Blog

  • एक्टिंग के बाद बिजनेसवुमन बनीं ये पॉपुलर एक्ट्रेस

    नई दिल्ली:  अक्सर कई सेलेब्स एक्टिंग करियर के अलावा बिजनेस में भी हाथ आजमाते रहते हैं। इसी बीच टीवी की पॉपुलर अदाकारा और बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी कुछ ऐसी ही किया है।मनीष मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के बाद, रश्मि देसाई अब बिजनेस बनने वाली तीसरी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जिन्होंने कॉस्मेटिक्स की दुनिया में प्रवेश किया है।

    रश्मि देसाई ने अपना खुद का ब्रांड ‘ग्लैमवेडा’ लॉन्च किया है, जिसमें काफी आकर्षक लिपस्टिक शेड्स हैं। अपनी इस नई जर्नी के बारे में, रश्मि देसाई ने कहा की, “मेरे यह बचपन से ही सपना था। मैंने वास्तव में इसे पहले कभी व्यक्त नहीं किया था, क्योंकि मैं हमेशा पहले करने और फिर इसके बारे में बात करने में विश्वास करती हूं.’  बता दें, रश्मि देसाई उतरन जैसे टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं रियलिटी शो बिग बॉस 13 में उन्हें काफी पसंद किया गया था, जिसमें उनकी रियल पर्सनैलिटी को काफी देखा गया था। आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘इसमें काफी रिसर्च शामिल था और आखिरकार, सही लोगों के साथ हाथ मिलाने के बाद, मुझे इसे दुनिया के सामने पेश करने में खुशी हो रही है. हमने लिपस्टिक शेड्स के साथ शुरुआत की और धीरे-धीरे, हम अन्य उत्पादों की ओर भी बढ़ेंगे। उत्पाद को लॉन्च करने से पहले उसकी दीर्घायु से लेकर उपयोग संबंधी सुरक्षा उपायों तक हर चीज की निगरानी की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि इसमें ऐसा कोई भी हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है जो किसी की त्वचा के लिए खतरनाक हो सकता है। मुझे एक उद्यमी के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने की खुशी है और मुझे उम्मीद है कि मुझे इसमें भी लोगों का काफी प्यार और समर्थन मिलेगा.” 

  • बड़ी खबरः जेल में फर्जी तरीके से भर्ती हुए 50 कर्मचारियों निलंबित 

    नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से 50 कर्मचारी भर्ती हो गए थे। अब इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। फर्जी तरीके से भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक साल 2020 में DSSB के जरिए तिहाड़ में अलग-अलग पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये भर्तियां बॉयोमेट्रिक तरीके से हुई थीं। वहीं जब DSSB ने बाद में वैरिफिकेशन किया तो 50 कर्मचारियों के बॉयोमेट्रिक और फोटो मैच नहीं हुए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में जांच की गई, जिसमें कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होने की जानकारी निकल कर सामने आई। इसके बाद इन सभी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को एक महीने का नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया है। 

  • पंजाबः हाईवे पर धरना लगाए बैठे किसानों पर पुलिस का एक्शन, कईयों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में शूगर मिल के पास हाईवे पर किसानों ने बीते दिन से धरना लगाया हुआ है। इस दौरान किसानों ने हाईवे की एक लाइन जाम कर दी है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि किसानों के इस धरने के दौरान स्कूल बस रास्ते में फंस गई थी। जिसके बाद वहां पर हंगामा भी हुआ था। वहीं आज किसानों के इस धरने को लेकर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। जिसके चलते भारी पुलिस फोर्स किसानों के धरने पर पहुंची और किसानों को हाईवे से उठाकर हिरासत में लेते हुए गाड़ियों में बिठाना शुरू कर दिया है।

    हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर किसानों द्वारा नारेबाजी भी की गई। किसानों का कहना है कि उनके द्वारा धरने दिए जाने को लेकर कोई अधिकारी बात करने के लिए नहीं आया है, बल्कि पुलिस द्वारा वहां पहुंच कर धरने को उठाया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि पुलिस द्वारा धरने उठाने के दौरान लाठीचार्ज भी किया गया है। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज के मामले को सिरे से नकारा है। पुलिस ने किसान नेता गुर प्रताप सिंह भैणी पसवाल, सहजदीप सिंह, साहिब सिंह जगतपुर कलां, सतनाम सिंह बागड़ियां, सोनू औलख, अमरजीत सिंह रड़ा, गुरनाम सिंह जहानपुर, जसवन्त सिंह नवी बागड़ियां को धरने से हटाया है।  

  • बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा, 1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त, करोड़ों में है कीमत

    बड़े ब्रांड्स के नाम पर गोरखधंधा, 1500 से ज्यादा नकली घड़ियां जब्त, करोड़ों में है कीमत

