Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

0
Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

एमपी से चल रहा था गैंग, कांट्रेक्ट पर लाए जाते थे बच्चे

लुधियानाः गत दिन पहले मैरिज पैलेस से चोरी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो अज्ञात युवक वेटर बनकर समारोह में आते हैं और मौका मिलते ही शगुन से भरा बैग (पर्स) चुराकर भाग जाते हैं। पैलेसों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग को CIA-2 की पुलिस ने 48 घंटे से पहले ही दबोच लिया है। पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। थाना डिवीजन नंबर 7 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ये चोर अभी तीन दिन पहले ही लुधियाना आए है। इन्होंने डेहलों के इलाके में भी एक मैरिज पैलेस में चोरी की है। इनका गैंग मध्य प्रदेश से चलाया जाता है। वारदात में बदमाश बच्चों का इस्तेमाल करते थे। चोरी की रकम से चौथा हिस्सा सरगना खुद रखता है। जानकारी मुताबिक CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की टीम संजय गांधी चौक ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक मैरिज पैलेसों में चोरी की वारदातें करते है। ये चोर वर्धमान फैक्ट्री की बैक साइड माता वैष्णों धाम नजदीक खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर आरोपी बादल, विशाल और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 34 ग्राम सोना, 38 ग्राम चांदी बरामद की है। आरोपी जिगर अभी फरार है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता कर सकती है। गांव शामड़ा समराला निवासी पीड़ित नवदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई गुरइकबाल सिंह की शादी 19 अक्टूबर को थी। वह बारात लेकर चंडीगढ़ रोड जंडियाली के पास सनराइज फार्म पैलेस पहुंचा था। अचानक उसके परिजनों ने देखा कि शगुन वाला पर्स गायब है। जब मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वेटर के वेश में दो युवक पर्स ले जाते नजर आए। पर्स में सोने का नेकलेस सेट, 2 अंगूठियां और करीब 60 हजार रुपये नकद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here