हादसे में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने में जुटी हुईआ है। लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर बड़े पैमाने पर पड़ा लोहे का कबाड़, वाहनों के पुर्जे और अन्य ज्वलनशील सामग्री आग की चपेट में आ गए। लोगों के अनुसार धमाकों जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दी। बताया जा रहा है कि बंद टैंकों या मशीनरी के हिस्सों से धमाके की आवाजें आ रही है। घटना के दौरान फैक्ट्री में दर्जनों कर्मचारी काम कर रहे थे। आग के अचानक फैलने के कारण कुछ कर्मचारी इसकी चपेट में आकर घायल होने की भी खबर है। घायलों को तुरंत नजदीकी सिद्धू अस्पताल दोराहा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में महिला कर्मचारी भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही खन्ना से एसपी (डी) पवनजीत चौधरी, पायल से हरमनप्रीत सिंह डीएसपी और एसएचओ तरविंदर कुमार ने पुलिस टीमों सहित मौके पर पहुंचकर स्थिति और बचाव कार्यों का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई। आग लगने के वास्तविक कारणों के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभागों द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।View this post on Instagram