    नई दिल्ली : देश में महंगी घड़ियों के ब्रांड्स के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है और दक्षिण मुंबई के मुसाफिरखाना,फातिमा मंजिल बिल्डिंग में स्थित ए.टी मार्केट की कुछ दुकानों से राडो, टिसोट, ओमेगा, ऑडेमर्स पिगुएट, ह्यूग बॉस जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों की 1537 नकली घड़ियों को जब्त किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम घेवाराम अन्नाराम चौधरी, भावेशकुमार औखाजी प्रजापति, गणेश नारायण भारती और मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरेशी है। इन नकली घड़ियों की कीमत बाजार में 6 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस के बताया कि यह घड़ियां नकली हैं और असली ब्रांड की बताकर बेची जा रही थीं। इन जब्त की गई घड़ियों की कीमत बाजार में करीब 6 करोड़ से ज्यादा की बताई गई है। 

    क्राइम ब्रांच ने 9 दुकानों में की थी छापेमारी

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुल 9 दुकानों पर छापेमारी की और मौके से कई नामी ब्रांड की नकली घड़ियां जब्त की गईं। इसके बाद इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी साझा की गई और उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 482, 486, और 487 और कॉपीराइट अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • The Imperial School Green Campus आदमपुर के खेल मैदान में करवाए गए बास्केटबॉल मैच

    आदमपुर, गणेश शर्मा: बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के मैदान में प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली के मार्गदर्शन में बास्केटबॉल मैच करवाए गए। इस प्रतियोगिता द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट को आगे बढ़ाया गया।

    कक्षा सातवीं से नवमी तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेल का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन जगदीश लाल उपस्थित थे। दी इंपिरियल स्कूल ग्रीन केैंपस के प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली, सी.ए.ए. मैडम सुषमा वर्मा और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रेनु चहल भी खेल मैदान में उपस्थित थे। चेयरमैन जगदीश लाल ने विजयी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जीवन में इसी प्रकार हर मैदान में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

    प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली ने कहा कि हार जीत जीवन का एक हिस्सा है यदि आज हारें है तो कल जीत अवश्य होगी। इसी आशा से जीवन में सदैव संघर्ष करते रहें और आगे बढ़ते रहें। डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा ने विद्यार्थियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको भविष्य में इसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौ’त, दूसरा घायल 

    मृतक की 9 दिन बाद होनी थी शादी

    जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान शीनू निवासी काला सिंघा के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शीनू मेंहदी का काम करता था। जबकि मनोज पत्थर लगाने का काम करता था। दोनों ही बिहार के रहने वाले है।

    ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती घायल मनोज ने बताया कि शीनू की 9 दिन बाद शादी होनी थी। मनोज ने बताया कि देर रात वह घर जा रहे थे। इस दौरान काला सिंघा रोड़ पर रास्ते में किसी ने गोबर गिराया हुआ था। बाइक की स्पीड तेज होने के कारण उनकी बाइक का टायर गोबर से फिसल गया और वह सड़क पर गिर गए। मनोज ने कहा कि उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान उसे होश आया है। जिसके बाद उसे पता चला कि हादसे में शीनू की मौत हो गई है। 

  • पंजाब : CP ऑफिस ढोल बजाकर पहुंचे लोग, देखें वीडियो

    लुधियाना : कारोबारी संभव जैन को अगवा करने और उस पर फायरिंग करने वाले 2 गैंगस्टरों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद शहर के लोगों और हिन्दू जत्थेबंदियों द्वारा पुलिस कमिश्नर दफ्तर में ढोल बजाया गया। वहीं शिव सेना पंजाब की ओर से शहर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बोर्ड तक बनवाकर लगवाए गए है। फिरोजपुर रोड भारत नगर चौक से CP दफ्तर तक लोग पंजाब पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पहुंचे। शिव सेना नेता संदीप सेंडी ने कहा कि आज पंजाब पुलिस ने वो काम किया है जो विदेशों की पुलिस नहीं कर सकती। कुछ ही दिनों में कारोबारी को थ्रेट देने वालों को मौत के घाट उतारा है।

    संदीप ने कहा कि एनकाउंटर के बाद काफी हद तक गैंगस्टर इस बात को समझ चुके होंगे कि अब लुधियाना में फिरौती वाला कारोबार चलने वाला नहीं है। 2 गैंगस्टरों के मरने के बाद कई तो खुद ही शहर छोड़ भाग गए होंगे। पुलिस को गलत शरारती लोगों पर इसी तरह से सख्ती बरतने की जरूरत है। वह ADGP अर्पित शुक्ला का भी धन्यवाद करते है। जिन्होंने IPS कुलदीप चाहल जैसे अधिकारी को लुधियाना में तैनात किया है। भागे हुए जो गैंगस्टर है उन्हें सिरेंडर कर देना चाहिए।

