Blog

  • पंजाबः फिर विवादों में आई गोइंदवाल जेल, कैदी ने की आत्महत्या 

    पंजाबः फिर विवादों में आई गोइंदवाल जेल, कैदी ने की आत्महत्या 

    अमृतसरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व लॉरेंस गैंग के बीच हुई झड़प के बाद गोइंदवाल जेल काफी सुर्खियों में रही थी। इस दौरान दो कैदियों की मौत हो गई है। वहीं आज एक बार फिर से तरनतारन की गोइंदवाल जेल विवादों में आ गई है। दरअसल, अब जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने वाले इस हवालाती पर बेदअदबी के आरोपों में कार्रवाई चल रही थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर स्थानीय गोइंदवाल थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है।

    मरने वाले हवालाती की पहचान तरनतारन के गांव मल्ल मोहरी निवासी बविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने सुबह ही गोइंदवाल साहिब जेल के अंदर फंदा लगा आत्महत्या की। शव को लटका देख सुरक्षा गार्ड हरकत में आ गए। तुरंत बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल तरनतारन लगाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी 295 के अंतर्गत कार्रवाई चल रही थी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से एक हवालाती के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • पंजाबः इस मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे को विजिलेंस ने किया नामजद, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः इस मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे को विजिलेंस ने किया नामजद, 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पूर्व वन मंत्री पंजाब साधु सिंह धर्मसोत के पुत्र हरप्रीत सिंह को 60 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने की साजिश के अंतर्गत उसी दिन केवल 25 लाख रुपए में बेचने के दोष अधीन उक्त हरप्रीत सिंह के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को पहले से ही दर्ज भ्रष्टाचार के एक मुकदमे में बतौर दोषी नामज़द किया है। इस केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दो मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को गिरफ़्तार करने के उपरांत मोहाली की अदालत में पेश करके 6 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मुकदमे की आगे की पड़ताल जारी है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा पहले ही मुकदमा नंबर 06 तारीख़ 06-02-2023 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1), 13(2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो उडन दस्ता, पंजाब, मोहाली के थाने में दर्ज है। इस केस की जाँच से पाया गया कि मुलजि़म राज कुमार नागपाल, निवासी सैक्टर 8 पंचकूला, हरियाणा द्वारा प्लॉट नंबर 2023, सैक्टर-88 मोहाली की एलओआई गुरमिन्दर सिंह गिल, निवासी कोठी नंबर 1677, फेज़-3बी-2 मोहाली से तारीख़ 27.11.2018 को एक अश्टाम ( नंबर एई773271) के द्वारा 60 लाख रुपए में खऱीदी गई, जबकि उसी दिन उसी अस्टाम की श्रृंखला में एक अन्य अश्टाम ( नंबर एई773272) खरीद करके, मुलजि़म राज कुमार द्वारा यही प्लॉट आगे दोषी साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व वन मंत्री पंजाब के पुत्र हरप्रीत सिंह को करीब 35 लाख रुपए में घटाकर केवल 25 लाख रुपए में साजिश के अंतर्गत बेच दिया गया। इस प्लॉट की खरीद और बिक्री के समय मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा, निवासी सैक्टर 82 जे.एल.पी.एल., मोहाली द्वारा बतौर गवाह दस्तखत किए गए।  

    उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी पता लगा है कि इस 60 लाख रुपए की रकम में से उक्त मुलजि़म राज कुमार के खाते में पहले ही अनमोल अम्पायर प्राईवेट लिमिटेड के प्रोप्राईटर मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा द्वारा 22,50,000 रुपए, हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धर्मसोत द्वारा 25,00,000 रुपए और बाकियों द्वारा 12,10,000 रुपए जमा करवा दिए गए। राज कुमार से यह एल.ओ.आई. आगे हरप्रीत सिंह को दिलाने में राज कुमार सरपंच, प्रोपर्टी डीलर, जुझार नगर मोहाली और निवासी फेज़ 6 मोहाली द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि गमाडा के रिकॉर्ड के मुताबिक बिक्रीकर्ता गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से राज कुमार के नाम परन्तु एल.ओ.आई. तबदील होने सम्बन्धी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और सीधा गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से उक्त हरप्रीत सिंह के नाम पर प्लॉट तबदील कर दिया गया है।  

