Blog

  • पंजाबः पूर्व पार्षद सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः निजी होटल के बाहर हवा में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामल में पुलस ने पूर्व पार्षद सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त सभी व्यक्ति बटाला रोड़ के आस-पास के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सभी बटाला रोड पर एक निजी होटल के बाहर मौजूद थे। आधी रात में आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि पूर्व पार्षद संदीप शर्मा उर्फ ​​रिंका समेत 7 लोगों ने हवाई फायरिंग की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 336, 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजय नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक आरोपियों में रिंका के अलावा लव उर्फ ​​बिल्ला, वरुण, पासी मास्टर, सिमरन, अजय और बाली शामिल हैं। जिन्होंने शराब पीकर मस्ती करते हुए पिस्तौल से हवा में फायरिंगी की। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाबः थाने से 400 मीटर दूरी से गाड़ी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अब तो चोर थाने के पास खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाने लगे है। वहीं ताजा मामला दुगरी थाने के पास से सामने आया है। जहां थाने से 400 मीटर दूरी पर चोरों ने गाड़ी को निशाना बनाया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, थाने के अंतर्गत आते पेट्रोल पंप तस्वीरें सामने आई है, जहां सुबह घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोर बड़ी ही चालाकी से लेकर फरार हो गए। लेकिन इस मामले को लेकर गाड़ी मालिक ने बताया कि उसकी गाड़ी लॉक तोड़कर चोर गाड़ी ले गये। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि इस मामले में पुलिस भी उनका सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने ऐसे चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि इस मामले में वह भी गाड़ी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। 

  • पंजाबः 5 दिन स्कूल रहेगा बंद

    संगरूरः सरकारी मेरिटोरियस स्कूल के होस्टल में खराब खाना खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने खाने बनाने वाले ठेकेदार पर सख्ती से कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री ने कहाकि खाने बनाने वाले ठेकेदार पर लापवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले की जांच अभी जा रहीह है। वहीं बच्चों के बीमार होने के मामले में मेरिटोरियस स्कूल में 5 दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

    वहीं खबर मिली है कि खराब खाना खाने से बीमार हुए कई बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एक्शन लेते हुए कहा है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल हॉस्टल की कैंटीन का ठेका रद्द कर दिया और एक जांच कमेटी का गठन किया। शिक्षा मंत्री द्वारा इस मामले में 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। 

  • आप सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दायर की चार्जशीट

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष यह चार्जशीट दायर की है। यह इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र है, क्योंकि एजेंसी ने पहले ऐसी लगभग पांच शिकायतें दर्ज कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच करनेवाली एजेंसी ईडी ने उन पर सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा से अपने सहयोगियों के माध्यम से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।  ED ने AAP सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।

    बता दें कि दिल्ली सरकार आबकारी नीति लागू होने में हुई गड़बड़ी होने आरोपों के बीच सितंबर 2022 में इसे वापस ले लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि दिल्ली शराब नीति में कई डीलरों को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली गई है। इस पैसे का इस्तेमाल पार्टी के लिए किया गया है। ईडी का आरोप है कि संजय सिंह आबकारी नीति को बनाने में उनकी भी अहम भूमिका थी और वह रिश्वत के लेन-देन से जुड़े हुए थे। इन आरोपों को आम आदमी पार्टी खारिज करते आ रही है। ‘आप’ का कहना है कि केंद्र सरकार सियासी फायदे के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि जांच एजेंसी सबूत के आधार पर कार्रवाई करती है।

    दिल्ली शराब घोटाला केस में इसी साल जनवरी में ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। इसके बाद मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है।  ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपये का चंदा लेने का जिक्र है। वहीं, दिल्ली शराब नीति केस में ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी, जिसमें ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था। हालांकि, उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया 12 वर्षीय युवक हुआ लापता

    लुधियानाः कस्बा माछीवाड़ा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साहिबजादा अजीत सिंह नगर में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया 12 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नाबालिग की पहचान हर्ष प्रीत सिंह के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए लापता हुए बच्चे की मां तीर्थ कौर ने बताया कि 27 नवंबर को गुरुपर्व वाले दिन हर्ष प्रीत यह कहकर घर से गया कि वह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में माथा टेकर वापस आ रहा है, लेकिन वह शाम तक वापस नहीं आया।

    चौथी कक्षा में पढ़ता है हर्ष प्रीत परिवार द्वारा बच्चे की काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। लापता हर्ष प्रीत चौथी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज किया है। थाना माछीवाड़ा के प्रभारी भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत बच्चे की तालाश के लिए टीमें लगाई हुई है।

  • कोहरे-प्रदूषण का डबल अटैक, खराब मौसम के चलते डायवर्ट की गईं 18 फ्लाइट्स

    नई दिल्ली : दिल्ली में खराब मौसम का असर राजधानी की हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। दिल्ली में शनिवार (2 दिसंबर) सुबह खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से कम से कम 18 फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट करने पड़े हैं जानकारी के  मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने विमानों को डायवर्ट करने की जानकारी दी है उनकी तरफ से ये भी बताया गया है कि इन विमानों को किन शहरों में डायवर्ट किया गया है 

    एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट्स को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर की ओर डायवर्ट किया गया दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की वजह से जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई गई विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट से डायवर्ट किया गया हैदिल्ली एयरपोर्ट को ‘इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ (IGI) के तौर पर भी जाना जाता है

