Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दुकानदार को झांसा देकर एक्टिवा सवार व्यक्ति नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: दुकानदार को झांसा देकर एक्टिवा सवार व्यक्ति नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: दुकानदार को झांसा देकर एक्टिवा सवार व्यक्ति नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना मोती नगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है। नीरज टेलीकॉम नामक मोबाइल दुकान पर एक शातिर युवक दुकानदार को झांसा देकर 6 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी की पूरी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपनी एक्टिवा पर दुकान पर पहुंचा और मोबाइल में 6 हजार रुपये डलवाने के बाद दुकानदार से कहा कि पैसे उसकी एक्टिवा में रखे हैं।

उसने बड़ी चालाकी से एक्टिवा पहले से स्टार्ट रखी हुई थी। जैसे ही दुकानदार पैसे लेने के लिए आगे बढ़ा, आरोपी एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम गौरव बताया जा रहा है, जो पहले एक स्पा सेंटर में मैनेजर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और इसी लत के कारण ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

इलाके में चर्चा है कि आरोपी पिछले एक महीने में करीब 14 दुकानदारों को इसी तरह निशाना बना चुका है। पीड़ित दुकानदार नीरज बत्रा ने बताया कि आरोपी बड़ी सफाई से लोगों को अपने झांसे में लेता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो वायरल होने के बाद वह कुछ मामलों में समझौता भी कर चुका है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा और एक्टिवा का नंबर साफ दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here