    शहर में लगे पुलिस अधिकारियों के बोर्ड

    शिव सेना पंजाब की और से पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी DGP गौरव यादव, ADGP अर्पित शुक्ला, IPS पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल, ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा, हरमीत सिंह हुंदल, रूपिंदर कौर सरां, सुहैल कासीम मीर, समीर वर्मा, सौम्या मिश्रा, रूपिंदर कौर भट्‌टी, तुषार गुप्ता की तस्वीरें लगाई है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में अचानक बीमार हुए बच्चों को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः सरकारी मेरिटोरियस स्कूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां खाना खाने के बाद कई बच्चे बीमार हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। फूड पॉइजन की शिकायत के चलते बच्चे बीमार हो गए थे। 20 बच्चों में से 16 को अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जबकि 4 बच्चों को ईलाज चल रहा है, जल्द ही उनकी भी अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।

    वहीं इस मामले में स्कूल के खाने के ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं खाने के सैंपल ले लिए गए है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य मेरिटोरियस स्कूल में खाने के सैंपल लेने के लिए टीमें भेज दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बच्चों का हाल जानने विधायक नरिंदर भराज पहुंचे है।

    बताया जा रहा है कि बीमार हुए बच्चों को सिविल अस्पताल संगरूर और अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन संगरूर डाॅ. अंजू सिंगला के मुताबिक ऐसा लगता है कि ये बच्चे खाने में कुछ गड़बड़ी की वजह से बीमार हुए हैं। उन्होंने कहा कि करीब 65 बच्चे पीड़ित हैं, जिनमें से 39 सिविल अस्पताल में और कुछ पीजीआई में भर्ती है।

  • चर्बी को तेज़ी से घटाएंगी ये 5 चीजें, जानें Natural तरीका

    हैल्थ टिप्स: कई लोग हेल्दी लाइफस्टाइल की तलाश में डाइट और एक्सरसाइज की ओर रुख करते हैं, वहीं कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं और पेट और कमर की चर्बी घटाने के तरीके तलाशते रहते हैं. हम सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करनी हो या मोटापा घटाना हो वेट लॉस के लिए डाइट सबसे ज्यादा मायने रखती है. जब वजन घटाने में सहायता की बात आती है तो जड़ वाली सब्जियां सबसे कारगर साबित हो सकती हैं. ये शक्तिशाली प्रभाव वाली होती हैं. अगर आप भी इन्हीं सब सवालों से परेशान हैं कि वजन कैसे कम करें, या पेट की चर्बी कैसे घटाएं, वजन घटाने के लिए क्या खाएं? यहां हम कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वेट लॉस में मदद कर सकती हैं।

    वजन घटाने वाली सब्जियां 

    शकरकंद –

    शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर जड़ वाली सब्जी है। फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है । वजन कम करने का लक्ष्य रखने वालों के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

    चुकंदर –

    फाइबर और जरूरी विटामिन से भरपूर, चुकंदर लिवर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करता है। चुकंदर आपके वजन घटाने को प्रभावी रूप से तेज कर सकता है। 


    मूली –

    मूली का हाई वाटर कंटेंट आपको हाइड्रेटेड रखता है। मूली में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो हेल्दी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे आपके शरीर को ज्यादा तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है.

    गाजर- 

    गाजर विटामिन और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होती है। गाजर का सेवन हमें अनहेल्दी खाने से बचाता है और डेली फाइबर सेवन को बढ़ाने में योगदान कर सकता है, जिससे तृप्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।

    शलजम –

    लो कैलोरी होने के बावजूद शलजम में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन में सहायता करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए आप अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं.

    (यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हम इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।) 

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    नई दिल्ली : लद्दाख में आज सुबह शनिवार (2 दिसंबर 2023) को भूकंप झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.4 मापी गई तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की बात रिपोर्ट नहीं की गई है राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

    भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक इन दिनों हिमालयी पर्वत श्रंखला में दो प्लेटों के बीच आंतरिक घर्षण अधिक बढ़ जाने की वजह से इन इलाकों में भूकंप की ज्यादा घटनाएं देखने को मिल रही हैं यही वजह है कि बीते दिनों अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर, नेपाल, अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में लगातार भूकंप की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं

    बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके

    पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह पड़ोसी बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप सुबह करीब 9 बजकर पांच मिनट पर आया, जिसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था एनसीएस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 02-12-2023 की सुबह भारतीय समयानुसार 09:05:31 पर बांग्लादेश और भारत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया इसका केंद्र सतह से 55 किलोमीटर नीचे 23.15 डिग्री अक्षांश और 90.89 डिग्री देशांतर में था