Home Punjab>Ludhiana Punjab News: घर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: घर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के राहों रोड इलाके से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ और भयंकर आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और पूरा परिवार सुरक्षित है। समय रहते अगर आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मकान मालिक संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब उनका पूरा परिवार ऊपर के कमरे में सो रहा था।

अचानक उन्हें नीचे से एक जोरदार धमाका सुनाई दिया। धमाके के तुरंत बाद पूरे घर में किसी चीज के जलने की तेज बदबू फैलने लगी जिससे परिवार बुरी तरह घबरा गया। संदीप कुमार ने बताया कि जब वे तुरंत नीचे भागे तो देखा कि जहां इन्वर्टर रखा था वहां भयंकर आग धधक रही थी।

आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। बिना कोई देरी किए परिवार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस बड़े हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन्वर्टर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण ही यह धमाका हुआ और आग भड़की। राहत की बात यह है कि परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह ठीक हैं और किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here