Blog
-

अस्थिर लग्न में सुक्खू ने ली शपथ
ऊना/सुशील पंडित : अंक गणना के मुताबिक नवगठित सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के लिए भी प्रदेश की चुनौतियों का पार पाना आसान न होगा। प्रख्यात अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने नवगठित सुक्खू सरकार के बारे में अंक गणना करने के बाद बताया कि आने वाला वर्ष 2023 उनके लिए चुनौतियां से भरा रहेगा। प्रदेश में 11 दिसंबर को 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण की। इनका जन्म 26 मार्च, 1964 को हमीरपुर जिला के नादौन में है। इनका जन्मांक 2 + 6 = 8 अंक जो कि शनि का अंक है। शनि संघर्ष, सत्ता और न्याय का कारक है। शनि अचानक पद को देता है। उन्होंने कहा कि शनि बड़ी आयु में किसी बड़े पद को देता है। 59वें वर्ष में मुख्यमंत्री का पद मिला। 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री की घोषणा हुए, 1 + 0 = 1 अंक सूर्य का अंक जोकि शनि का शत्रु है। इसी तरह 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब 1 + 1 = 2 अंक जो चंद्रमा का अंक है। चंद्रमा मन का कारक है। सुक्खू का 8 अंक है जो कि शनि का अंक है। वहीं कांग्रेस का भी 8 ही अंक है। उन्होंने कहा कि 2 अंक चंद्र का व सुक्खू का मूलांक 8 व कांग्रेस का, इस प्रकार 8 अंक 2 अंक आपस में शत्रु अंक है। चंद्र पर शनि का प्रभाव मानसिक परेशानी देगा।वहीं विडंबना ये 7वें व्यक्ति बने, 7 अंक केतु का है दिशाहीन करता है। पंडित डोगरा ने कहा कि 15वें मुख्यमंत्री 15 + 7 = 22 = 2 + 2 = 4 अंक जो राहु का अंक है, राहु षड्यंत्र का कारक है। आने वाले वर्ष 2023 का भी 7 ही अंक बनता है। 8 + 7 = 15 = 1 + 5 = 6 अंक जो शुक्र का अंक है। शुक्र स्त्री का कारक है। 6 + 7 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। किसी महिला के द्वारा कोई बड़ा षड्यंत्र दे सकता है। इस सरकार की विडंबना देखो कि इसमें एक भी महिला विधायक अथवा मंत्री नहीं है। ये योग जुलाई महीने (7) के बाद शुरू होगा। यह प्रदेश में नवगठित सुक्खू सरकार को संकट में डाल सकता है। कुल मिलाकर प्रदेश में नई बने मुख्यमंत्री सुक्खू की राह कठिन लग रही है। वैसे भी कांग्रेस का 40 विधायक जीत कर आए है। 4 + 0 = 4 अंक राहु का अंक अचानक ही किसी बड़ी बगावत को दे सकता है। पंडित डोगरा ने कहा कि ऐसा ही योग महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान भी बना था, जिसके बाद ठाकरे सरकार अपना कार्यकाल पूर्ण नहीं कर पाई।पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 11 दिसंबर को दोपहर 1:52 मिनट पर मीन लग्न में शपथ ग्रहण की है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन लग्न एक अस्थिर लग्न है, जो कि सरकार को स्थिर नहीं रहने देता और अचानक ही सरकार में उथल पुथल का योग बनाता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी वही गलती की है जो मध्य प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की थी, अस्थिर लग्न में शपथ ली है, पंचम भाव का स्वामी ग्रह चंद्रमा चौथे भाव में है। जिसके चलते राजनीतिक रूप से अस्थिरता बनी रहेगी, 17 अगस्त, 2023 को जब बृहस्पति में मंगल का प्रत्यंतर प्रारंभ होगा। मंगल जो कि भाग्येश है परंतु कुंडली में वक्री गति से पराक्रम भाव में भ्रमण कर रहा है, सब इस सरकार को परेशानियां प्रारंभ होगी। -

हत्या के 7 साल बाद जिंदा लौटी महिला, 2 बेगुनाह काट चुके 3 साल की जेल
दौसाः राजस्थान के दौसा से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पुलिस को चौंका दिया है। इसकी वजह है उसकी हत्या का केस। पुलिस की फाइलों में इस महिला की हत्या का केस दर्ज है। यही नहीं महिला की हत्या के आरोप में दो बेगुनाह करीब ढाई-तीन साल तक जेल की सजा काट कर भी आ चुके हैं। अब महिला के सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करने में जुटी है। यह कारनामा राजस्थान के नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के एक परिवादी और वहां की पुलिस ने किया है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के कौशी निवासी आरती बरसों पहले दौसा के मेंहदीपुर बालाजी में आकर रहने लगी थी। यहां वह छोटा-मोटा काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात सोनू सैनी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों का संपर्क बढ़ा तो उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली। फिर साथ-साथ रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद आरती लापता हो गई। आरती के लापता होने के कुछ दिन बाद वृंदावन में एक नहर में एक अज्ञात महिला की डेडबॉडी मिली थी।
शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने कुछ समय बाद उसे डिस्पोज करवा दिया। लेकिन बाद में आरती के पिता ने उस थाने में जाकर फोटोग्राफ्स और कपड़ों के आधार पर मृतका के लिए दावा किया कि वह उसकी बेटी आरती थी। उसके बाद आरती के पिता ने वर्ष 2015 में वृंदावन में दौसा के सोनू सैनी और गोपाल सैनी के खिलाफ उसकी हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।
इस पर यूपी की वृंदावन पुलिस दौसा आई और दोनों आरोपियों को आरती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वो चिखते चिल्लाते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में सोनू सैनी और गोपाल सैनी करीब ढाई से तीन साल तक जेल में रहे और फिर जमानत पर बाहर आए। जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़ितों जांच पड़ताल की तो महिला आरती दौसा के विशाला गांव में जिंदा मिली।
इस पर पीड़ितों ने मेहंदीपुर बालाजी थानाप्रभारी अजीत बड़सरा को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ितों की दास्तां सुनकर थाना पुलिस ने आरती को बैजूपाड़ा इलाके से बरामद कर लिया। उसके बाद थाना पुलिस ने यूपी की वृंदावन थाना पुलिस को दौसा बुलाया। दौसा पुलिस ने आरती को वृंदावन पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरती ने पहले सोनू सैनी से की थी। शादी बाद में वह भगवान सिंह रेबारी के साथ मिली है।
-

सीएम बनते ही सुखविंदर सुक्खू ने किया यह बड़ा ऐलान
शिमला : कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उसे यथासंभव जल्द ही लागू किया जाएगा। वहीं, ग्रहण समारोह में मौजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पार्टी ने जो भी वादा किया है, उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं। प्रियंका के अलावा शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए।
सुक्खू कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेन्ट्स यूनियन ऑफ इंडिया की राज्य इकाई के महासचिव थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की थी। जमीनी स्तर पर काम करते हुए वह दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद चुने गए थे। उन्होंने 2003 में नादौन से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता और 2007 में सीट बरकरार रखी, लेकिन 2012 में वह चुनाव हार गए थे. इसके बाद 2017 और 2022 में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की ।
-

सावधान! नहीं पूरा किया ये काम तो कल से बंद हो जाएगा बैंक खाता
नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के जिन ग्राहकों ने अब तक अपना KYC अपडेट नहीं कराया है, उनके पास सिर्फ कल तक की मोहलत है। जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर तक अपडेट नहीं होगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि KYC अपडेट नहीं कराने वाले ग्राहक अपने खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। PNB ने कहा है कि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, ग्राहक 12 दिसंबर 2022 से पहले KYC अपडेट करा लें।
पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में नोटिफिकेशन शेयर किया था।
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि रिजर्व के गाइडलाइंस के अनुसार, सभी कस्टमर्स के लिए KYC अपडेशन अनिवार्य है। अगर आपका अकाउंट 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है। आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए बेस ब्रान्च से संपर्क करें। अपडेशन न करने के चलते आपके अकाउंट के ऑपरेशन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।
-

पंजाब: बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो
फिरोजपुर: बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को सुबह करीब सात बजे एक बैग से हथियार और गोला-बारूद मिला। जो सीमा के पास एक खेत में पड़ा हुआ था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से तीन एके-47 और दो एम-16 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।
उन्होंने कहा कि हथियारों के साथ एके-47 और 91 राउंड की छह मैगजीन, एम-16 राइफल की चार मैगजीन और 57 राउंड, चार मैगजीन के साथ दो पिस्टल और 20 राउंड भी बरामद किए गए हैं।
लाखो के बेहराम के स्टेशन हाउस अधिकारी बीरबल सिंह ने कहा कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह सीमा चौकी के पास एक खेत में हथियारों को देखा। यह इलाका जीरो लाइन से सटा हुआ है हथियार बड़े करीने से प्लास्टिक की थैलियों में पैक किए गए पाए गए। हथियार खेत में अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं। प्राथमिकी में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है और प्रारंभिक जांच जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि हथियार और गोला-बारूद कथित तौर पर पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर के रास्ते पड़ोसी देशों से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश को अस्थिर करने के इच्छुक तत्वों द्वारा भेजे गए थे।
-

