बड़ी ख़बरः केंद्र ने बीजेपी सांसद हंसराज हंस की बढ़ाई ‘Z’ Security 

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हंस राज हंस की ‘जेड’ श्रेणी की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सशस्त्र सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद को अब पंजाब के साथ दिल्ली में भी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

इस साल की शुरुआत में हंस को पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान ‘जेड’ श्रेणी की सीआईएसएफ सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्नत सुरक्षा कवर के साथ, हंस को पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दोनों में रहने और यात्रा के दौरान ‘जेड’ श्रेणी सुरक्षा कवर प्रदान किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अगले महीने होने वाले चुनाव की तैयारियों के बीच 60 वर्षीय भाजपा सांसद की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *