Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Chemical गोदाम में Ballast, घरों के टूटे शीशे, देखें वीडियो

Punjab News: Chemical गोदाम में Ballast, घरों के टूटे शीशे, देखें वीडियो

0
Punjab News: Chemical गोदाम में Ballast, घरों के टूटे शीशे, देखें वीडियो
लुधियानाः सरदार नगर इलाके में स्थित एक केमिकल के गोदाम में आग लगने से दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गोदाम में अचानक बलास्ट होने से गया। लोगों के घरों के शीशे तक टूट गए। बलास्ट के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल जाने से लोगों में डर का माहौल देखा गया। आसपास के लोगों का कहना हैकि बलास्ट इतनी जोर से हुआ कि उनके घरों के शीशे टूट गए और बच्चे रोने लग पड़े। जब बाहर जाकर देखा तो पूरे इलाके में काला धुआं फैला हुआ था। जिसके बाद तुरंत फायरब्रिगेड अधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में केमिकल वाले ड्रम होने के चलते आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मिट्टी की बोरियों के साथ धुएं पर काबू पाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि कई बार गोदाम मालिक को कहा गया है कि इस गोदाम को यहां से शिफ्ट किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई न होने से आज यह हादसा हुआ है। इस मौके पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। धुआं ज्यादा होने के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ा। इस मामले की जांच की जा रही है।

घरों के टूटे शीशे, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here