Blog

  • पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    पंजाबः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

    श्री आनंदुपर साहिबः जिले से दुखद घटना सामने आई है। ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाचा के साथ स्कूटर पर ट्यूशन पढ़ने छात्रा जा रही थी, इसी दौरान स्कूटर का सतुंलन बिगड़ने से स्कूटर डिवाइड से टकरा गया। हादसे मेें छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा पंज प्यारा पार्क के सामने हुआ है। मृतक की पहचान जसमीन कौर पुत्री अमृतपाल सिंह कीरतपुर साहिब के गांव जियोवाल के रूप में हुई है।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सवाती धीमान ने बताया कि जसमीन कौर अपने चाचा के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए आंनदपुर साहिब की ओर आ रही थी। जैसे ही वह पंज प्यारा पार्क के सामने पहुंचे तो संतुलन बिगड़ने से उनका स्कूटर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में जसमीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने देर रात रोक लिया। तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था। खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR-SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे। इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे। रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई। इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली, साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई। घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया।  

    शाहरुख खान के बॉडीगार्ड ने चुकाया कस्टम

    जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 87 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है। जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं। कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की। इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह कस्टम ने छोड़ा।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और ड्रग मनी सहित बाप-बेटा गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और ड्रग मनी सहित बाप-बेटा गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों से पुलिस ने 4.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी बाप-बेटा है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर इलाके में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से सफेद रंग की वरना नाके पर पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया।

    पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो हेरोइन रखी हुई थी। हेरोइन की खेप 4 पैकेट्स में बंद थी। आरोपी उसे आगे किसी अज्ञात को डिलीवर करने जा रहे थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 4.50 लाख रुपए जब्त किए। आरोपियों ने बताया कि यह पैसे उन्होंने ड्रग्स बेचकर इकट्‌ठा किए हैं।

    आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि दोनों वरना कार में बैठे हेरोइन की खेप को किसी अन्य तस्कर को देने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 28 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    मोगाः थाना निहाल सिंह वाला के गांव पट्टी दीदार सिंह वाला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व सरपंच रूपिंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह की आत्महत्या की खबर मिली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह ढेसी और थानाध्यक्ष मुख्तियार सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    डेराबस्सीः चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर देर रात भूषण फैक्टरी के पास महिंद्रा एक्सयूवी 500 को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अंबाला कैंट में तैनात मेजर अंकित तोमर (35) और उनका भाई दिल्ली में इंजीनियर अंकुश (25) घायल हो गए। अंबाला निवासी दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंकुश की मौत हो गई। मेजर के पिता की एक महीने पहले ही मौत हो गई। अंकुश दिल्ली से अपने भाई के पास आया था। अंकुश अविवाहित था, जबकि अंकित शादीशुदा है।

    जानकारी के मुताबिक अंबाला की ओर से डेराबस्सी की तरफ आ रहे मेजर अंकित तोमर ने भूषण फैक्टरी के पास जैसे ही अंबाला की ओर जाने के लिए यूटर्न लिया, चंडीगढ़ की तरफ से अंबाला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर कार में बाएं तरफ लगी।

    हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई कार में फंस गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों भाइयों को कार से किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटाकर जाम खुलवाने में लगी थी।

  • पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीती रात गुरदास मान नाइट शो का आयोजन किया गया।इस प्रोग्राम के लिए जिले में लोगों को पास बांटे गए। गुरदास मान का शो देखने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेडियम में चल रहे गुरदास मान के नाइट शो को लेकर वहां कुछ लोगों में भारी रोष पाया गया। इस शो दौरान लोगों ने बाउंसरों और पुलिस पर हाथापाई के आरोप लगाए है।

    लोगों का कहना है कि उनके पास शो के पास थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें शो देखने के लिए अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसे लेकर लोग वहां मौजूद चैकिंग कर्मचारियों से ये कहते रहे कि हमारे पास है, लेकिन चैकिंग कर्मियों और पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी। लोगों का आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों की ओर से उन्हें धक्का दिया गया। जिसमें सिख व्यक्ति की पगड़ी उतर गई। जिसके बाद उक्त बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। 

  • पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    तलवंडी भाईः पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात एक बजे तलवंडी भाई की गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉलोनी स्थित स्वर्णकार के घर के आगे फायरिंग कर दी। घटना के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली की घटना पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए स्वर्णकार परमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने के मामले में उनकी और से भी जवाबी फायरिंग की गई।

