Blog

  • जालंधरः फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स में स्थित यूएमए फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा हैकि फैक्टरी में बॉल बनाने का काम होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्टरी में निर्माण का काम चल रहा था।

    इस दौरान वेल्डिंग के दौरान चिंगारी लगने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। फैक्टरी में आग काफी भीषण लगी हुई है। अब तक 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं फैक्टरी में आग लगने से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। भारी मात्रा में इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। आग लगने से फैक्टरी में भारी नुकसान हो गया है। लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रही है। हालांकि दमकल विभाग की तीसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों का कहना है कि आग लगने को आधा घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।

  • पंजाबः दिलरोज की मौ+त के मामले में कोर्ट में सुनवाई से पहले पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर अगवा करके सलेम टाबरी हुसैनपुरा के निकट एल्डिको एस्टेट के पास सड़क के किनारे एक सुनसान जगह पर ज़मीन खोदकर जिंदा दफना दिया था,जिससे दम घुटने से मासूम बच्ची की मृत्यु हो गई थी। ढाई साल की दिलरोज बच्ची की 28 नवंबर 2021 को हत्या की गई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। दो दिन पहले सैशन जज मुनीश सिंघल की अदालत द्वारा आज (सोमवार को) 35 वर्षीय नीलम नामक महिला को दोषी करार दिया गया। आज इस मामले में सुनवाई होनी है। दरअसल, नीलम ने अपने पड़ोसी पुलिस कर्मी हरप्रीत सिंह की ढाई वर्षीय बेटी दिलरोज कौर की हत्या की थी। वहीं आज कोर्ट में सुनवाई से पहले मृतिका बच्ची के पिता का बयान सामने आया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    बच्ची के पिता ने कहा कि 28 नवंबर को वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनियां की अरदास को भगवान ने कबूल किया और कोर्ट ने इस मामले में हत्या करने वाली महिला को दोषी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दोषी महिला को फांसी की सजा दिलवाना चाहते है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बच्ची को कभी नहीं भूल सकते, आज भी वह बच्ची को याद करके रोते है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वह जब भी अपने बेटे के लिए कोई चीज लेकर आते है तो वह बेटी के लिए लेकर रखते है। पिता ने लोगों से अपील की है कि आज के समय में किसी पर भी कोई विश्वास ना करे।

    उन्होंने कहा कि दोषी महिला 30 साल से उनके पड़ोस में रह रही थी। उन्होंने कहा कि वह कंजक पूजन के समय में फूलों से बच्ची का स्वागत करती और उसे अपने घर में ले जाती। लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता था कि दोषी महिला के दिल में क्या चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज उसी कंजक को महिला ने मार दिया, जिसकी वह पूजा करती थी। बच्ची के पिता ने कहा कि आज भी देश-विदेश से उन्हें इंसाफ को लेकर फोन आ रहे है और लोग पूछ रहे है कि केस का क्या बना।

  • पंजाबः अमरनाथ यात्रा को लेकर मेडिकल करवाने पहुंचे श्रद्धालु, सिविल अस्पताल में हुए परेशान, देखें वीडियो

    लुधियाना : जम्मू कश्मीर में स्थापित बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों के लिए सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाना जरूरी होता है। इसके बाद डॉक्टर उनके पंजीकृत कागजात पर लाइन करके मोहर लगाते है। इसी के चलते अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु मेडीकल के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचे।

    लेकिन वहां हंगामा हो गया। जब हमने यात्रियों से बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल की तरह अमरनाथ जाने वाले यात्री मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हम सुबह 6 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचे है। लेकिन अभी तक हमारी मेडिकल जांच नहीं हुई और हमें परेशान किया जा रहा है।

  • कांग्रेस की टिकटों पर 2 गुटों में 6 सीटों पर फंसा पेच, सोनिया-खड़गे की बनाई कमेटी से किनारा

