Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena नेता पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

Punjab News: Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena नेता पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News: Birthday Party से लौट रहे Shiv Sena नेता पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो
लुधियानाः चौड़ा बाजार में पराठे बेचने वालों की रेहड़ियों के पास रास्ता कम होने के कारण वहां से गुजरने को लेकर देर रात करीब पौने 12 बजे शिव सेना समाजवादी के व्यापार विंग के प्रधान राजन राणा, उनके भाई और भतीजे पर एक्टिवा सवार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में राणा के सिर , माथे और बाजू पर चोट आई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए जबकि उनके एक साथी को लोगों ने काबू कर लिया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

दूसरी ओर हादसे में घायल राणा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए राजन राणा ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ छोटे भाई बोबी का जन्मदिन मना कर वापस कार में लौट रहे थे। चौड़ा बाजार में पराठे बेचने वालों की रेहड़ियां लगती है। कुछ युवक वहां पर खड़े थे। उनके भतीजे पीयूष ने सड़क पर रास्ता कम होने के कारण उन युवकों को हार्न मार दिया। इतने में गुस्से में आए युवकों ने उनसे गाली गलोच शुरू कर दी। उनकी कार में उन्होंने एक्टिवा से टक्कर मारी। जिसके बाद उक्त युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसने अपने करीब एक दर्जन युवकों को बुलाकर हमला कर दिया। हमले में राजन राणा उसका भाई बॉबी व भतीजा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में राणा का उपचार कर उसे डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस पहुंची। चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज लखबीर सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक करेगी। मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here