Blog

  • भारी बारिश के कारण खिसकी चट्टान, 10 की मौत 48 घर हुए तबाह, देखें वीडियो

    भारी बारिश के कारण खिसकी चट्टान, 10 की मौत 48 घर हुए तबाह, देखें वीडियो

    रायगढ़ः भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में देर रात चट्टान खिसकने से 48 घर तबाह हो गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 120 से ज्यादा लोग अभी मलबे में दबे हैं। इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात है। मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मृतकों के परिवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

  • अमरनाथ यात्रा करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, देखें वीडियो

    अमरनाथ यात्रा करने पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, देखें वीडियो

    जम्‍मूः अभिनेत्री सारा अली खान ने जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा की। सोशल मीडिया पर सारा अली खान की विडियो वायरल हो रही है। इसमें वह अमरनाथा यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। सारा अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी धार्मिक स्‍थल पर जाने की फोटो शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैंस को काफी लुभाती भी हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • पंजाबः अहाते में आग लगने से मचा हड़कंप, फर्नीचर समेत सामान जलकर हुआ राख

    पंजाबः अहाते में आग लगने से मचा हड़कंप, फर्नीचर समेत सामान जलकर हुआ राख

    लुधियानाः दुगरी मेन रोड पर बने शराब के ठेके के साथ अहाते में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अहाते से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत शराब के ठेके और अहाते में काम करने वाले कारिंदो को सूचित किया। मौके पर पहुंच लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अहाते में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर इलाका पुलिस भी पहुंची।

    पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ को हटाया। आग लगने के कारण फर्नीचर व सामान राख हो गया है। आग की लपटें दूर से ही दिख रही थी। घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आग लगने का जैसे ही उन्हें पता चला तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फिलहाल 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई है। जानी नुकसान कोई नहीं हुआ। सुबह का समय था इस कारण बचाव हो गया। यदि रात का समय होता हो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

  • दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 6 की मौत

    दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 6 की मौत

    बोगोटा: कोलंबिया के केंद्रीय मेटा विभाग में बुधवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और कोलंबिया के डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी (डीसीपी) के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी कोलंबिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दी। उधर, डीसीपी के मुताबिक पीड़ितों की पहचान पूर्व सीनेटर एवं राजदूत नोहोरा तोवर और उनके पति एवं मेटा में पार्टी के समन्वयक गुइलेर्मो पेरेज़, डिमास बैरेरो, फेलिप कैरेनो, ऑस्कर रोड्रिग्ज, और पायलट हेलियोडोरो अल्वारेज़ रूप में हुयी है।

    एजेंसी ने एक बयान में कहा, “सेसना टी210एन, (जो एक हवाई शटल के रूप में काम करता था) विल्लाविसेंशियो (मेटा की राजधानी) में हवाई अड्डे से सुबह 7:40 बजे पर उड़ान भरी और आखिरी बार सुबह 7:58 बजे पर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क हुआ।”प्राधिकरण ने कहा कि उसने दुर्घटना के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए सबूत इकट्ठा करने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम को नियुक्त किया है।कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति एवं पार्टी के संस्थापक अल्वारो उरीबे ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह जांच की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।

  • दर्दनाक हादसाः नहाने गए 5 युवकों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    दर्दनाक हादसाः नहाने गए 5 युवकों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

    रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव में गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी शाहबाद और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पांचों बच्चों के शव को गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए  भिजवाया। बच्चों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

    मामला उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर की तहसील शाहबाद के गदमर पट्टी गांव का है, जहां एक ईंट भट्ठे के गड्ढे में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गांव के 7 बच्चे बकरियां चराने जंगल में गए थे, जहां ईंट  भट्ठे के बराबर में गड्ढे में पानी भरा था। इस वजह से पांचों बच्चे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। 2 बच्चे गड्ढे के किनारे बैठे रहे। पांचों बच्चे जो नहाने गए थे उन सभी की डूबने से मौत हो गई। इनमें चंचल, सना, आकिल, अलीना और गुलाफ्शां शामिल हैं।

    उपजिलाधिकारी शाहबाद सुनील कुमार ने बताया कि गदमर मोती शहर गांव है, वहां के 7 बच्चे बकरी चराने गए  थे। उनमें से 4 बच्चियां गड्ढे में नहा रही थी। सभी नहाते नहाते गहराई में चली गई और डूबने लगी तो आकिल नाम का लड़का उन्हें बचाने के लिए गड्ढे में कूदा तो वह भी डूब गया। उनके साथ में जो दो अन्य बच्चे थे। उन्होंने भट्ठे पर जाकर बताया तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पांचों बच्चों के शव को गड्ढे से निकाला। सभी को शाहबाद सीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः मॉडल टाउन में नाबालिग ने कोचिंग सेंटर में लगाया फंदा

