Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Star City के इलाके में बने गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Punjab News: Star City के इलाके में बने गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Punjab News: Star City के इलाके में बने गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी इलाके में रिहायशी इलाके में बने गोदाम में अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियो में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग कोदी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाका निवासियों ने बताया कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच बने इस गोदाम से पहले धुआं निकला और फिर ऊंची लपटें उठने लगीं।

आनन-फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी गई। गनीमत रही कि आग को समय रहते अन्य घरों तक फैलने से रोकने के प्रयास शुरू कर दिए गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुमन ने बताया कि वह गोदाम को लेकर कई बार शिकायतें दे चुके है। घटना स्थल पर चौथी बार आग लगी है। हंसराज नामक व्यक्ति का गोदाम है। आरोप है कि वह लोगों को धमकी देता है कि जहां शिकायत करनी है वह कर सकते है। लोगों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है। लोगों ने कहा कि खो के गोदाम को लेकर बड़े-बड़े ट्रक आ रहे है, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।

घटना की सूचना मिलते ही गोदाम मालिक राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। पीड़ित ने कहा कि इलाके में उसके कुल 4 गोदाम हैं, जिनमें से एक में आज अचानक आग लग गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना से इलाके के लोगों का आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र होने के बावजूद यहां धड़ल्ले से कमर्शियल गोदाम चल रहे हैं जो सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बनाए गए हैं। लोगों ने बताया कि महज एक सप्ताह पहले भी पास के ही एक गोदाम में आग लगी थी।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध गोदामों को तुरंत यहां से शिफ्ट किया जाए या बंद करवाया जाए। निवासियों का कहना है कि इन गोदामों के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है और बच्चों व बुजुर्गों का यहां रहना मुश्किल हो गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तंग गलियों और रिहायशी इलाका होने के कारण गाड़ियों को मौके तक पहुंचने और आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी आग पर काबू पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here