    कांग्रेस की टिकटों पर 2 गुटों में 6 सीटों पर फंसा पेच, सोनिया-खड़गे की बनाई कमेटी से किनारा

    रोहतकः हरियाणा में कांग्रेस की लोकसभा टिकटों को लेकर बवाल मच गया है। कांग्रेस अभी तक एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से मीटिंग के बावजूद 9 में से 6 सीटों पर गुटबाजी से पेंच फंस गया है। एक कुरूक्षेत्र सीट कांग्रेस ने I.N.D.I.A. ब्लॉक में साथी आम आदमी पार्टी (AAP) को दी है। टिकटों के बंटवारे में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और प्रधान उदयभान का गुट एक तरफ है जबकि दूसरी तरफ कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला का गुट है। दोनों के बीच अपने गुट के उम्मीदवारों को टिकट देने को लेकर खींचतान चल रही है।

    जिस वजह से केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग के बावजूद कांग्रेस लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। वहीं बवाल बढ़ने पर अब उम्मीदवारों के अंतिम फैसले का अधिकार कांग्रेस हाईकमान को दे दिया गया है।बताया जा रहा है कि रोहतक से पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के राज्यसभा सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा लड़ेंगे। हुड्‌डा का मुकाबला भाजपा के अरविंद शर्मा से होगा।​ वहीं सिरसा से कुमारी सैलजा चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा के अशोक तंवर से होगा। अंबाला से वरूण मुलाना की टिकट पर सहमति है। उनका मुकाबला पूर्व सांसद स्व. रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया से होगा।

    इस सीट पर पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह और जय प्रकाश आमने-सामने हैं। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं और हाल ही में उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस जॉइन की है। बृजेंद्र सिंह के लिए सैलजा-सुरजेवाला गुट हिसार से ही टिकट देने की पैरवी कर रहा है, जबकि जेपी के लिए हुड्‌डा गुट लगा हुआ है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व करनाल सीट से ब्राह्मण दांव खेलने के पक्ष में है। वह यहां से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य पंडित को प्रत्याशी बनाने पर जोर लगा रहा है।

    हुड्‌डा गुट का दावा है कि चाणक्य के दादा इसी सीट से चार बार सांसद रहे हैं। हालांकि, सैलजा-सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर और वीरेंद्र बुल्लेशाह का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं । वे मनोहर लाल के सामने राजपूत या पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी चाह रहे हैं। इनके अलावा, एनसीपी के नेता वीरेंद्र मराठा के नाम पर भी चर्चा हुई है, लेकिन इंडिया गठबंधन में यह सीट मराठा को देने पर सहमति नहीं बन रही है।

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर मामले में शूटरों की हुई पहचान, इस गैंग से है संबंध

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खबरों की मानें तो सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले एक शूटर की पहचान हो चुकी है। रविवार की सुबह दो बाइक सवारों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, जिनमें से एक शूटर की शिनाख्त कर ली गई है। सलमान खान पर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटर का संबंध भी बिश्नोई गैंग से है। फायरिंग करने वाले शूटर का नाम विशाल राहुल है, जो कि गैंगस्टर रोहित गोदारा का शूटर है। बता दें कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा है।

    सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने के बाद अनमोल बिश्नोई ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें अनमोल बिश्नोई ने इसे सिर्फ एक ट्रेलर बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाला शूटर विशाल राहुल सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है और वो दिल्ली से सटे गुरुग्राम का रहने वाला है। हरियाणा में हुई कई हत्याओं और डकैतियों में विशाल का नाम सामने आया है। दिल्ली और गुरुग्राम में विशाल पर पांच अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

