Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,  PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਫੁੱਕਿਆ ਪੁੱਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, PM ਮੋਦੀ ਦਾ ਫੁੱਕਿਆ ਪੁੱਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਦਸੂਹਾ :  ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਦੀ ਦਰਜਾ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ । ਅੱਜ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿੱਚ ਦਸੂਹਾ ਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹੋਏ,

    ਸ਼ਹੀਦ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਬਣਾਈ ਗਈ ਪੋਲਸੀ ਦੇ ਅਧੀਨ ਸ਼ਹੀਦ ਦਾ ਦਰਜਾ ਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਦਸੂਹਾ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਪੁੱਤਲਾ ਫੁੱਕਿਆ ਗਿਆ।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोरों को लेकर आदेश जारी 

    पंजाबः मेडिकल स्टोरों को लेकर आदेश जारी 

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे को रोकने के लिए डीसी ने नए आदेश जारी किए है। दरअसल, जिले में नशीली दवाइयां बेचने पर रोक लगाने के लिए डीसी करनैल सिंह ने मेडिकल स्टोरों को आदेश जारी किए हैं। धारा 144 के तहत जारी आदेश में सभी मेडिकल स्टोर के मालिकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। उन्हें हिदायत की गई है कि इन कैमरों की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम एक महीने की होनी चाहिए।

    यह आदेश 15 दिसंबर तक लागू रहेंगे। डीसी ने एसएसपी कपूरथला, जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ड्रग्स , ड्रग इंस्पेक्टर और एसडीएम इन आदेशों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। डीसी के आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल स्टोरों पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाएं (शेड्यूल एक्स और एच ड्रग ) बेची जा रही हैं। युवा पीढ़ी और बच्चों को नशे से बचाने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर कैमरे लगाना अनिवार्य है ताकि मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

  • कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग की पगड़ी को मारी लात, वीडियो वायरल

    कांग्रेस विधायक ने बुजुर्ग की पगड़ी को मारी लात, वीडियो वायरल

    इस मामले को लेकर विधायक का आया बड़ा बयान

    राजस्थानः चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बिधूड़ी ने बेटे की नौकरी की गुहार लेकर आए बुजुर्ग की पगड़ी को लात मारकर उछाल दिया। यह वीडियो साल 2021 का है, लेकिन अब सामने आया है। मामले में विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। बिधूड़ी अपने बेबाक बयानों के चलते अक्सर विवादों में आते रहे हैं। कुछ समय पहले पुलिस अधिकारी को फोन पर गालियां देने के विवाद में भी घिर गए थे।

    वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक 3-4 लोगों के साथ हैं। उनके सामने एक बुजुर्ग आता है और अपनी पगड़ी उनके पैरों में रखकर घुटनों के बल हाथ जोड़कर बैठ जाता है। विधायक गुस्से में गाली देकर उसकी पगड़ी को ठोकर मारकर उछाल देते हैं। फिर बुजुर्ग खड़ा होकर अपनी जेब से एक कागज निकालकर विधायक को दिखाता है। विधायक और पास में खड़े लोग उसे कुछ कहते हैं और बाहर चले जाते हैं। पीछे से बुजुर्ग एक सोफे के पास कागज लेकर खड़ा रहता है।

    वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग गंदेलिया गांव के रहने वाले किसान लॉबी राम गुर्जर हैं। किसान का कहना है कि काम करवाने गया था, लेकिन पगड़ी उछाल कर मेरी इज्जत खराब की। वहीं किसान के बेटे मुकेश गुर्जर ने कहा- वीडियो 2021 का ही है। मेरे पिता बेगूं स्थित मेनाल रिजॉर्ट में विधायक से मेरे लिए नौकरी की मांग करने गए थे, लेकिन उन्होंने मेरे पिता की पगड़ी उछाल दी। किसान के बेटे ने कहा- वीडियो सोमवार रात को देखा था। मंगलवार सुबह विधायक ने मामले को खत्म करने के लिए अपने दो आदमी हमारे खेत पर भेजे थे। उन्होंने पैसे भी देने की कोशिश की, लेकिन हमने लेने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद किसान ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। हमारी इज्जत खराब हुई।

    वहीं इस मामले में विधायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। विधायक ने कहा- ये फेक एडिट किया वीडियो है, जिसे सोची-समझी रणनीति के तहत अब सोशल मीडिया पर डाला गया है। मैं होटल से चाय पीकर निकला। तब पहले से प्लानिंग के तहत खड़ा ये व्यक्ति पास आकर एकाएक पैरों में पगड़ी रख देता है। मैं डांट रहा हूं कि ये क्या कर रहा है। चूंकि इस व्यक्ति का बेटा लड़की को भगाकर ले आया था। ऐसे में नाता प्रथा और बाल विवाह गैर-कानूनी है। इस पर उसकी मदद करने से मना कर दिया था। पुलिस और कानून अपना काम कर रहे हैं। 2 साल पहले की ये बात अभी वायरल करना राजनीतिक स्टंट है। ये कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इसमें कांट-छांट दिख रही है। कोई उसे उकसा भी रहा है। ये पहले सामने क्यों नहीं आया। मैं खुद अब मानहानि का मुकदमा करूंगा।