    उन्होंने बताया कि इस तरह राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा प्रोपर्टी डीलर, राज कुमार सरपंच प्रोपर्टी डीलर और हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह द्वारा मिलीभुगत के अंतर्गत अलग-अलग ऐंटरियों के द्वारा राज कुमार को यह एल.ओ.आई. फर्जी तौर पर खरीद और बिक्री करनी दिखाई गई है और दोषी साधु सिंह धर्मसोत के लडक़े लिए करीब 60 लाख रुपए के प्लॉट को 25 लाख रुपए में खरीद करने के लिए दिखाने में मदद की गई है। इसलिए मौजूदा मुकदमे में आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 12 का विस्तार करते हुए हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धर्मसोत निवासी अन्निया रोड, अमलोह, राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार सरपंच को बतौर दोषी नामज़द किया गया है। इस केस में दो मुलजि़मों राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को तारीख़ 28.03.2023 को गिरफ़्तार कर लिया है और बाकियों की खोज जारी है।

  • होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन के जरिए तालाश जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन के जरिए तालाश जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान प्रचारक अमृतपाल सिंह की तलाश 13वें दिन भी जारी है। अमृतपाल को ढूंढने के लिए होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां उसे ड्रोन से तलाश किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल उत्तराखंड से आने के बाद जालंधर में कपूरथला बॉर्डर के नजदीक एक डेरे में छुपा था। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर और कपूरथला में हाईअलर्ट जारी कर दिया। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह का बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद ही नया ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमृतपाल ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि मेरी वीडियो पुलिस ने बनवाई है। भाई साहब तो ऐसे बोलते नहीं। मुझे कैमरे के सामने वीडियो बनाने की आदत नहीं है। उस दिन मेरी सेहत भी थोड़ी ढीली थी।

    संगतों को कहना चाहता हूं कि मैं चड़दीकला (बिल्कुल ठीक) हूं। कई ये बात कह रहे हैं कि मैं कह रहा हूं कि मुझे पकड़ो तो मारो ना। ऐसी कोई बात मैंने नहीं की। गिरफ्तारी देने या शर्त रखने के बारे में मैंने कोई बात नहीं की। मैंने जत्थेदार साहिब को बोला है सरबत खालसा बुलाओ… सरबत खालसा बुला कर अपने जत्थेदार होने का सबूत दो। अगर हमने आज भी सियासत करनी है, वहीं करना है जो पहले करते रहे हैं, तो भविष्य में जत्थेदारी करके क्या करना है?। हमें आज यह बात समझनी चाहिए, आज समय है, कौम को एक जुट होना चाहिए। मैं सभी संगठनों को कहता हूं एक जुट हो जाओ, अपनी हौंद (अस्तित्व) का सबूत देने की जरूरत है।

    आज जुर्म सरकार कर रही है किसी पर भी, कल किसी और की बारी आ सकती है। मैं ना जेल जाने से घबराता हूं और ना ही पुलिस की कस्टडी के टार्चर से घबराता हूं। करने दो जो करना है। यह मैसेज लोगों तक पहुंचाओ। लोगों को गलफहमी हाेने लगती है कि पता नहीं किसने बनवाई है, कौन है। कोई साजिश नहीं हुई है। यह बिखरे पैंडे (मुश्किल समय) पर हुई है। उस समय न फोन था, जैसे पहले होते हैं और ना ही माइक हैं जो आवाज साफ आए। सेहत पहले से वीक हुई है। 8 पहर के बाद एक परशादा (खाना) खाते हैं, फिर नहीं खाता। इसलिए संगत को यह संदेश दो।

  • होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! कलयुगी पिता ने बच्चों पर पेट्रोल छिडककर लगाई आग, देखें वीडियो 

    होशियारपुर में इंसानियत शर्मसार! कलयुगी पिता ने बच्चों पर पेट्रोल छिडककर लगाई आग, देखें वीडियो 

    तलवाड़ा/ सोनू थापरः रामनवमी के पावन अवसर पर आज देश भर में कंजक पूजन किया गया। वहीं दूसरी ओर इस पावन अवसर पर होशियारपुर के अंतर्गत पड़ते गांव बेडिंग में इंसानियत शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी अपनी 16 वर्षीय बेटी और 10 बर्ष के बेटी को जिंदा जलाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव बेडिंग के निवासी विद्या राम घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता है।