    गैंगस्टर विशाल राहुल का नाम कुछ समय पहले हरियाणा के रोहतक में हुए बुकी मर्डर केस में भी सामने आया था। हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसमें विशाल फायरिंग करता नजर आ रहा था। इस दौरान बुकी की मां को भी गोली लगी थी। इसके अलावा रोहतक के एक ढाबे पर हुए मर्डर में भी विशाल का हाथ था। रविवार को सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम ने सोमवार को विशाल राहुल के गुरुग्राम स्थित घर का दौरा किया है, जिसके बाद से सलमान के फायरिंग केस में विशाल के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच से 10 लोगों की टीम भी मामले की तहकीकात में जुटी है।

  • PM की सुरक्षा के बीच हुआ हादसा, युवक की मौ’त

    नई दिल्ली : केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के तहत बांधी गयी एक रस्सी में फंसकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार रात साढ़े 10 बजे हुए इस हादसे में वडुथाला के रहने वाले मनोज उन्नी की मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि उन्नी को पास के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्नी के परिवार का कहना है कि बिना किसी चेतावनी के सड़क पर रस्सी बांध दी गयी और रात में रस्सी को देख पाना बेहद मुश्किल था।  मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम के तहत रस्सी बांधी गई थी।

    रात के वक्त रस्सी दिखे, इसके लिए न तो कोई फीता बांधा गया था और ही कोई संकेत चिह्न लगाया गया था। दरअसल पीएम मोदी आज केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार के दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केरल में 26 अप्रैल को 20 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है।

  • पंजाबः स्कूल बसों को लेकर एक्शन में प्रशासन, कल प्रिंसीपलों के साथ होगी मीटिंग

    लुधियानाः हरियाणा में स्कूल बस के हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पंजाब के चीफ सैक्रेटरी ने स्कूली बसों की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन भी आपके बच्चों को घर से स्कूल पहुंचाने व सुरक्षित वापस लाने के लिए फिक्रमंद दिखाई दे रहा है। इसी के चलते जिले के स्कूलों में चल रही बसों में सेफ स्कूल वाहन पालिसी का रिव्यू करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इस शृंखला में डीसी साक्षी साहनी ने 16 अप्रैल को लुधियाना के सभी प्राइवेट व एडिड स्कूलों के प्रिंसीपलों की मीटिंग बुलाई है।

    गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में सुबह 10 बजे से होने वाली इस मीटिंग में डीसी साक्षी खुद स्कूल प्रिंसीपलों को सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी को सख्ती से लागू करने का पाठ पढ़ाएंंगी। जिक्रयोग है कि राज्य के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने गत दिवस सभी डिप्टी कमिश्नरों व जिलों के पुलिस प्रमुखों को स्कूली बसों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए चैकिंग के निर्देश जारी किए थे। चीफ सैक्रेटरी ने स्कूली बसों की चैकिंग के दौरान सामने आने वाली रिपोर्ट सरकार को भेजने के लिए कहा है।

    2 दिन पहले जारी आदेशों में साफ कहा गया है कि अगर किसी स्कूली बस में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के नियमों का उल्लंघन होता पाया जाए तो उस स्कूल के साथ बस मालिक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने से गुरेज न किया जाए। सभी जिलों को चैकिंग की रिपोर्ट 30 अप्रैल तक भेजने के आदेश दिए गए हैं। उक्त आदेशों पर अमल करते हुए डीसी ने आरटीए व जिला शिक्षा विभाग को मीटिंग के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है।

  • पंजाबः अवैध शराब को लेकर रेड करने गई पुलिस और एक्साइज टीम के साथ की गई मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रामबाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम को अवैध शराब बेचने को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह रेड करने गई तो वहां पर लोगों ने पहले तो दोनों टीमों के साथ बहस शुरू कर दी। इस दौरान माहौल इतना गरमा गया कि लोगों ने दोनों टीमों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना में घायल पुलिस कर्मियों को अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    घायल पुलिस कर्मियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामबाग इलाके में अवैध शराब बेची जा रही है। जिसके चलते एक्साइज विभाग ने पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में छापेमारी की तो इलाके के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी और बाद में उनकी पिटाई भी की गई। जिसके बाद एक्साइज विभाग ने थाना रामबाग की पुलिस को भी सूचना दी। वहीं बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियों से एक्साइज विभाग के कर्मचारियों की जान बचाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे रामबाग थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि राम बाग इलाके में एक्साइज विभाग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के साथ इलाके के निवासियों द्वारा हाथापाई की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और इलाका निवासियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : किसानों के विरोध के बावजूद तैयारियों में जुटे हंस राज हंस, देखें वीडियो