    उन्होंने बताया कि हमें पिछले काफी समय से उन्हें गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थी। इस बारे में उन्होंने एसएसपी को पहले ही लिखित में जानकारी दे दी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि तलवंडी भाई के कई घरों को गैंगस्टरों की ओर से फोन के जरिए धमकियां आ रही है। परमिंदर चौहान ने कहा कि शहर में सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है और ना ही शहर में स्थानक पुलिस की ओर से कोई नाका लगाया जा रहा है।

    परमिंदर चौहान ने मांग की है कि शहर में दिन-रात सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था में और सुधार करना चाहिए।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः इनोवा कार और बस की भयानक टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    पंजाब से बड़ी ख़बरः इनोवा कार और बस की भयानक टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    श्री आनंदपुर साहिबः श्री आनंदपुर साहिबः जिले से आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गढ़शंकर मार्ग स्थित गांव गरा घनारू के पास बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान अजीत सिंह (55 साल) पुत्र कर्म सिंह निवासी बगवाई थाना गढ़शकंर, जिला होशियारपुर, अजैब सिंह (56 साल) निवासी गांव दो ऐक्स, गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है।

    जबकि घायल राजिंदर सिंह (55 साल) पुत्र उधम सिंह निवासी गांव दो ऐक्स गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे भाई बजैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    फगवाड़ाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फगवाड़ा से नवांशहर के बीच आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक अनुज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक नवांशहर रेलवे लाइन पर अपना मोबाइल फोन सुन रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

    इस दौरान मृतक के कुछ समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशीष जेतली की बेहरमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर जेटली ने बताया कि जब परिजन उक्त युवक को सुबह लेकर आए थे तो उसका सिर बुरी तरह खुल गया था और डॉक्टरों ने उसके टांके लगाकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए परिजनों को कह दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नगर अमन कुमार ने मौके पर पहुंचे और परिवार से संबंधित कुछ लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने धरना लगा दिया है।

  • सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    अफगानिस्तानः सरकार ने महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तालिबान के एक साल से अधिक समय पहले सत्ता संभालने के बाद से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने का यह नया फरमान है। तालिबान पिछले साल अगस्त 2021 में सत्ता पर काबिज हुआ था। उन्होंने देश में माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, महिलाओं को रोजगार के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रतिबंधित कर दिया है और महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया था।

    धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंध लगाया जा रहा है। क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। महिलाओं के पार्क में जाने पर भी पाबंदी है। महिलाओं के जिम और पार्क में जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से आदेशों का पालन नहीं किया गया और नियमों का उल्लंघन किया गया और हमें महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने पड़े।

    उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौकों पर हमने पुरुषों और महिलाओं, दोनों को एकसाथ कई पार्क में देखा है और दुर्भाग्य से उन्होंने हिजाब नहीं पहन रखा था। इसलिए हमें एक और निर्णय लेना पड़ा और हमने सभी पार्क और जिम को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया।

    फैसले की हो रही निंदा

    इस बीच अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन ने इस प्रतिबंध की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह तालिबान द्वारा सार्वजनिक जीवन से महिलाओं की भागीदारी समाप्त करने का एक और उदाहरण है। हम तालिबान से महिलाओं और लड़कियों के सभी अधिकारों और स्वतंत्रता को बहाल करने का आह्वान करते हैं।

    रूस में जयशंकर ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा

    वहीं 8 नवंबर को रूस दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा के बाद कहा कि दुनिया को अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं भूलना चाहिए और उस देश से संचालित आतंकी समूहों को लेकर चिंता बनी हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि लावरोव के साथ चर्चा के दौरान अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठा और इस बात पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को यह सुनिश्चित करने के लिये काम करना चाहिए कि उस देश से आतंकवाद का कोई खतरा नहीं हो।

    अफगानिस्तान में मानवीय संकट: जयशंकर

    उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया इस बात को नहीं भूले कि अफगानिस्तान की स्थिति क्या है क्योंकि मुझे आज लगता है कि जितना ध्यान उस पर दिया जाना चाहिए, उतना नहीं दिया जा रहा है। उस देश में मानवीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और भारत, अफगानिस्तान के लोगों को खाद्यान्न, दवा, कोविड रोधी टीके की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि वे कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।