Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

0
Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

लुधियानाः जगराओं में लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा और कार का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृतक घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह के निवासी गांव गुडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसकी बाइक कार में फंस गई थी।

वहीं बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ। लुधियाना की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here