एक्टिवा जैसे ही महिला के पास आकर रुकती है उस पर पीछे बैठा एक युवक नीचे उतरता है। आरोपी ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसने नीचे उतरते ही महिला को तेजधार हथियार दिखाकर डराना शुरू कर दिया। बहादुरी की मिसाल: खुद को घिरता देख महिला घबराई नहीं, बल्कि उसने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया। महिला बचाव के लिए पीछे हटी और लुटेरे से भिड़ गई। जब महिला जान बचाकर आगे की तरफ भागी, तो सफेद टी-शर्ट वाले बदमाश ने उसका पीछा किया और उस पर किसी भारी चीज से वार कर दिया। इस हाथापाई के दौरान बदमाश के हाथ से उसका हथियार नीचे गिर गया। हथियार नीचे गिरने के बाद बदमाश ने फुर्ती से उसे दोबारा उठाया और फिर से महिला को डराने लगा। आरोपी ने महिला के हाथ से उसका लिफाफा छीनने की कोशिश की, लेकिन जब उसमें नाकाम रहा तो उसने महिला का मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दौड़कर अपने साथी की एक्टिवा पर पीछे बैठ गया। हालांकि पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया और शोर मचाया लेकिन सुबह का वक्त होने के कारण चारों बदमाश पलक झपकते ही मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण सुबह और देर रात के वक्त ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।View this post on Instagram