Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Raghbir Jewellers से हथियारों के बल पर 70 लाख की लूट, संचालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

Punjab News: Raghbir Jewellers से हथियारों के बल पर 70 लाख की लूट, संचालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: Raghbir Jewellers से हथियारों के बल पर 70 लाख की लूट, संचालक गंभीर घायल, देखें वीडियो

पाठी के वेश में लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, संचालक पर किया तेजधार हथियार से हमला

लुधियानाः एटीआई रोड स्थित Raghbir Jewellers की दुकान पर दोपहर करीब 12 बजे 2 बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान लुटेरों ने दुकान मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसे बंधक बनाकर दुकान से पिस्तौल, गहने और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल ज्वैलर रणजीत सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। व्यक्ति ने बताया कि बेटे के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए गए है। पुलिस को दिए बयान में बेटे ने बताया कि पाठी के वेश में 2 लुटेरे आए और तेजधार हथियार के बल पर उसे तिजौरी की जगह पर ले गए। इस दौरान लुटेरे मोबाइल, गहने, पिस्तौल और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन पुलिस घटना स्थल पर आधे घंटे बाद पहुंची। वहीं महिला ने कहा कि दुकान से 70 से 80 लाख की लूट हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि डिब्बों से भारी मात्रा में गहने लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना के दौरान दुकानदार पर चाकू से हमला किया गया। इस दौरान एक वीडियो सामने आई है, जिसमें फर्श खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि रणजीत सिंह की रघवीर ज्वैलर के नाम पर दुकान है। रणजीत सिंह पर दोपहर के समय 2 व्यक्ति मुंह ढक कर आए और आते ही रणजीत को पकड़कर सेफ लॉक के पास ले गए। इस दौरान रणजीत के साथ एक ने पिटाई गई और दूसरा दुकान से 4 से 5 तोले गहने और पिस्तौल लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते समय दुकानदार की एक्टिवा लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने दुकानदार पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों से बात करने पर पता चला है कि घायल ज्वैलर की हालत स्थिर है। घटना के बाद फारेंसिक टीम द्वारा फिंगर प्रिंट ले लिए गए है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं रणजीत सिंह के चचेरे भाई दविंदर सिंह ने कहा कि सुबह पैदल दो बदमाश दुकान में आए। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। एक बदमाश के पास पिस्टल थी और धारदार हथियार था। उसने रणजीत सिंह को बंधक बनाया। उसे स्ट्रांग रूम तक धक्के से लेकर गया। वहां बदमाश ने उसके साथ मारपीट की। कई जगह उसके चाकू मारे। दुकान में रखी चांदी, सोना, मोबाइल और 4 दिन पहले लिया पिस्टल लेकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here