पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया 12 वर्षीय युवक हुआ लापता

लुधियानाः कस्बा माछीवाड़ा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साहिबजादा अजीत सिंह नगर में गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया 12 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नाबालिग की पहचान हर्ष प्रीत सिंह के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए लापता हुए बच्चे की मां तीर्थ कौर ने बताया कि 27 नवंबर को गुरुपर्व वाले दिन हर्ष प्रीत यह कहकर घर से गया कि वह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब में माथा टेकर वापस आ रहा है, लेकिन वह शाम तक वापस नहीं आया।

चौथी कक्षा में पढ़ता है हर्ष प्रीत परिवार द्वारा बच्चे की काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। लापता हर्ष प्रीत चौथी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज किया है। थाना माछीवाड़ा के प्रभारी भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत बच्चे की तालाश के लिए टीमें लगाई हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *