Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Truck और Bike में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

Punjab News : Truck और Bike में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

0
Punjab News : Truck और Bike में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

लुधियाना : ट्रक और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोस्तों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक के पैर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान विक्रम के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। विक्रम का परिवार गमगीन है।

जबकि दूसरे युवक के पैर और कंधे पर गंभीर चोटें आई है। घायल की पहचान अमनजोत सिंह के रुप में हुई है। फिलहाल मृतक युवक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए अमनजोत ने बताया कि रोज की तरह विक्रम और वह ट्रेनिंग के लिए जीएनई कॉलेज जा रहे थे।

दोनों इंजीनियरिंग डिप्लोमा की ट्रेनिंग ले रहे थे। सुबह जब वह गांव जसपाल बांगर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। विक्रम बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। हादसे के समय वह खुद बेहोश हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here