    फरीदकोट : लोक सभा हलका फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस ने मोगा में कई शहर वासियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान हंस राज हंस उन परिवारों को भी मिलने गए, जिन परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजना के तहत मकान बना कर दिए है। वही उन परिवारों ने हंस राज हंस का भरपूर स्वागत किया गया।

    वही हंस राज हंस ने उन परिवारों के घर पर कही चाय पी, तो कही खाना भी खाया। इस मौके भारी संख्या में वर्कर उनके साथ थे। वही हंस राज हंस ने कहा की वह जो वायदे जनता के साथ कर रहे है, वह पूरे करेंगे। उन्होंने कहा की वह भीलनी बन कर राम के घर आए है।

    वही उन्होंने कहा की वह किसानों और सरकार के बीच पुल का काम करेंगे। वही मोगा के बाद हंस राज हंस जब शहीदों की धरती लाला लाजपत राय की जनस्थली पर माथा टेकने गए तो वहां पर किसानों ने उनका विरोध किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में बैड पर मृतक और मरीज को लिटाने के मामले में सिविल सर्जन का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल लगातार विवादों में घिरा रहता है। कुछ दिनों पहले चूहों को लेकर विवादों में सिविल अस्तपाल आया था। वहीं बीते दिन अस्पताल में एक ही बैड पर मरीज और शव के पड़े होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर आज सुखबीर बादल ने भी ट्विट करके पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। वहीं सिविल अस्पताल की इस लापरवाही के चलते प्रशासन एक्शन में आ गया है। सूत्रों के अनुसार इस घटना को लेकर कमेटी का गठन किया गया है और इस लापरवाही को लेकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए आदेश जारी किए गए है। वहीं इस मामले को लेकर सिविल सर्जन जसबीर सिंह का बयान सामने आया है। मीडिया को जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त मृतक 9 अप्रैल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ था।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    मृतक का एक्सीडेंट होने के कारण उसे काफी इंजरी आई थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने कहा कि मरीज के साथ कोई नहीं था। कल मरीज का हालत खराब हो गई थी, जिसके बाद ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने बताया कि इस मामले को लेकर एसएमओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार एक बैड पर मरीजों का उपचार किया जाता है। वहीं इस मामले में जांच के दौरान उन्हें पता चला है कि मरीज की मौत 11.40 पर हो गई थी। लेकिन मौत के बाद व्यक्ति को मोर्चुरी में शिफ्ट करने के लिए 2 घंटे तक लग गया। उन्होंने कहा कि यह सीरियस मामला है कि जब किसी मरीज की मौत हो गई है तो उसे 5 से 10 मिनट में शिफ्ट कर देना चाहिए था, ताकि बैड में पड़े दूसरे मरीज को कोई मानसिक दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

    सिविल सर्जन ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने एसएमओ को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने इस लापरवाही के बारे में जानकारी मुहैय्या करवाई जाए। सिविल सर्जन ने कहाकि उक्त लापरवाही का जवाब उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और डायरेक्टर सेहत विभाग को रिपोर्ट भेजनी है। वहीं उन्होंने कहा कि एक प्राइमा रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर और डीसी को भेज दी है। जबकि एसएमओ द्वारा इस मामले में लापरवाही को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने माना कि यह बड़ी लापरवाही है, अगर किसी मरीज की मौत हो गई है तो वहां पर पड़े दूसरे मरीज को कोई ओर बैड मुहैय्या करवा देना चाहिए था।