  • जालंधरः 5 बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 2 की पुलिस के एएसआई निर्मल कुमार ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना 2 की टीम ने बाइक चोरी के मामले में 5 बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान एश्वर्य के रूप में हुई है। उक्त आरोपी कठुआ का रहने वाला है। एसीपी ने बताया कि दाना मंडी में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एश्वर्य को काबू कर उससे बाइक बरामद की है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीपी ने कहा कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान 4 अन्य बाइक बरामद की गई। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। इस दौरान पता चला है कि उक्त आरोपी ने एक घर से इलेक्ट्रानिक का सामान भी चोरी किया था, जोकि बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। एसीपी ने कहा कि आरोपी बाइको को कहां बेचता था, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • पहले दिन ही ‘ANIMAL’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में की बंपर कमाई

    नई दिल्ली : रणबीर कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ को देश ही नहीं दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है फिल्म बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि ग्लोबली बंपर ओपनिंग की है इतना ही नहीं इस फिल्म ने नॉन हॉलीडे पर सबसे बड़ी ओपनर बनकर इतिहास रच दिया है चलिए यहां जानते हैं  ‘एनिमल’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना करोड़ का कलेक्शन किया है? ‘एनिमल’ का फीवर पूरी दुनिया पर चढ़ गया है

    फिल्म को घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया हैफिल्म के मेकर्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि एनिमल ने वर्ल्डवाइड 116 करोड़ की दमदार ओपनिंग की है मेकर्स एनिमल का एक पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनिंग दुनिया भर में कुल कमाई 116 करोड़

    ‘एनिमल’ ने पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड

    दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर कमाई कर ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है बता दें कि पठान ने वर्ल्डवाइड 106 करोड़ का कलेक्शन किया था हालांकि एनिमल शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड ब्रेक नहीं कर पाई जवान का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.05 करोड़ था बता दें कि‘एनिमल’ मेघना गुलज़ार की पीरियड ड्रामा ‘सैम बहादुर’ के साथ रिलीज़ हुई है, जिसमें विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है हालांकि ‘एनिमल’ ने सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे छोड़ दिया है

  • Debit Cards पर जबरदस्त ऑफर, फ्लाइट्स और होटल बुकिंग पर मिल रहा 20,000 तक का डिस्काउंट

    नई दिल्ली : अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ट्रैवल वेबसाइट मेक माय ट्रिप के साथ मिलकर एक ऑफर निकाला गया है, जिसके तहत डेबिट कार्ड से घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट या होटल बुक करने पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें ये ऑफर सीमित समय के लिए है।  अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ट्रैवल वेबसाइट मेक माय ट्रिप के साथ मिलकर एक ऑफर निकाला गया है, जिसके तहत डेबिट कार्ड से घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट या होटल बुक करने पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, ये ऑफर सीमित समय के लिए है। 

    कब तक उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा

      बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर का फायदा ग्राहक 31 दिसंबर, 2023 तक उठा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आप अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों की प्लानिंग में इसकी मदद से बचत कर सकते हैं। इस ऑफर के फायदा आप मेक माय ट्रिप की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से बुकिंग करके भी उठा सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डेबिट कार्ड बीओबी वर्ल्ड इंटरनेट और कॉन्टैक्ट सेंटर से भी इनेबल्ड होना चाहिए।  

    कितना मिलेगा डिस्काउंट? 

    बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि घरेलू फ्लाइट्स की बुकिंग करने परफ्लैट 12 प्रतिशत या अधिकतम 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं घरेलू होटल की बुकिंग करने पर फ्लैट 15 प्रतिशत या अधिकतम 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बुकिंग पर फ्लैट 6 प्रतिशत या अधिकतम 6,000 रुपये और इंटरनेशनल होटल की बुकिंग पर फ्लैट 15 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

  • पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आज उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दंपती कोर्ट में चल रहे केस को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान केस की सुनवाई के बाद बाहर आकर आकर पति ने पत्नी और ससुर को घेर लिया। जिसके बाद दोनों से धक्का-मुक्की करने लगा। पति-पत्नी और ससुर के झगड़े की लोगों ने वीडियो बना ली।  वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला शीतल ने कहा कि वह जमालपुर की रहने वाली है। 2 साल से उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।

    आज जज साहब ने उससे पूछा था कि वह क्या चाहती है। महिला के मुताबिक उसने अदालत में पति विक्रमजीत से तलाक लेने के लिए कहा। इसी बात से गुस्साए पति ने अदालत से बाहर आकर घर वापस जाते समय उन्हें रोक कर हंगामा किया। उसकी बाजू पर काफी चोट आई हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति कोर्ट के बाहर सरेआम पत्नी और ससुर को गालियां दे रहा है। पति अपनी पत्नी को जबरी घर ले जाने की कोशिश कर रहा था। उसने ससुर से कहा कि मेरी बेटियां मुझे वापस करके अपनी बेटी ले जाना।

    जबकि पति का कहना था कि उसकी पत्नी का व्यवहार उसके लिए सही नहीं है। वह चाहता है कि उसकी बेटियां उसके पास रहें, लेकिन उसकी पत्नी बच्चों को अपने पास रखे हुए है। शीतल के मुताबिक हर तारीख पर इसी तरह पति उसके पिता से मारपीट करता है। आज जबरी बच्चों की कस्टडी उसका पति उनसे मांग रहा है। पति विक्रमजीत ने कहा कि पत्नी बेशक उसके साथ नहीं रहना चाहती न रहे, लेकिन उसके बच्चों को वापस कर दें। शीतल ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।