Blog

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम में चार सदस्य थे। इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता की टीम (सी टीम) ने, जिसमें नवीन शर्मा, तानिया शर्मा और काजल रहे। दूसरा स्थान सपना की टीम (बी टीम) रही, जिसमें सपना, श्वेता, नेहा और ने और तृतीय स्थान विशाल सोनी की टीम रही। क्विज मास्टर की भूमिका सबिता और कामना ने निभाया।
    इस अवसर पर अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर ने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब के द्वारा सड़क सुरक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार लोगों को जागरूक करने के लिए अब तक महाविद्यालय मे 4 कार्यक्रम करवाए गए हैं। सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिइसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिसभी आयु वर्ग के लोगों के लिसड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है।
    इसलि, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहि। अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है।सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहि। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, प्रोफ़ेसर निकिता, प्रोफ़ेसर कमलेश और प्रोफेसर मुकेश, रोड सेफ्टी के कार्यकारिणी सदस्य, नेहा, अनिता वंशिका, एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी एनएसएस हैड बॉ तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता और एनसीपी एनसीसी के अंडर ऑफिसर पायल ठाकुर, एलसीपीएल आरती आदि मौजूद रहे।
  • पंजाब : त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने चलाई 100 के करीब स्पेशल ट्रेनें, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  डिविजनल मंडल रेल फिरोजपुर की तरफ से दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। जो कि कटरा वैष्णो देवी से लेकर जम्मू, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर से चलेगी और कटिहार, पटना, अरैया आदि यूपी और बिहार की ओर जाएगी। 100 के करीब ट्रेनें इन शहरों की और अप डाउन करेंगी। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक क्यूआर कोड़ भी जारी किया गया है। जिससे कि बिना लाइन में लगे यात्री अपना टिकट बुक करवा सकेंगे।

    वहीं रेलवे स्टाफ भी अधिक तैनात किया गया है। ताकि किसी यात्री को कोई परेशानी आए, तो वह उनकी मदद कर सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि कोई भी यात्री ज्वलनशील पदार्थ या कोई अपना ऐसा घरेलू सामान लेकर ट्रेन में सफर न करें। जिससे आग लगने का खतरा बढ़े। जिन स्टेशनों पर कुछ हंगामे की खबरें आईं है। उनको रोकने के लिए भी उचित कदम उठाए जा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਸਰ ਸਰੋਵਰ ‘ਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮਸਰ ਸਰੋਵਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਡੁੱਬਣ ਕਾਰਨ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ 72 ਘੰਟੇ ਲਈ ਸ਼ਨਾਖਤ ਦੇ ਲਈ ਮੁਰਦਾ ਘਰ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਰੱਖੀ ਜਾਏਗੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में 3 टीचर गिरफ्तार

    सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में 3 टीचर गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  बच्चों के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में केरल के नेदुमंगडु के एक मदरसे के तीन शिक्षकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों पर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों के साथ छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप है।

    तीनों में से एक यूपी का मूल निवासी है। गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः डेढ़ किलो अफ़ीम सहित आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने झारखंड से अफीम की सप्लाई देने आए युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाम राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी गांव गिधोर जिला चत्तरा झारखंड के रूप में हुई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में गशत के दौरान बबली चौक जालंधर मौजूद थे। इसी दौरान रविदास चौक की तरफ से हाथ में लिफाफा लिए युवक पैदल आता दिखाई दिया।

    आरोपी पुलिस को देखकर लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रोककर फैंके हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू की तो जांच के दौरान खुलासा हुआ। पता चला कि वह झारखंड में अपने दोस्त से एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाया था। इस दौरान आरोपी ने जालंधर में अपने जानकार को एक लाख 30 हजार रुपए में बेचनी थी। वह झारखंड में खेती करता है खेती के काम में ज़्यादा पैसे नहीं बचते थे, जिसके चलते वह ज्यादा पैसे कमाने की लालच में नशा तस्करी का राह पर चल पड़ा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੋਲੀ ਚਲਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ AAP ਆਗੂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਪੁਤਲੀ ਘਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਸਫਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਮਸ਼ੀਨ ਨਾਲ ਫੋਟੋ ਖਿਚਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਅਤੇ ਆਪ ਨੇਤਾਵਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀ ਵੀ ਚੱਲੀ ਜੋ ਕਿ ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਪਾਰਟ ਤੇ ਜਾ ਵੱਜੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪ ਨੇਤਾ ਡਿੰਪਲ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਿੰਪਲ ਅਰੋੜਾ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਕਰਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ ਸੁਰਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ ਤੇ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਰਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ ਤੇ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ 110 ਦਾ ਕਲੰਦਰਾ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਭੇਜਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਆਪ ਨੇਤਾ ਡਿੰਪਲ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ 48 ਘੰਟੇ ਦਾ ਅਲਟੀਨੇਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਗਰ 48 ਘੰਟੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ ਤੇ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਹੁੰਦਿਆਂ ਵੀ ਥਾਣੇ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਵੀ ਪੱਤਰ ਲਿਖਾਂਗਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਅਪਰਾਧਿਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਥੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 17 ਨਵੰਬਰ ਕਾਲੇ ਦਿਨ ਵਜੋਂ ਸਾਬਿਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀਆਂ ਤਿੰਨ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਮਾਮਲੇ ਗੋਲੀ ਚੱਲਣ ਦੇ ਅਤੇ ਇਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੁਤਲੀ ਘਰ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੀਵਰੇਜ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਫਾਈ ਵਾਲੀ ਮਸ਼ੀਨ ਦੇ ਨਾਲ ਫੋਟੋ ਖਿਚਵਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ ਵਿੱਚ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀ ਵੀ ਚੱਲੀ ਸੀ, ਜੋ ਕਿ ਆਪ ਨੇਤਾ ਡਿੰਪਲ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਭਰਾ ਦੇ ਵੱਜੀ ਸੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਡਿੰਪਲ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਭਰਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹੈ ਤੇ ਡਿੰਪਲ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰ ਆਰੋਪੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਡਿੰਪਲ ਕੁਮਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਪੁਲਿਸ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕਰੇ।

  • स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

    ऊना/सुशील पंडित: निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में सामान्य वर्ग के 9 पद 6/2016 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4 पद 6/2023 बैच, एससी श्रेणी में 5 पद 6/2023 बैच, एससी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी में 2 पद 6/2022 बैच, एसटी श्रेणी में 2 पद 6/2023 बैच, ओबीसी के 3 पद, ओबीसी वर्ग की अंतोदया व बीपीएल श्रेणी से 2 पद, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद तथा सामान्य वर्ग की दिव्यांग श्रेणी में 1 पद 6/2023 बैच से भरे जाएंगे।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि उक्त बैच व श्रेणी के पात्र जिन अभ्यार्थियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है। वे अभ्यार्थी 22 नवम्बर से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईटhttps://eemis.hp.nic.in/में दर्ज करवा लें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना या दूरभाष नम्बर 01975-226063 परी सम्पर्क कर सकते हैं।
  • वर्ल्ड कप मैच पर नहीं लगेगा आंशिक कर्फ्यू

    मोहालीः चंडीगढ़ प्रशासन ने रविवार को होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर पहले आंशिक कर्फ्यू के आदेश दिए थे, लेकिन अब प्रशासन ने इस मामले में यू-टर्न लिया है। प्रशासन की तरफ से अब नए आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखने के लिए आज शाम 7 बजे तक डीसी ऑफिस से अनुमति लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने म्यूजिक सिस्टम पर लगाई रोक भी वापस ले ली है।

    अब चंडीगढ़ में डीजे, कार म्यूजिक सिस्टम, ढोल, ड्रम आदि को नॉइस पॉल्यूशन रूल 2000 के तहत बजा सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्क्रीन में नॉर्मल आवाज में 10 बजे के बाद भी मैच चलाने की अनुमति है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भारतीय क्रिकेट टीम और चंडीगढ़ के लोगों को वर्ल्ड कप फाइनल मैच की शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही आज और कल रविवार के दिन भी जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय खुला रहेगा। जो लोग आज अनुमति के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कल अनुमति दे दी जाएगी।

  • उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर

    ऊना/सुशील पंडित: उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 20 नवम्बर को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोमवार 20 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे बाथू पहुंचेगे यहां पर एचपीबीडीपीआईएल के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे। तदपश्चात 2.50 बजे दुलैहड़ में बल्क ड्रग पार्क की 15 एमएलडी जलापूर्ति योजना, 3.30 बजे गोंदपुर के बीडीपी हेतू जलापूर्ति योजना स्त्रोत तथा सांय 4.10 बजे पंजुआना के बीडीपी के प्रशासनिक ब्लॉक के लिए जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे।
  • जालंधरः गोली चलाने के मामले में प्रिंस बाबा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के इलाके कटहरा मोहल्ला में गोली चलाकर दहशत मचाने वालों में से आरोपी को एंटी नारकोटिक सेल ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल और तीन रौंद बरामद किए है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा निवासी धोवी मोहल्ला के रूप में हुई है। 

    डीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर अशोक शर्मा और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी राजेश ठाकुर ने संयुक्त टीम बनाकर  दविंदर निवासी मखदूमपुरा की दर्ज शिकायत पर कारवाई कर उस पर पुरानी रंजिश के चलते विशाल, आकाश, गोपी और परमजीत सिंह उर्फ प्रिंस बाबा ने गोली चलाई थी।

    जिसके चलते पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से प्रिंस बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अवैध पिस्तौल और उसके फरार साथियों के बारे में पता चल सके। फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जाँच में सामने आया कि प्रिंस बाबा के खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मुक़दमे दर्ज हैं और वह कुछ समय पहले अमृतसर जेल से ज़मानत पर बाहर आया था।