    जिसके चलते उसने घरेलू कलेश के चलते अपनी दोनों बेटियो पर पेट्रोल छिड़क कर उनको आग लगा दी। इस हादसे में दोनों बहने सचिता और सरिता बुरी तरह जल गई। घायल बच्चो को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के बीबीएमबी (BBMB) अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया और उसे कोर्ट में पेश कर होशियारपुर जेल भेज दिया।

  • पंजाबः 24 घंटे के बाद अब अमृतपाल सिंह का नया ऑडियो आया सामने, किया बड़ा खुलासा

    पंजाबः 24 घंटे के बाद अब अमृतपाल सिंह का नया ऑडियो आया सामने, किया बड़ा खुलासा

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। लेकिन अभी भी अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हाल ही में 18 मार्च के बाद पहली बार अमृतपाल सिंह सोशल मीडिया पर लाइव हुआ था और उसने 18 मार्च को प्रशासन द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर खुलासा किया था। इस दौरान अमृतपाल ने कहा कि पुलिस उसका बाल भी बांका नहीं कर सकती। वहीं जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से वैसाखी पर वहीर निकालने की अपील की थी। वहीं बीते दिन वायरल वीडियो के 24 घंटे बाद अब एक नया ऑडियो सामने आया है। 

    इसी बीच अमृतपाल सिंह ने (30 मार्च) को अपनी एक ऑडियो जारी की है। इससे पहले बुधवार को अमृतपाल ने एक वीडियो भी जारी किया था। ऑडियो में अमृतपाल ने कहा, “मेरा वीडियो पुलिस ने नहीं बनवाया, यकीन करो। कई लोग ऐसी बातें कर रहे हैं। फोन बढ़िया ना होने और ऑडियो क्वालिटी सही ना होने से भ्रम पैदा हुआ है।” खालिस्तानी समर्थक ने आगे कहा, “कुछ लोग मेरे वीडियो बयान को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

    कहा जा रहा है मैंने गिरफ्तारी के लिए शर्तें रखी हैं। ये सब झूठ है। ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। मैं कहता हूं जथेदार सरबत खालसा बुलायें। मेरी सेहत जरा ठीक नहीं है है। गिरफ्तारी देने या शर्त रखने के बारे में मैंने कोई बात नहीं की। मैंने जत्थेदार साहिब को बोला है सरबत खालसा बुलाओ… सरबत खालसा बुला कर अपने जत्थेदार होने का सबूत दो। अगर हमने आज भी सियासत करनी है, वहीं करना है जो पहले करते रहे हैं, तो भविष्य में जत्थेदारी करके क्या करना है?।

    हमें आज यह बात समझनी चाहिए, आज समय है, कौम को एक जुट होना चाहिए। मैं सभी संगठनों को कहता हूं एक जुट हो जाओ, अपनी हौंद (अस्तित्व) का सबूत देने की जरूरत है। आज जुर्म सरकार कर रही है किसी पर भी, कल किसी और की बारी आ सकती है। मैं ना जेल जाने से घबराता हूं और ना ही पुलिस की कस्टडी के टार्चर से घबराता हूं। करने दो जो करना है। यह मैसेज लोगों तक पहुंचाओ। लोगों को गलफहमी हाेने लगती है कि पता नहीं किसने बनवाई है, कौन है। कोई साजिश नहीं हुई है।

    यह बिखरे पैंडे (मुश्किल समय) पर हुई है। उस समय न फोन था, जैसे पहले होते हैं और ना ही माइक हैं जो आवाज साफ आए। सेहत पहले से वीक हुई है। 8 पहर के बाद एक परशादा (खाना) खाते हैं, फिर नहीं खाता। इसलिए संगत को यह संदेश दो। इसमें अमृतपाल ने पिछली वीडियो की सफाई भी दी वह किसी ने नहीं बल्कि उसने अपनी मर्जी से बनाई है। अमृतपाल ऑडियो मेसेज में बार बार सफाई देने का प्रयास कर रहा है और अपना मैसेज संगत तक पहुंचाने की बात कह रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव को लेकर DC ने जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लोकसभा के उपचुनाव की तारीख का ऐलान पहले ही हो गया है। चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद लोकसभा उपचुनाव की सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद दो दिन पहले उपचुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग 10 मई को और रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा। वहीं चुनाव आयोग के लोकसभा उपचुनाव के ऐलान के बाद आज जालंधर के डीसी कार्यालय में डिप्टी कमीशनर जसप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता की। जिसमें डीसी जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर कुलजीत सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुएl प्रेस वार्ता के दौरान डीसी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव दौरान जालंधर में लगभग 1,60,0000 लाख वोटर हैl इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा विस उपचुनाव की वोटिंग को लेकर कुल 1972 पोलिंग स्टेशन बनाये गए हैँ।