  • ਪੰਜਾਬ :  CM ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : CM ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਣ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਅੱਜ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਤੇ ਹੀ ਇਸ ਮੁਹਿਮ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਲਾਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਆਮਦ ਆਉਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪਲਾਜ਼ਾ ਵਿੱਚ ਹੁਣ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਆਮਦ ਆਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਹ ਸ਼ਲਾਗਾ ਯੋਗ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਆਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਵੇ। ਪਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਨਸ਼ੇ ਕਰਕੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਸਨ।

    ਉਸ ਤੋਂ ਹੁਣ ਕੁਛ ਨਾ ਕੁਛ ਨਜਾਹਤ ਜਰੂਰ ਮਿਲੇਗੀ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਵੀ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਿਰ ਤੇ ਕੇਸਰੀ ਦਸਤਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕੇਸਰੀ ਦੁਪੱਟੇ ਲੈ ਕੇ ਇਸ ਮੁਹਿਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਤੇ ਹੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਉਸ ਦੀ ਸ਼ਲਾਗਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹੋਣ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹਰ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸਨ । ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਮੁੱਦਾ ਇਸ ਵੇਲੇ ਨਸ਼ਾ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਕੁੜੀਆਂ ਨੂੰ ਸੋ ਚੁਕਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਕਿਹਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • मुंबई में पंजाब के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

    मुंबई में पंजाब के 2 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जांच के बाद किया जाएगा जालंधर टीम के हवाले

    महाराष्ट्र: मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, पंजाब के दो आरोपी गैंगस्टरों पंचम नूर सिंह और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड, कल्पना थिएटर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ पंजाब में अपहरण, हथियार अधिनियम, हत्या के प्रयास और अन्य से संबंधित 11 मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर बनती कार्रवाई करने के बाद उन्हें जालंधर टीम को सौंपा जा रहा है।

  • Elon Musk का नया ऐलान ! ट्विटर यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

    Elon Musk का नया ऐलान ! ट्विटर यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

    नई दिल्ली : एलन मस्क ने एक्स यानी ट्विटर का अधिग्रहण बीते साल किया था, तभी से मस्क 13 अरब डॉलर के कर्ज में डूबे एक्स प्लेटफॉर्म को उभारने की कोशिश कर रहे है। अब एक्स यानी ट्विटर यूजर्स को हर साल इसके यूज के लिए 1 डॉलर की सदस्यता राशि देनी होगी। एलन मस्क के इस नए फरमान के बाद जो यूजर्स एक्स का वार्षिक भुगतान नहीं करेंगे वे इसका यूज नहीं कर सकेंगे। इस सबके पीछे एलन मस्क ने तर्क दिया है कि ऐसा करने से एक्स पर मौजूद फर्जी और स्वचालित बॉट अकाउंट पर रोक लेगी।

    “नॉट ए बॉट” की टेस्टिंग हुई शुरू

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने एक्स पर नॉट ए बॉट फीचर की टेस्टिंग शुरू करा दी है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल न्यूजीलैंड और फिलीपींस मं शुरू की गई है। जहां नए एक्स यूजर्स वार्षिक शुल्क दिए बिना एक्स का यूज नहीं कर सकते। एक्स पर इस शुल्क के बिना आप पोस्ट, लाइक, कमेंट और बुकमार्क नहीं कर सकेंगे। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार “यह एक्स पर बॉट और स्पैमर से निपटने में हमारी मदद करने के लिए एक संभावित शक्तिशाली उपाय का मूल्यांकन करेगा, जबकि छोटी शुल्क राशि के साथ प्लेटफ़ॉर्म पहुंच को संतुलित करेगा। इस परीक्षण के भीतर मौजूदा उपयोगकर्ता प्रभावित नहीं होते हैं।

    रिवेन्यू के लिए मस्क ने उठाया ये कदम

    एलन मस्क ने एक्स यानी ट्विटर का अधिग्रहण बीते साल किया था, तभी से मस्क 13 अरब डॉलर के कर्ज में डूबे एक्स प्लेटफॉर्म को उभारने की कोशिश कर रहे है। जिसके लिए उन्होंने नए-नए रिवेन्यू के तरीके खोजे है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अधिग्रहण के बाद से एलन मस्क को एक्स के लिए प्रति वर्ष लगभग 1.2 बिलियन की ब्याज का भुगतान करना पड़ रहा है। ऐसे में आय के नए स्त्रोत ढूंड़ने के लिए एक्स पर प्रीमियत सेवाएं शुरू की, जिसके लिए यूजर्स को प्रतिमाह 7.99 डॉलर का भुगतान करना होता है। ऐसे में एक्स पर नॉट ए बॉट फीचर लागू होने के बाद रिवेन्यू बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

  • पंजाबः ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर दूसरे दिन भी चल रही रेड

    पंजाबः ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर दूसरे दिन भी चल रही रेड

    लुधियानाः आयकर विभाग की ट्राइडेंट ग्रुप और आईओएल केमिकल कंपनी पर दूसरे दिन भी छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अभी ये रेड करीब 5 से 7 दिन तक लगातार जारी रहने वाली है। फिलहाल टीम ने कई प्रॉपर्टियों के कागजात कब्जे में लिए हैं। कई लॉकरों की डिटेलिंग टीम परिवार से ले रही है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अधिकारियों के पास हैं। पंजाब में ये रेड लुधियाना व बरनाला में हुई हैं। फिलहाल किसी को भी ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता से मिलने की इजाजत नहीं है। कर्मचारियों के फोन भी एक तरफ रखवा दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बैलेंस शीट में घाटा दिखाने को लेकर इनकम टैक्स ने ये रेड की है।

    पैरामिलिट्री फोर्सिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की 35 टीमें रेड करने पहुंची हैं। ये रेड सिर्फ रजिंदर गुप्ता व उनके रिश्तेदार रजनी बेक्टर के कार्यालयों तक ही सीमित नहीं हैं, कई सीनियर कर्मचारियों के घरों में भी रेड की जा रही है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, पेपर, स्टेशनरी, केमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है।ट्राइडेंट के मालिक राजिंद्र गुप्ता के क्रिमिका कंपनी से पारिवारिक संबंध हैं। जिस कारण उनके परिवार की सदस्य की ट्राइडेंट ग्रुप में जहां कहीं भी शमूलियत टीम को नजर आ रही है वह उन जगहों पर दबिश दे उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

    पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों की ओर से अपनी इनकम में गिरावट दिखाई गई थी। जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई है। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नेगेटिव में दिखाया गया था। इसके साथ आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इनकम में .32 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। जबकि कोरोना काल में आईओएल कंपनी का कारोबार बेहतर गया था, लेकिन नतीजों में उतने जोरदार नहीं दिखाई दिए थे। जबकि क्रिमिका की आमदन 2023 में 2022 से बेहतर रही है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी की बैलेंस शीट और कंपनी की इन्वेस्टमेंट और बड़ी ट्रांजेक्शन को खंगाल रहा है।

    यह कंपनियां आईपीओ रजिस्टर्ड कंपनी हैं और पिछले करीब 1 साल में इन कंपनियों के शेयर में भी दोगुना से लेकर तीन गुना तक की तेजी देखी गई है। बीते दिन केवल ट्राइडेंट ग्रुप का शेयर ही दो से तीन फीसदी नीचे गिरा है जबकि बाकी दो अन्य कंपनी IOL और क्रिमिका के शेयर ग्रीन में कारोबार कर रहे हैं। स्टाक एक्सचेंज में अभी ट्राइडेंट कंपनी का शेयर बाजार में टीम कनेक्शन ढूंढने में जुटी है। हालांकि देर शाम तक ट्राइडेंट कंपनी के स्टाफ एक्सचेंज स्थित ऑफिस में ताला लगा रहा और इनकम टैक्स के साथ आई पैरामिलिट्री फोर्स का स्टाफ वहीं मौजूद रही। 

  • पंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

    पंजाबः इस इलाके में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

    कोटकपूराः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं बुधवार सुबह कोटकपूरा के जलालेआना रोड पर सड़क किनारे एक नौजवान की लाश बरामद हुई। बताया जा रहा है कि नौजवान के नाक में से झाग निकल रहा था। संभावना है कि वह रात से ही सड़क पर पड़ा हुआ था। उसके पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने युवक की लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया।

    करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसान जगदीप सिंह ने बताया कि इस सड़क पर अक्सर ही नशा करने वाले नौजवान झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल की आरसी से नौजवान की पहचान मुक्तसर के गांव बाजे मराड़ निवासी संतोख सिंह पुत्र बचित्र सिंह के रूप में हुई है। उसके परिवार को सूचना भेज दी गई है। पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शव जिस जगह से बरामद हुआ है, उसके नजदीक इंद्रा कालोनी है जहां पर सरेआम नशा बिकने के आरोप लगते रहते हैं।

  • पंजाबः आप पार्टी ने 14 इंचार्जों का किया ऐलान, दिनेश ढल्ल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः आप पार्टी ने 14 इंचार्जों का किया ऐलान, दिनेश ढल्ल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आप पार्टी ने चुनावों से पहले कमर कस ली है। इसी के तहत आप पार्टी ने 14 हलका इंचार्जों का ऐलान किया है। वहीं इस नियुक्तियों में नॉर्थ से दिनेश ढल्ल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤਣ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤਣ ਦਾ ਆਰੋਪ, ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਖਿਲਾਫ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਣੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਧਰਮਪੁਰਾ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਹ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੀ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾੜੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚੀ ਹੈ।

    ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਆਰੋਪੀ ਮਹਿਲਾ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਜਾਂਚ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤਾਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਉਸ ਤੇ ਦਸਤਖਤ ਕਰਨ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਪੱਖ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਉਹ ਹਲੇ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸੱਦਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੀੜਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਲੈਟਰ ਹੈਡ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ।