Blog

  • Health Tips: कमर दर्द को ठीक करने या उससे बचाव के लिए रोजाना करें ये योगासन

    Health Tips: कमर दर्द को ठीक करने या उससे बचाव के लिए रोजाना करें ये योगासन

    HEALTH TIPS News : आजकल ज्यादातर लोग लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने या भारी सामान उठाने की वजह से कमर दर्द (Back Pain) की समस्या से जूझ रहे हैं। चाहे पुरुष हों या महिलाएं, यह परेशानी हर किसी में आम होती जा रही है। शुरुआत में लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो यह दर्द क्रोनिक (लंबे समय तक रहने वाला) बन सकता है।

    अक्सर लोग पेन किलर दवाइयों या पेन रिलीफ स्प्रे का सहारा लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए आराम तो मिल जाता है, लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं है। अगर आप प्राकृतिक (Natural) और लंबे समय तक असर देने वाला उपाय चाहते हैं, तो योग (Yoga) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
    योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, योग से शरीर की कई बीमारियों का इलाज संभव है। उन्होंने अपनी किताब “Yog: Its Philosophy & Practice” में भी बताया है कि योग शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं ऐसे योगासन जो कमर दर्द में राहत दे सकते हैं।

    उष्ट्रासन (ऊंट मुद्रा)
    कमर दर्द के लिए सबसे असरदार आसनों में से एक

    कैसे करें:
    • सबसे पहले ज़मीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
    • अब धीरे-धीरे अपने शरीर को पीछे की ओर झुकाएं।
    • दोनों हाथों से एड़ियों को पकड़ें और सिर को भी पीछे की ओर ले जाएं।
    • इस स्थिति में कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

    फायदे:
    • कमर और रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
    • शरीर की लचीलापन (Flexibility) बढ़ती है।
    • थकान और तनाव कम होता है।
    ध्यान दें:
    अगर आपके घुटनों में दर्द रहता है, तो नीचे मोटा गद्दा या योगा मैट जरूर बिछाएं।
    2. भुजंगासन (कोबरा मुद्रा)
    रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है

    कैसे करें:
    • पेट के बल ज़मीन पर लेट जाएं।
    • हथेलियों को कंधों के पास रखें।
    • अब धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं, जैसे कोई नाग फन फैलाता है।
    • कुछ सेकंड रुकें और फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

    फायदे:
    • कमर के दर्द में राहत मिलती है।
    • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।
    • पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।
    3. शलभासन (टिड्डी मुद्रा)
    कमर और पेट दोनों के लिए फायदेमंद

    कैसे करें:
    • पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को जांघों के नीचे रखें।
    • अब एक पैर को पीछे से ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड रुकें।
    • फिर नीचे लाकर दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
    • धीरे-धीरे दोनों पैरों को साथ में भी उठा सकते हैं।

    फायदे:
    • कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
    • पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।
    • पाचन तंत्र बेहतर होता है।
    4. धनुरासन (धनुष मुद्रा)
    लचीलापन और पाचन दोनों के लिए उपयोगी आसन

    कैसे करें:
    • पेट के बल लेट जाएं।
    • दोनों घुटनों को मोड़कर टखनों को पकड़ें।
    • अब सांस लेते हुए दोनों पैरों और छाती को ऊपर उठाएं।
    • शरीर का आकार धनुष जैसा दिखाई देगा।
    • कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं।

    फायदे:
    • कमर दर्द से राहत मिलती है।
    • शरीर लचीला बनता है।
    • पाचन क्रिया मजबूत होती है।

    टिप:
    शुरुआत में इसे कुछ सेकंड ही करें, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
    5. मर्कटासन (बंदर मुद्रा)
    रीढ़ की हड्डी को आराम देने वाला आसन

    कैसे करें:
    • पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
    • दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं।
    • अब घुटनों को दाईं ओर झुकाएं और गर्दन को बाईं ओर घुमाएं।
    • कुछ सेकंड बाद दूसरी दिशा में भी यही करें।

