Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Railway Station के पास हुआ हादसा, करंट लगने से झुलसा कर्मचारी, देखें वीडियो

Punjab News: Railway Station के पास हुआ हादसा, करंट लगने से झुलसा कर्मचारी, देखें वीडियो

0
Punjab News: Railway Station के पास हुआ हादसा, करंट लगने से झुलसा कर्मचारी, देखें वीडियो

लापरवाही के चलते कर्मियों ने की हड़ताल

लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास लगते इंजन शेड में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां इंजन सेट में काम कर रहा कर्मचारी करंट लगने गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी इंजन को ठीक करने के लिए जब ऊपर चढ़ा तो उसने इंजन को चलाने वाली तारों में आ रहे करंट बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि किसी कर्मी की लापरवाही के चलते दोबारा से तारों में करंट छोड़ दिया गया। जिसके चलते कर्मचारी करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। अस्पताल में घायल कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर इंजन शेड में काम करने वाले रेल कर्मचारियों द्वारा इस मामले को लेकर हड़ताल कर दी गई है। इस दौरान कर्मियों ने सीनियर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मियों की मांग है कि जब तक प्राइवेट कंपनी के कर्मी पर बनती कार्रवाई नहीं की जाएंगी, तब तक वह हड़ताल नहीं खत्म करेंगे। विद्युत लोको शैड यूनियन के ब्रांच के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि करंट की चपेट मे आने के बाद मंगलदास इंजन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। उसकी हालत काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में तीन मुलाजिमों के साथ हादसा हो चुका है। मंगलदास दो छोटी बचिचयों का पिता है। वह पिछले 12 साल से रेलवे में काम कर रहा है। इस वारदात के बाद रेल कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। लोको शैड से न तो कोई इंजन बाहर आ रहा है और न ही अंदर लिया जा रहा है। अजय कुमार ने बताया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन में इंजन की मरम्मत के लिए जो विद्युत लोको शैड बनाया गया है। उसमें रेलवे की तरफ से सरकारी और निजी कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन रेल प्रशासन ने काम का बोझ इतना डालकर रखा है कि निजी मुलाजिम अपनी मनमानियां कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here