    पंजाबः मॉडल टाउन में नाबालिग ने कोचिंग सेंटर में लगाया फंदा

    लुधियानाः मॉडल टाउन में नाबालिग ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है। नाबालिग सिर दर्द से परेशान रहती थी। उसकी 2 साल से दवा भी चल रही थी। पिछले 10 दिन से दवाई खत्म थी। उसने अपनी मां से भी कहा था कि दवाई लेने चलें, लेकिन पैसे न होने के कारण उसकी मां ने उसे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा।

    वीरवार सुबह जब परिवार के बाकी सदस्य कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में गए तो वह दंग रह गए। उन्होंने देखा कि नाबालिग का शव गेट की ग्रिल के साथ लटक रहा था। इसके बाद तुरंत इलाका पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पर इलाका पुलिस पहुंची। नाबालिग फंदा लगाती सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

    मृतक नाबालिग छात्रा की मां जगदीप कौर ने बताया कि वह पिछले 2 साल से कोचिंग सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहती है। वह चाय बेचने का काम करती है। उनके चार बच्चे हैं। कभी कोई ऐसी बात नहीं हुई की बेटी किसी से परेशान हो। जगदीप कौर के मुताबिक उनकी बेटी सिर दर्द से जरूर परेशान रहती थी। उसकी दवाई भी चल रही थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

  • 21 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि में घर-घर जाकर होगा निर्वाचक नामावली का सत्यापन – एडीसी ऊना

    21 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि में घर-घर जाकर होगा निर्वाचक नामावली का सत्यापन – एडीसी ऊना

    ऊना/सुशील पंडित:  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त की अवधि के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली का सत्यापन किया जाएगा। इस सत्यापन प्रक्रिया द्वारा मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाएगा तथा त्रुटि पाए जाने पर उसे प्रारूप 8 के माध्यम से सही किया जाएगा। इसके अलावा एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे व छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में प्रारूप 6 के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
    इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दोहरे पंजीकृतध्मृतध्अस्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम प्रारूप 7 के माध्यम से मतदाता सूची से हटाने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इस सत्यापन प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केंद्र की पहचान, मतदान केंद्र भवन की फोटो और जानकारी अपलोड करने के अलावा मतदान केंद्र की जनसंख्या से संबंधित जानकारी जी एकत्र की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन विभाग द्वारा इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सभी मतदान केंद्रों के लिए बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें तथा उनके माध्यम से इस सत्यापन प्रक्रिया में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली सत्यापन प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आंगनवाडी कार्यकर्ता का सहयोग भी सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदाता सूचियों को शत प्रतिशत त्रुटि रहित बनाया जा सके। उन्होंने भावी युवा मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से राघव पुरी व ओंकार कपिला, भारतीय जनता पार्टी की ओर से एडवोकेट खड़ग सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी की ओर से रमेश चंद उपस्थित थे।
  • ऊना में बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    ऊना में बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा गत तिमाही के दौरान बाल कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा समिति के वित्तीय मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ने समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित अंतराल में जिला मुख्यालय स्थित प्रेम आश्रम व समूर कलां स्थित बाल सुधार गृह का दौरा करें तथा वहां पर भोजन इत्यादि सहित बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करें।
    बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अधिवक्ता मीनाक्षी राणा ने अतिरिक्त उपायुक्त को बताया कि गत तिमाही के दौरान जिला में बाल पीड़ितों से संबंधित 17 मामले बाल कल्याण समिति के समक्ष आए हैं तथा सभी मामलों को हल कर दिया गया है।बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता मीनाक्षी राणा व सदस्य श्यामलाल मल्होत्रा, राजकुमारी, सुरेश कुमारी तथा रीना कुमारी भी मौजूद थे।
  • जालंधरः तेजधार हथियारों से हमलावारों ने युवक पर किया हमला, देखें Live

    जालंधरः तेजधार हथियारों से हमलावारों ने युवक पर किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: चौगिटी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक युवक पर कुछ हमलावारों ने तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित युवक की पहचान शंकर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित की मां और चाचा-चाची ने बताया कि शंकर खोखे पर तंबाकू लेने के लिए गया। पीड़ित की मां ने बताया कि उक्त हमलावार भी वहीं झुग्गियों में रहते है।

  • जालंधरः युवती ने तंग परेशान कर देह व्यापार का धंधा करवाने के लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः युवती ने तंग परेशान कर देह व्यापार का धंधा करवाने के लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: सीपी दफ्तर के बाहर युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान युवती ने युवक पर आरोप लगाए हुए कहा कि वह उसे तंग परेशान करता है।  जिसके बाद उक्त युवक ने उसकी नहाते हुए की फोटो खींच ली। जिसके बाद उसे परेशान करने लगा। युवती ने आरोप लगाए कि वह उससे देह व्यापार का धंधा करवाता था। पीड़ित ने वह 3 साल से अपनी आंटी के घर रहती थी। जहां पर उसके साथ यह हादसा हुआ।