    जिन पर हमारी और से पूरी मॉनिटरिंग रहेगी। इस दौरान उन्होंने सवेदनशील इलाकों को लेकर कहा कि किसी भी शरारती अनंसर को चुनाव के दौरान माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि जालंधर में चुनाव शांतिपूर्वक करवाए जाने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। इस दौरान डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को भी पूरा बरकरार रखा जायेगा। वहीं लोकसभा उपचुनाव कहा के उन अकाउंटेंट कैश लिमिट 50000 रखी हैँ उसके इलावा कैश नहीं  रख सकते। वहीं डीसी जसप्रीत सिंह ने जालंधर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ़ौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जालंधर में हथियार उठाने पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

    बता दें कि बीते दिन डीसी ने जिला जालंधर के सभी असला धारको को तुरंत अपने हथियार निकटतम पुलिस स्टेशनों या हथियार डीलरों के पास जमा करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि समय पर हथियार जमा नहीं करने की स्थिति में जाबाता फोजदारी के तहत कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस कर्मी, बैंक सुरक्षा गार्ड, कारखानों के सुरक्षा गार्ड, खिलाड़ी (वे निशानेबाज जो राष्ट्रीय राइफल संघ के सदस्य हैं, किसी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं जिनको जेड पल्स सुरक्षा मिली हो या जिन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के मद्देनजर माननीय न्यायालय द्वारा असला जमा करने से छूट दी गई है, ये आदेश 15 मई तक प्रभावी रहेंगे।

  • जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी के PA पर नशेड़ियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी के PA पर नशेड़ियों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण: वेस्ट हलके से पूर्व डिप्टी मेयर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वेस्ट हलके के नंबर 44 के हरसिमरनजीत सिंह बंटी के दफ्तर में काम करने वाले उनके पीए नरेश भंडारी पर नशेड़ियों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बंटी के पीए ने उस पर इसलिए हमला किया था क्योंकि उसने उक्त नशेड़ियों को नशा करने से मना किया था। पीड़ित का आरोप है कि हलके में काफी मात्रा में व्यक्ति एक पार्क में इकट्ठा होकर खुलेआम नशे का सेवन करते है। जिसके तहत उसने नशेड़ी को वहां नशा करने के लिए मना किया।

    जिसके बाद इस रंजिश के चलते नशेड़ियों ने उस पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद परिजनों ने घटना को लेकर थाना 5 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। मामले की जानकारी देते हुए नरेश भंडारी ने बताया कि वह डिप्टी हरसिमरनजीत सिंह बंटी के दफ्तर में काम करता है। वह वार्ड में कुछ सरकारी मुलाजिम के साथ किसी कार्य को लेकर निकले थे। इसी दौरन उन्हें शिकायत मिली थी कि इलाके में बने पार्क में नशेड़ियों का जमवाड़ा लगा रहता है और वह नशा करके गाली गलौच करते है।

    उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उक्त नशेड़ियों को कई बार मना किया गया, लेकिन हलके में हालात यह हो गए है कि उक्त नशेड़ी बिना किसी खौफ से सरेआम नशे का सेवन कर रहे और किसी की परवाह नहीं करते।वहीं आज जब उन्होंने उक्त नशेड़ियों को नशा करने से मना किया तो उक्त नशेड़ियों ने उस पर हमला कर दिया। जिस दौरान नरेश की आंख पर भी चोट आई है। बता दें कि कुछ दिन पहले नरेश ने अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया था। वहीं शिकायत मिलने पर थाना 5 की पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

    गौर हो कि कुछ दिन पहले ही एनकाउंटर न्यूज ने हलके में सरेआम नशे का सेवन करने को लेकर खुलासा भी किया था। जिसमें लोगों ने आरोप लगाए कि हलके में सरेआम नशा बिकने और नशे का सेवन करने वाले कुछ व्यक्ति हलके का माहौल खराब कर रहे है। इस दौरान लोगों ने पुलिस की कारगुजारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस को इस नशेड़ियों के बारे में कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद उक्त नशेड़ियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    लोगों का आरोप है कि उक्त नशेड़ियों के पार्क मेें इकट्ठा होकर नशे का सेवन करने के कारण लोग पार्क में या वहां की सड़क से गुजरने से डरते है। उनका कहना है कि उक्त नशेड़ी वहां पर काफी हुड़दंग मचाते है। वहीं अब उक्त नशेड़ियों का खौफ इतना बढ़ गया है कि आज उन्होंने पूर्व डिप्टी मेयर के पीए पर हमला कर दिया। अब देखना यह है कि क्या पुलिस नशे के खिलाफ हलके में मुहिम चलाकर कोई सख्त कार्रवाई करेंगी या सिर्फ आज हमला करने वाले नशेड़ियों को काबू करने तक ही कारर्वाई सीमित कर देगी।

  • रामनवमी के अवसर पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें तस्वीरें

    रामनवमी के अवसर पर जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुण: श्री रामनवमी के अवसर पर आज श्री राम चौक से निकाली जा रही शोभायात्रा में सीएम भगवंत मान सहित कई मंत्री और पूर्व मंत्री शामिल हुए है। श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रह्म महिंद्रा, हरभजन सिंह ई.टी.ओ सहित प्रताप सिंह बाजवा, सुखबीर बादल, राजिंदर कौर भट्ठल, भाजपा नेता तरुण चुघ सहित अन्य कई दिग्गज नेता पहुंचे। श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है।  

  • Jalandhar – Operation Amritpal Singh: इनोवा के बाद अब सफेद रंग की स्विफ्ट कार की तलाश में जुटी पुलिस!

    Jalandhar – Operation Amritpal Singh: इनोवा के बाद अब सफेद रंग की स्विफ्ट कार की तलाश में जुटी पुलिस!

    जालंधर/वरुणः पंजाब में भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए जालंधर-कपूरथला में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजाब पुलिस सफेद रंग की स्विफ्ट कार की तालाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त 9168 नंबर की स्विफ्ट कार की तालाश को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मरनाईया गांव से इनोवा सवार व्यक्यिों के भागने के बाद अमृतपाल सिंह और उसके साथी स्विफ्ट कार में सवार होकर फरार हो गए।

    बता दें कि दो दिन पहले देर रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर-फगवाड़ा रोड़ पर पुलिस ने इनोवा कार सवार युवकों को रूकने का इशारा किया था लेकिन उक्त कार सवार व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे। जिसके बाद होशियारपुर और फगवाड़ा में नाकेबंदी करके तालाशी अभियान चलाया, पुलिस ने इनोवा कार तो बरामद कर ली है अब स्विफ्ट कार की तालाश जारी है। जिसमें बैठकर उक्त व्यक्ति फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त कार की तालाश को लेकर हिमाचल पुलिस ने भी पंजाब के साथ लगते जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। 

  • रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

    नई दिल्ली: शहर में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। जिसको लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर समाज के लोगों को शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकालने का संदेश भी दिया प्रशासन ने अपील की कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें। सामाजिक समरसता के साथ त्यौहार को सेलिब्रेट करें। एसपी मनोज कुमार ने बताया सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

    पुलिस शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग में स्थित घरों की छतों पर तैनात रहकर ऊपर से निगरानी करेगी शहर के प्रमुख बाजारों को चिन्हित कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया सादा वर्दी में भी पुलिस वाले मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरे की मदद से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। भगवान राम की शोभा यात्रा को शांतिपूर्वक निकालने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। शोभायात्रा में पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले पोस्ट फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप इंस्टाग्राम एवं ट्विटर पर पोस्ट नहीं करें। उन्होंने बताया इससे समाज का माहौल खराब होता है। साइबर सेल की विशेष टीम सोशल मीडिया के सभी वेनरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। समाज का कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग में स्थित घरों की छतों पर तैनात रहकर ऊपर से निगरानी करेगी शहर के प्रमुख बाजारों को चिन्हित कर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।