Home Punjab>Ludhiana Punjab News: साफ-सुथरे तरीके से पंचायत चुनाव कराने को AAP सरकार वचनबद्धः Minister Dr. Ravjot Singh, देखें वीडियो

Punjab News: साफ-सुथरे तरीके से पंचायत चुनाव कराने को AAP सरकार वचनबद्धः Minister Dr. Ravjot Singh, देखें वीडियो

0
Punjab News: साफ-सुथरे तरीके से पंचायत चुनाव कराने को AAP सरकार वचनबद्धः Minister Dr. Ravjot Singh, देखें वीडियो

लुधियाना। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह अपने पहले लुधियाना दौरे पर लुधियाना सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उनके प्रशासन ने कैबिनेट मंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने उनका सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि भगवान वाल्मिकी जी महाराज की जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

इसके बाद कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही पंचायत चुनाव साफ-सुथरे तरीके से करवाने की तैयारी कर ली थी और अब हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव करवाने पर लगी रोक को हटा दी है। अब पूरे पंजाब में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अच्छे आदेश हैं, कांग्रेस पार्टी जो तीन सप्ताह का समय मांग रही है। वह उनका धोखा है। लेकिन आम आदमी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य साफ सुथरा प्रशासन देना है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में कूड़ा प्रबंधन, सड़कें, मृत्यु प्रमाण पत्र और पीने के पानी की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को करना चाहिए निर्देश दिया कि इस सुविधा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए हर कदम उठाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुराने नाले के प्रोजेक्ट और सफाई को लेकर उनकी जो भी समस्या है, उसे विधायकों के साथ बैठकर समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here