Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 50 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, देखें Live

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 50 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, देखें Live

0
Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 50 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, देखें Live

लुधियानाः जिले के अयाली खुर्द इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज मकर संक्राति पर गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हलवा खाने के कुछ देर बाद लोगों को दस्त आने लगे और इसी के साथ में चक्कर आने लगे। इस घटना के दौरान बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि छेवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब से लाकर घर पर माघ माह पर गाजर का हलवा प्रसाद के तौर पर खाया था। इस दौरान 8 बजे उन्होंने हलवा खाया और 9 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने बताया गांव के लड़के ही हलवा लेकर आए थे।

हालांकि यह नहीं पता हलवा बाजार से बना हुआ लाया गया था। इस दौरान महिला सहित उनके परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। महिला ने कहा कि इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई, जिनके घर में हलवे का प्रसाद मौजूद है, वह इस प्रसाद को ना खाएं। इस प्रसाद के बाद गांव के कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। वहीं प्रभ सिंह ने कहा कि उसकी दादी गुरुद्वारा साहिब से गाजर के हलवे का प्रसाद लेकर आई थी। जिसे खाने के बाद एक घंटे के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा।

इस दौरान उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उसकी हालत स्थित है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि माघ के दिन आज उसकी सास गुरुद्वारा साहिब गई थी। जहां उसकी सास गाजर के हलवे का प्रसाद लेकर आई थी। इस दौरान प्रसाद को उसने और बेटे ने खाया, जिसके एक घंटे के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान पहले क्लीनिक पर वह दवाई लेने गई, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दूसरी ओर डॉक्टर मनदीप ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब में मकर संक्राति पर गए श्रद्धालुओं द्वारा गाजर का हलवा खाया गया। जिसके बाद उनके पास 40 से अधिक मरीज आए, जिन्हें फूड पॉइजनिंग की परेशानी होने लगी। डॉक्टर के अनुसार जहरीले पदार्थ के कारण यह हुआ है। डॉक्टर ने कहाकि उनके पास बच्चे, बूढ़े सहित महिलाएं उपचार के लिए पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here