Blog

  • आज का राशिफल, 29 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 29 नवंबर 2022

    मेष: पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    वृष: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

    मिथुन: व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    कर्क: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंह: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

    तुला: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    वृश्चिक: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    धनु: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

    मकर: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

    कुंभ: यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

    मीन: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

  • जालंधर: गुरु नानक पुरा में चली गोलियां, महिला घायल

    जालंधर: गुरु नानक पुरा में चली गोलियां, महिला घायल

    जालंधर, वरुण/हर्ष: थाना रामामंडी के अधीन पड़ते गुरुनानकपुरा में गोली चलने का मामला सामने आया है। जेसी रिसोर्ट के पीछे सतनाम नगर में कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना में एक बजुर्ग महिला और डिंपी नामक युवक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक गुरुनानकपुरा पुरा के सतनाम नगर में आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने बुजुर्ग बल्लू औलख नाम की महिला पर गोली दाग दी गई।

    हादसे में घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की छानबीन जारी है।

  • जालंधरः घर से लापता हुआ बच्चा, पीड़ित मां ने पुलिस से ढूंढ निकालने की लगाई गुहार

    जालंधरः घर से लापता हुआ बच्चा, पीड़ित मां ने पुलिस से ढूंढ निकालने की लगाई गुहार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते रतन नगर गुलाब देवी रोड के पास एक बच्चा घर से लापता हो गया। बच्चे की मां नीतू ने बताया कि वह शाम को घर से कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई हुई थी, जब उसने वापस आकर देखा तब उसका बच्चा घर पर नहीं था। 

    पीड़ित मां ने बताया कि उसके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। पीड़ित मां ने बताया कि जब वह सामान लेने गई तब उसका बेटा चिराग घर पर ही था लेकिन वापस आकर देखा तो वह घर पर नहीं था। जिसे उसने अपनी तरफ से काफी ढूंढने की कोशिश की। जब वह नहीं मिला तो उसने पुलिस को शिकायत दी और अपील की उसका बच्चा जल्द से जल्द ढूंढ कर उसके हवाले किया जाए।

  • जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार 

    जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार 

    जालंधर/हर्ष कुमार। थाना पतारा की पुलिस वांछित भगोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन महीने पुत्र प्यारा लाल निवासी आलोवाल, सदर नकोदर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी अशप्रीत कौर ने बताया कि थाना पतारा में 12 मार्च 2019 मुकदमा नंबर 11 दर्ज किया गया था जिसे अदालत ने 10 अक्टूबर 2019 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः 50 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधरः 50 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र चंद्र सिंह निवासी मधेपुर लुधियाना के रूप में हुई है। 

    देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने पुष्प बाली ने बताया की उनकी टीम के एएसआई पिपल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान थाना मेहतपुर से बेटला रोड पर मौजूद थे। तभी उसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया। एएसआई पिपल सिंह ने रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्ज़े से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • इस एक्ट्रेस ने किसे कहा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’? जानें

    इस एक्ट्रेस ने किसे कहा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’? जानें

    खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह जैसे स्टार्स के साथ म्यूजिक एलबम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जोया खान इन दिनों भले ही किसी म्यूजिक वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं, मगर वो अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    अब जोया खान ने पूल में मस्ती करते हुए अपना लेटेस्ट फोटोशूट (Zoya khan Latest Photoshoot) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं और पानी के साथ खेल रही हैं। इस दौरान बचपन में खेलने वाले खेल की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखा जा सकती है। जोया खान ने फोटोज (Zoya khan Photos) को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘इतना ध्यान से मत देखो प्यार हो जाएगा’. उन्होंने ये फोटोज शेयर करने के साथ ही फैंस के लिए लिखा है।

    अब अगर सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में जोया खान के लुक की बात की जाए तो वो शॉर्ट्स और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने खुले बालों के साथ एक कैप भी लगाया था, जिससे एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। फोटोज में जोया खान बेहद ही प्यारी लग रही हैं। फोटोज के अलावा अक्सर एक्ट्रेस को अपना रील वीडियो भी बनाकर शेयर करते हुए देखा गया है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. वो अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस के लिए भी काफी फेमस हैं।

  • पंजाबः रिश्वत मामले में रीडर व तहसीलदार काबू

    पंजाबः रिश्वत मामले में रीडर व तहसीलदार काबू

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजलेंस ने तहसील कार्यालय में रेड कर रीडर व तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान विजिलेंस ने रिश्वत मामले में तहसील कार्यालय में तैनात रीडर और तहसीलदार को हिरासत में ले लिया है। विजिलेंस की यह कार्रवाई इंचार्ज नवल किशोर शर्मा की अगुवाई में हुई है।

  • बड़ी ख़बरः केंद्र ने बीजेपी सांसद हंसराज हंस की बढ़ाई ‘Z’ Security 

    बड़ी ख़बरः केंद्र ने बीजेपी सांसद हंसराज हंस की बढ़ाई ‘Z’ Security 

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हंस राज हंस की ‘जेड’ श्रेणी की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सशस्त्र सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद को अब पंजाब के साथ दिल्ली में भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

    इस साल की शुरुआत में हंस को पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान ‘जेड’ श्रेणी की सीआईएसएफ सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्नत सुरक्षा कवर के साथ, हंस को पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दोनों में रहने और यात्रा के दौरान ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अगले महीने होने वाले चुनाव की तैयारियों के बीच 60 वर्षीय भाजपा सांसद की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

  • पंजाबः भीड़-भाड़ वाले बाजार से महिला ने चुराए 27 हजार रुपए, देखें वीडियो

    पंजाबः भीड़-भाड़ वाले बाजार से महिला ने चुराए 27 हजार रुपए, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में दिन-दिहाड़े चौड़ा बाजार में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। चौड़ा बाजार में महिला ने शॉपिंग कर रही दूसरी महिला के पर्स से 27 हजार रुपए चुरा लिए थे। उक्त महिला इस घटना के बाद से फरार चल रही थी। आज पुलिस ने मध्यप्रदेश से चलने वाले ठग गिरोह का भंडाफोड़ करके दो महिलाओं को काबू किया है। हालांकि एक महिला अभी भी फरार चल रही है।

    पुलिस ने उक्त महिलाओं को घंटा घर के नजदीक से पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं का पता लगाया। शिकायतकर्ता बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी माता मनजीत कौर के साथ चौड़ा बाजार में कपड़े खरीद रही थी। उसके पीछे तीन महिलाएं आकर खड़ी हो गईं। शातिर महिलाओं ने बहुत चालाकी से पर्स की जिप खोलकर नकदी चुरा ली।

    पकड़ी गई महिलाओं की पहचान महक सिसोदिया, जानकी सिसोदिया गांव कड़ीया जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। थाना कोतवाली के एसएचओ संजीव कपूर ने कहा कि ये ठग महिलाओं का गिरोह मध्यप्रदेश से आपरेट हो रहा है। ये गिरोह गांव राजगढ़ से चल रहा है। ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाने पर रखती थी। मौका देख महिलाएं सामान चोरी कर फरार हो जाती थी। महिलाओं को आज अदालत में पेश किया गया है। महिलाओं को 1 दिन का पुलिस को रिमांड मिला है। रिमांड दौरान गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

  • यातायात नियम तोड़ने पर 73 चालान काटे 

    यातायात नियम तोड़ने पर 73 चालान काटे 

    ऊना/ सुशील पंडित: रविवार को ऊना पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने पर 73 लोगों के चालान किए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 19 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्र्तगत किए गए हैं।