Blog

  • Punjab News: चौक के बीचो-बीच लगी Stage में घुसा तेज रफ्तार बाइक सवार, मौके पर मौत, देखें CCTV

    Punjab News: चौक के बीचो-बीच लगी Stage में घुसा तेज रफ्तार बाइक सवार, मौके पर मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः माता रानी चौक के पास स्थित व्यस्त मीना बाजार चौक में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीते मंगलवार की रात किसी कार्यक्रम को लेकर बीच चौक में लगाई एक बड़ी स्टेज के नीचे घुसने के कारण 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही पूरी भारी-भरकम स्टेज हिल गई।

    वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चौक के बीचों-बीच करीब 5.5 फीट ऊंची स्टेज बनाने का काम चल रहा था और कुछ लोग वहां खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर सवार आकाश आया और सीधे स्टेज के ढांचे में जा घुसा। बाइक की गति इतनी अधिक थी कि वह सीधे स्टेज को सपोर्ट दे रहे लोहे के पाइपों से जा टकराया। टक्कर लगते ही आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मुताबिक, आकाश के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। घर में अब उसकी वृद्ध मां और एक भाई है। बताया जा रहा है कि उसका भाई एक फैक्ट्री में काम करता है। आकाश भी लैबर का काम करता था।

    चौकी कोतवाली के जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया यह हादसा 31 तारीख की रात का है। युवक अपने घर वापस जा रहा था तभी चौक में निर्माणाधीन स्टेज से उसकी टक्कर हो गई। प्राथमिक जांच और चश्मदीदों के अनुसार युवक नशे की हालत में लग रहा था जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा। पुलिस ने बताया कि हालांकि हादसा बेहद गंभीर था लेकिन मृतक के परिवार की ओर से फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।

  • अनाज से भरे ट्रक में लगी भयानक आग, Firebrigade ने किया काबू, देखें वीडियो

    अनाज से भरे ट्रक में लगी भयानक आग, Firebrigade ने किया काबू, देखें वीडियो

    पिंजौर: जिले के सुरजपुर में ट्रक में देर रात भयानक आग लग गई। अनाज से भरे हुए ट्रक में भयंकर आग लगी जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने काफी देर के बाद फायरबिग्रेड को फोन लगाया। टीम ने आकर मौके पर आग को काबू किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हालांकि अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार,  किसी भी तरह की जनहानी या नुकसान नहीं हुआ है।  
  • डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा AIIMS, एक चौथाई Operation Theatre खाली!

    डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा AIIMS, एक चौथाई Operation Theatre खाली!

    इलाज के लिए महीनों इंतजार करने को मजबूर मरीज

    नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज की क्षमता होने के बावजूद उसका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। हालात यह हैं कि अस्पताल में बेड, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू जैसी अहम सुविधाएं आंशिक रूप से खाली पड़ी हैं, जबकि मरीजों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात एम्स फिलहाल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इसका खुलासा संसदीय समिति की रिपोर्ट में हुआ है। रुपोर्ट के अनुसार, मानव संसाधन की कमी के कारण करीब एक चौथाई आप्रेशन थिएटर बंद पड़े हैं, जिससे मरीजों के इलाज पर सीधा असर पड़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स में मानव संसाधन की कमी के चलते करीब 20 प्रतिशत बेड उपयोग में नहीं हैं। इसके अलावा लगभग एक चौथाई ऑपरेशन थियेटर और 18 प्रतिशत से ज्यादा आईसीयू बेड भी खाली पड़े हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि एम्स के कई सर्जिकल विभागों में ऑपरेशन के लिए मरीजों को हफ्तों से लेकर महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। न्यूरोसर्जरी विभाग में तो यह प्रतीक्षा अवधि कई मामलों में पांच साल तक पहुंच गई है, जो बेहद चिंताजनक है।

    कई ओटी इस्तेमाल में नहीं

    आंकड़ों के अनुसार, अस्पताल में कुल 4178 बेड उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें से केवल 3335 बेड पर ही मरीजों का इलाज हो रहा है। इसी तरह 112 बड़े और 44 छोटे ऑपरेशन थियेटर मौजूद हैं, लेकिन 26 बड़े ओटी फिलहाल इस्तेमाल में नहीं हैं। ट्रॉमा सेंटर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जहां 10 ओटी होने के बावजूद केवल 6 ही चालू हैं, जबकि हाल ही में 5 नए मॉड्यूलर ओटी तैयार किए गए हैं। आईसीयू सुविधाओं की बात करें तो कुल 433 बेड में से 81 बेड खाली पड़े हैं। समिति ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी और प्रशासनिक ढिलाई इसकी मुख्य वजह है।

    फैकल्टी के करीब 34.6 प्रतिशत पद खाली

    स्टाफ की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संस्थान में फैकल्टी के करीब 34.6 प्रतिशत पद खाली हैं। इसके अलावा अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की भी कमी बनी हुई है। दूसरी ओर, अस्पताल के पुराने वार्डों का नवीनीकरण कार्य भी जारी है, जिससे सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि एम्स को अपने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द खाली पदों को भरना होगा और प्रशासनिक स्तर पर सुधार लाने होंगे, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।
  • Punjab News: 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प में चली गोली, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प में चली गोली, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट की अनाज मंडी स्थित पब्लिक पार्क के पास 2 पक्षों के बीच हुई लड़ाई के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें मलोट का ही एक युवक घायल हो गया। उसे मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मलोट पुलिस के डिप्टी कैप्टन नवीन पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मलोट की अनाज मंडी स्थित पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पता चला कि 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई के दौरान गोली चलाई गई थी। गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है जिसकी पहचान जेपी बंसल निवासी मलोट के रूप में हुई है, जिसे अब बठिंडा रेफर कर दिया गया। उसका बयान दर्ज करने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है। बयान दर्ज करने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने गोली चलाने वाले की तलाश भी शुरू कर दी है।

  • Haryana News: इस नगर निगम में करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रदर्शन, Bank पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Haryana News: इस नगर निगम में करोड़ों के घोटाले को लेकर प्रदर्शन, Bank पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में इंडियन नेशनल लोकदल के नेता मनोज अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दावा किया जा रहा है कि 127 करोड़ रुपए वापस आ गया हैं, लेकिन जो यह 127 करोड़ रुपए वापस आए हैं, ऐसे लगता है जैसे कोई सामान उठाकर ले गया और फिर वापस कर गया। जो पैसा खुर्द-बुर्द हुआ वह पैसा वापस नहीं आया और यह पैसा भी बैंक ने अपनी जेब से नहीं दिया यह पैसा बैंक के शेयर होल्डर का पैसा है।

    उन्होंने आरोप लगाए कि बैंक ने अपना कारोबार हरियाणा में चलाए रखने के लिए ये पैसा दिया है और जिन जिन लोगों के खाते में नगर निगम का पैसा गया है जो आरोपी है वह पैसा वसूल ही नहीं हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक के अंदर नगर निगम का पैसा एफडी के तौर पर रखा गया था और नकली एफडी दिखाकर पैसा खुर्द-बुर्द किया गया और नकली स्टांप लगाकर अकाउंट खोला गया जिससे पैसा ट्रांसफर किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में उन्हें जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति के द्वारा 23 कंपनी एक शोरूम के अंदर बनाई गई हैं। इस मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Jalandhar News: चलती स्कूटी से महिला की बालियां झपटकर Snatcher फरार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चलती स्कूटी से महिला की बालियां झपटकर Snatcher फरार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के बस्ती गुजा रोड पर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के नजदीक महिला की बालियां स्नेचरों द्वारा लूटने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर जा रही थी कि पीछे से आए स्नेचरों ने आकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं शरेआम इस तरह की लूट होने को लेकर लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना होने को लेकर रोष जताया।

    जानकारी देते पीड़ित महिला सुमन ने बताया कि वह अपने पति के साथ स्कूटी से अरमान अस्पताल अपने किसी रिश्ते का हाल-चाल जानकर अपने घर जा रहे थे। जब वह बस्ती गुजा रोड पर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के नजदीक पहुंचे, तभी उन्हें उनकी बेटी का फोन आया था। वह जब अपनी बेटी का फोन सुन रही थी कि तभी पीछे से आए स्नेचर ने उनके कान की बाली झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस दौरान पीछे आ रही एक युवती ने उन्हें आवाज भी लगाई, लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि उनके साथ अचानक क्या हो गया।

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी युवती ने बताया कि उन्होंने पीड़ित महिला को कई आवाजे लगाई, लेकिन उन्हें पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि स्नेचरों ने किसी तरह का मुंह भी नहीं ढका हुआ था जिससे पता चलता है कि चोर बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जैसे उनको किसी का कोई डर ही न हो। लोगों ने भीड़-भाड़ में हुई इस घटना को लेकर भारी रोष जताया है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस में कुछ देर तक एरिया को लेकर भी बातचीत चलती रही। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: YouTuber Nancy Grewal की Murder से पहले Last Video आई सामने, बहन ने की Post

    Jalandhar News: YouTuber Nancy Grewal की Murder से पहले Last Video आई सामने, बहन ने की Post

    जालंधरः कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर और जालंधर की रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल (45) का मौत से पहले का लॉस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो को नैंसी की बहन अलीशा ग्रेवाल ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अलीशा ने लिखा-आई मिस यू सिस्टर एवरी सिंगल डे। इसके साथ ही अलीशा ने कहा कि ये नैंसी ग्रेवाल का अंतिम वीडियो है। इससे पहले वो अपने घर के लॉन में घूम रही है और कार के अंदर अपना सामान रख रही है। नैंसी पूरे उत्साह और एनर्जी के साथ अपने काम पर निकल रही है।

    अलीशा की तरफ से अपलोड किए वीडियो में साफ दिख रहा है कि नैंसी 3 बजकर 2 मिनट पर अपने काम पर जा रही है। 4 मार्च के इस वीडियो में नैंसी ने ब्लैक टॉप पहन रखा है और हाथ में बैग पकड़े हुए घर से बाहर निकल रही है। इसके बाद वह लॉन में पार्क की गई अपनी लाल कार में बैठती है और निकल जाती है। इसके बाद से नैंसी कभी घर नहीं लौटी। उसे जरा भी एहसास नहीं था कि ये वीडियो उसका अंतिम वीडियो होगा। अलीशा ने कहा कि इसके बाद नैंसी फिर से वापिस नहीं आई और हमेशा के लिए उसकी आवाज खामोश हो गई। साथ ही अलीशा ने कहा, नैंसी का इसके बाद कत्ल कर दिया गया था। कत्ल के दौरान की अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है।

    बता दें कि 4 मार्च 2026 को चाकू मारकर नैंसी की कनाडा में हत्या कर दी गई थी। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर घर में घुसे। उस समय नैंसी अपनी किसी बुजुर्ग पेशेंट को देखने के लिए गई थी। जब हमला हुआ तो वह जंगल की तरफ भागी जहां 2 हमलावरों ने उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए। पुलिस ने पहुंचकर नैंसी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने वाली नैंसी को जान से मारने का थ्रेट था, इसके चलते उसने कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर वीडियो डालने भी बंद कर दिए थे। वहीं फिलहाल कनाडा पुलिस इस मामले में पूरी जानकारी जुटा रही है।

  • Train से धक्का देकर नाबालिग Girlfriend की हत्या, युवक ने झगड़े के बाद गुस्से में आकर उठाया खौफनाक कदम

    Train से धक्का देकर नाबालिग Girlfriend की हत्या, युवक ने झगड़े के बाद गुस्से में आकर उठाया खौफनाक कदम

    बिलासपुरः बॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को चलती ट्रेन से धक्का देकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक देविका वर्मा 8वीं में पढ़ती थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है।

    मृतक देविका की फाइल फोटो
    मृतक देविका की फाइल फोटो

    जानकारी मुताबिक, देविका वर्मा (14) खैरागढ़ के चिचोला की रहने वाली थी। मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। 28 मार्च की रात से वह लापता हुई तो परिजनों ने खूब खोजबीन किया। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है। जांच में सामने आया है कि वह मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है, उनके साथ 2 अन्य युवक भी थे। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • NIT के Student ने की आत्महत्या, Hostel के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

    NIT के Student ने की आत्महत्या, Hostel के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र में एक स्टूडेंट द्वारा फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट का शव मंगलवार देर रात हॉस्टल नंबर-8 में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को स्टूडेंट के कमरे से मिली नोटबुक के कागज पर कुछ लिखा मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, मृतक पवन कुमार (23) जिला नूंह का रहने वाला था। NIT में पवन हॉस्टल के ब्लॉक-सी, कमरा नंबर 452 में रहता था। यहां से पवन बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 5वें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस  पवन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। पुलिस के मुताबिक, पवन अपने कमरे में अकेला रहता था। वह शाम को अपने कमरे में मौजूद था। देर रात उसके दोस्त उसे कमरे से बुलाने गए, तो पवन फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने तुरंत हॉस्टल सिक्योरिटी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    उधर, पुलिस चौकी थर्ड के इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच करवाई। कमरे से एक नोटबुक पर कुछ लिखा मिला है, इसमें कुछ खर्च की बातें लिखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोटबुक की जांच भी करवाई जाएगी जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: Hospital गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी और जेवर उड़ाए, देखें वीडियो

    Punjab News: Hospital गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी और जेवर उड़ाए, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के न्यू सुंदर नगर इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जहां पूरा परिवार अस्पताल में अपने घर के मुखिया की जान बचाने के लिए भटक रहा था, वहीं दूसरी ओर बेखौफ चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें 2 नकाबपोश आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित महिला ज्योति ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे उनके पति पवन कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में पूरा परिवार उन्हें लेकर सीएमसी अस्पताल भागा। घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2:00 से 3:00 बजे के बीच 2 चोर गेट फांदकर अंदर घुसे और बड़े आराम से चोरी कर निकल गए।

    पड़ोसी सुनील कपूर ने बताया कि पवन कुमार की हालत बेहद गंभीर है। उनका ब्रेन ऑपरेशन हुआ है और वे वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह जब परिवार का एक सदस्य अस्पताल के खर्चों के लिए घर से पैसे लेने पहुंचा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं। परिवार के मुताबिक करीब 1.5 लाख रुपये नकद (जो इलाज के लिए रखे थे) और सोने, चांदी के तमाम आभूषण गायब हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत 7 से 8 लाख रुपये के करीब है।

    मुंडियां कलां के निवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वही मुंडियां कलां के जांच अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।