Home Punjab>Ludhiana Punjab News: लूट की वारदात को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नगदी बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: लूट की वारदात को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नगदी बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: लूट की वारदात को अंजाम देते 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नगदी बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाने दुगरी की पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शराब के ठेकेदारों से आरोपियों ने ठगी की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूट की रकम 10,54,000 रुपये बरामद किए गए है। दरअसल, शिवशंकर सिंह बिष्टा पुत्र शेर जसजीत सिंह बिष्टा निवासी गुरुदेव नगर लुधियाना हिस्सेदार गंगा नगर ग्रुप (शराब के ठेकेदार) ने 18 अप्रैल को थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 अप्रैल को कर्मचारी हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी बौलेरो कैंपर नंबर PB-10-JZ-5285 में सवार होकर अपने कार्यालय भवन नंबर 10811 विशाल नगर को कैश लेकर जा रहा था।

इस दौरान जब वह कार्यालय के सामने पहुंचा, तो लगभग 10:15 बजे पीछे से मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति सवार होकर आए, जिन्होंने हरदीप सिंह से कैश बैग जबरदस्ती छीन लिया और भाग गए। बैग में 17,00,000/- रुपये थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन उर्फ हनी, 21 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ बोबी, 24 वर्षीय धीरज कुमार उर्फ चंगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 10,54,000/- रुपये नगदी, मोटरसाइकिल, किरपाण और दातर बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि धीरज कुमार पर 109 सीआरपीसी के तहत (2023, 2024) थाना दुगरी में 2 मामले लंबित है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे गहरी पूछताछ की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here