Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कालोनी में जबरी गेट लगाने को लेकर इलाका निवासियों का विरोध, देखें वीडियो

Punjab News: कालोनी में जबरी गेट लगाने को लेकर इलाका निवासियों का विरोध, देखें वीडियो

0
Punjab News: कालोनी में जबरी गेट लगाने को लेकर इलाका निवासियों का विरोध, देखें वीडियो

शिव सैनिक की गुंडागर्दी, कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमले की कोशिश

लुधियानाः जगीरपुर रोड के पास गांव जगीरपुर सतसाहिब कालोनी की गली में गेट लगाने को लेकर घटना सामने आई है। दरअसल, कालोनी की गली नंबर 2 में फैक्ट्री मालिक द्वारा जबरी गेट निकालने के आरोप लगे है। यह आरोप इलाका निवासियों ने लगाए है। लोगों का कहना है कि फैक्टरी मालिक द्वारा जबरदस्ती गेट लगाया जा रहा था। जिसको लेकर गली वालों ने विरोध करते हुए मीडिया को पक्ष देने के लिए बुलाया। वहीं पत्रकारों ने जब लोगों का पक्ष लेने के बाद जब फैक्ट्री मालिक से उसका पक्ष लेना चाहा तो उसके साथ आए खुद को शिव सेना के नेता कहने वाले रोहन ने पत्रकारों के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान जब पत्रकारों ने दोबारा फैक्टरी मालिक से बात करके पक्ष लेने की कोशिश की तो गुस्साए शिव सैनिक ने द्वारा पत्रकारों से गाली गलोच करते हुए हमला करने तक की कोशिश की। जिसके बाद रोहन ने जबरी पत्रकारों की वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर की। इस मामले में लोगों ने थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते मौके पर थाना टिब्बा से कांस्टेबल गुरजंट सिंह पहुंचे। पुलिस कर्मी द्वारा रोहन और उसके साथी से बात करनी चाही तो उक्त शिव सैनिक ने पुलिस से कहा कि हम 5 बजे अपने साथियों सहित थाने आएंगे। वहीं इस को लेकर संबंधी थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों की वीडियो बनाने हंगामा करने वाले युवकों पर बनता एक्शन लिया जाएगा। मामले उनके ध्यान में है। बता दें कि सतसाहिब कालोनी के निवासी वेदपाल ने आरोप लगाए है कि उनकी कालोनी पिछले 4 महीने से बनी हुई है। वेदपाल का कहना है कि गली में स्थित घर में फैक्ट्री चलाई जा रही है और फैक्ट्री मालिक जबरी गली में से गेट निकाल रहा है। यह मामले थाना पुलिस के ध्यान में भी है। जिसको लेकर आज पत्रकारों को इलाके के लोगों ने अपनी समस्या बताने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान फैक्ट्री मालिक और उसके साथ आए युवकों ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी करते हुए वीडियोग्राफी करके सोशल मीडिया पर चढ़ाने की पहले धमकी दी, जिसके बाद उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया पत्रकारों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। वहीं दूसरी उधर, फैक्ट्री मालिक का गली में बने गेट को लेकर कहना है कि उसकी फैक्ट्री का गेट 5 साल पहले का बना हुआ है। उसका गेट जबरी बंद करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here