जालंधरः डेढ़ किलो अफ़ीम सहित आरोपी गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने झारखंड से अफीम की सप्लाई देने आए युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाम राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी गांव गिधोर जिला चत्तरा झारखंड के रूप में हुई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में गशत के दौरान बबली चौक जालंधर मौजूद थे। इसी दौरान रविदास चौक की तरफ से हाथ में लिफाफा लिए युवक पैदल आता दिखाई दिया।

आरोपी पुलिस को देखकर लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रोककर फैंके हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू की तो जांच के दौरान खुलासा हुआ। पता चला कि वह झारखंड में अपने दोस्त से एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाया था। इस दौरान आरोपी ने जालंधर में अपने जानकार को एक लाख 30 हजार रुपए में बेचनी थी। वह झारखंड में खेती करता है खेती के काम में ज़्यादा पैसे नहीं बचते थे, जिसके चलते वह ज्यादा पैसे कमाने की लालच में नशा तस्करी का राह पर चल पड़ा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *