Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 2 साल की भतीजी को अगवा करने वाली चाची गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 2 साल की भतीजी को अगवा करने वाली चाची गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2 साल की भतीजी को अगवा करने वाली चाची गिरफ्तार, देखें वीडियो

घर से चुराकर पार्क में छोड़ गई थी सगी चाची

लुधियानाः चाची द्वारा सगी भतीजी को अगवा करके पार्क में छोड़ने के मामले ने नया मोड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटों में आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। चाची ने बच्ची को क्यों चुराया अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें, बच्ची के पिता जतिंदरपाल सिंह ने बताया था कि उनका बच्चा वीरवार को करीब ढ़ाई बजे घर से लापता हो गया था। घटना के बाद काफी ढूंढने पर जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिं चैक की गई जहां बच्ची की चाची बच्ची को अगवा करके ले जा रही थी। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ ही देर में बच्ची को पार्क से बरामद कर लिया था। पिता जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने और एसएचओ ने काफी साथ दिया। जिसके बाद देर शाम बच्चा पार्क से पुलिस को मिला है। फिलहाल चाची ने बच्ची को क्यों चुराया इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here