मजबूर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, वजह हैरान करने वाली
नई दिल्लीः क्या कोई अपने ही संतान की हत्या कर सकता है। यकीन तो नहीं होता। लेकिन इन दिनों बदलते वक्त के साथ ऐसी घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला हॉन्ग कॉन्ग से आया है। पुलिस ने यहां गंभीर रूप से बीमार अपनी 47 साल की बेटी की संदिग्ध हत्या के सिलसिले में एक बुजुर्ग मां-बाप को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक एक 74 साल की महिला ने पुलिस को फोन किया और कबूल किया कि उसने अपनी बेटी पर हथौड़े से हमला किया था। इसके बाद रविवार तड़के फ्लैट में आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने वहां पहुंचते देखा कि 47 साल की एक लड़की फ्लैट में बेहोश पड़ी थी। बाद में उन्हें क्वांग वाह अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस कमांडर लाउ का-हो ने कहा कि एक कमरे में खून के धब्बे पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये खून पीड़िता का हैं। खून बगल के एक शौचालय में भी दिखा। कमांडर ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला के माथे और गर्दन पर भी चोटें आई हैं। ऐसा लगता है कि किसी कठोर चीज़ से हमला किया गया। वृद्ध महिला और उसके 78 वर्षीय पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक 47 साल की बेटी पिछले पांच साल से पुरानी बीमारी से पीड़ित थी और उसे अपने माता-पिता की देखभाल की आवश्यकता थी। पुलिस ने कहा कि वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पीड़िता की देखभाल के कारण हमला किया गया था। न तो बेटी और न ही उसके माता-पिता को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कोई रिकॉर्ड था।
-

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे.
-

नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहोल
भागलपुरः बिहार के भागलपुर में 3 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड की है। यहां एक होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी राजाराम यादव (25) के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने कहा कि आपसी रंजिश के कारण पहचान के ही युवक ने हत्या कर दी है। मृतक राजा राम के भाई ने कहा कि मेरे भाई की 3 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। यह उसकी पत्नी की चाल है या फिर कुछ और, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
मृतक राजाराम की मां ने कहा कि मेरे बेटे के साथ उसकी पत्नी रहना नहीं चाहती थी। वह अब तक अपने घर से 5 बार भाग चुकी थी। छठवीं बार जब वह भागी तो मेरा बेटा उसे लेने नहीं गया। हो सकता है कि यह उसी की चाल हो। उसी ने बेटे की हत्या करवा दी हो।
उन्होंने कहा कि उसका कुछ गलत लोगों के साथ भी उसका संबंध था। वहीं इस मामले में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
-

इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज नए रेट
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज को बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड कल की ही तरह 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई में 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। यहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
राजस्थान में 0.59 रुपये सस्ता होकर पेट्रोल 108.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.54 रुपये गिरकर 93.74 रुपये पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.40 रुपये बढ़कर 103.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.15 रुपये का हो गया है. उत्तर प्रदेश में डीजल 0.20 रुपये सस्ता हुआ होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, पेट्रोल लगभग कल के ही दाम पर बिक रहा है. पंजाब में पेट्रोल 0.33 रुपये बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.32 रुपये की तेजी के साथ 87.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसके अलावा हरियाणा व बिहार में ईंधन सस्ता हुआ है. देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
-

Hyundai लांच करने जा रही धांसू कार, बस थोड़े से खर्च में देेगी 480 किलोमीटर सफर!
नई दिल्ली। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर शेयर किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Ioniq 5 में ग्राहकों को कस्टमाइजेबल इंटीरियर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। Kona Electric के बाद कंपनी की ओर से दूसरी EV होगी।
Ioniq 5 EV के फ्रंट में ‘प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट’ के साथ आने की संभावना है। इन सीटों में रेक्लाइन फंक्शन और कैफ सपोर्ट का ऑप्शन भी होगा। साथ ही इसमें रिलैक्सेशन बटन भी है। दिलचस्प बात यह है कि ईवी की सीटों में कार्बन के अंदर जगह खोलने के लिए स्लिम डिजाइन है और इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ-साथ लम्बर सपोर्ट भी है।
Ioniq 5 की पिछली यात्री सीटों को एक बटन के पुश के साथ पीछे से को-ड्राइवर की सीट के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यह अधिक लेग स्पेस खोलने में मदद करेगा, कार सभी सीटों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ भी आती है। यूजर्स तीन सीटों की स्थिति तक स्टोर करने में सक्षम होंगे। सेंटर कंसोल स्लाइड कर सकता है, क्योंकि इसमें 140 मिमी यात्रा है।
Hyundai Ioniq 5 पहले से ही कई देशों में बिक रही है और यह EV वाहन निर्माता को वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार पर कब्जा करने में मदद कर रही है. Ioniq 5 को ई-जीएमपी या इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर के आधार पर अधिकांश बाजारों में दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है।
EV की रेंज की बात करें तो यह Hyundai Ioniq 5 के बैटरी पैक पर निर्भर करती है. छोटी 58 kWh बैटरी पैक के साथ कार में 385 किलोमीटर की रेंज, जबकि 72.6 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ कार लगभग 480 किलोमीटर तक चल सकती है. बैटरी पैक को 18 मिनट में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि कार को भारत में किस बैटरी पैक से साथ लॉन्च किया जाएगा।