     

  • बद्दी के लोगों को मिलेगा सस्ता सामान, होमलैंड सिटी मॉल में गौपूजन कर किया अपना बचत बाजार का शुभारंभ

    बद्दी के लोगों को मिलेगा सस्ता सामान, होमलैंड सिटी मॉल में गौपूजन कर किया अपना बचत बाजार का शुभारंभ

     बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत चक्का रोड़ पर स्थित होमलैंड सिटी मॉल में अपना बचत बाजार का शुभारंभ सचिन शर्मा ने रीबन काटकर किया। इससे पहले अपना बचत बाजार की प्रबंधक संजना व सोमवीर ने विधिवत गौपूजन कर छोटी गौमाता को अपना बचत बाजार परिसर में प्रवेश करवाया।  अपना बचत बाजार की प्रबंधक सजना ने बताया कि अब बीबीएन के लोगों को एक छत के नीचे पुरूष, महिलाओं व बच्चों के रेडीमेड गारमेंट्स, हॉउस कीपिंग मैटीरियल, इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम, फुटवेयर, हैंडलूम आइटम समेत हर तरह का बढ़िया घरेलू सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। अपना बचत बाजार में उपभोक्ताओं के लिए कई तरह के ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। सजना ने बताया कि 4999 की शॉपिंग 2 हजार का ब्रांडेड सफारी बैग मात्र 300 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा अलग अलग आईटम्स पर अलग अलग ऑफर्स का लाभ उठाकर लोग बचत कर सकते हैं।

    वहीं प्रबंधक सोमवीर ने बताया के जल्द ही अपना बचत बाजार एक मोबाइल ऐप लांच करेगा, जिस ऐप के माध्यम से लोग घर बैठे राशन व ग्रोसरी आईटम ऑनलाईन मंगवा सकते हैं जिसकी होम डिलवरी की उपभोक्ताओं को मिलेगी। सोमवीर ने बताया कि अपना बचत बाजार जहां बीबीएन के लोगों को हर तरह का घरेलू सामान बढ़िया क्वालिटी के साथ सस्ते दामों पर घर बैठे उपलब्ध करवाएगा वहीं क्षेत्र के युवक युवतियों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। अपना बचत बाजार में इस समय 20 से अधिक युवक युवतियों को रोजगार दिया गया है। वहीं मोबाइल ऐप लांच होते ही डोर टू डोर डिलीवरी सर्विस शुरू होने पर युवाओं को बतौर डिलीवरी बॉय नौकरी मिलेगी।

    इस मौके पर ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसाइटी के प्रधान जसविंदर लक्की, महासचिव देवेंद्र चौधरी, मैनेजर आदिल, मार्केटिंग मैनेजर सुनील, सक्षम, राहुल, कर्मवीर, अखिल दीक्षित, वरुण अग्रवाल, सुनील पांडे, प्रदीप दुवे, प्रभाकर, मनीष तिवारी, अनिल वन्याल, गुरप्रीत सिंह, कृष धुना, सुरेंद्र पांडे, उत्कर्ष, शिवम, बवेजा, विवेक कौशल, डबराल, पुनीत गर्ग, गौरव गुप्ता, अजीत, शिव वर्मा, राहुल, मोहित वर्मा, शिव चरण, धर्मेंद्र समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Punjab News : अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News : अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चंडीगड़ः सेक्टर-38 से एक अज्ञात हमलावरों द्वारा एक्टिवा सवार युवक फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां, अचानक अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही Chandigarh Police के थाना-39 की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    हमलावर एक्टिवा पर आए और फरार हुए
    शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर भी एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। उन्होंने युवक पर फायरिंग की और तुरंत वहां से भाग निकले। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।

    पास में चल रहा था गवर्नर का कार्यक्रम
    घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जहां फायरिंग हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर कम्युनिटी सेंटर में Gulab Chand Kataria का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वे व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह की घटना ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

     

  • Punjab News: रंजिश के चलते 10-15 हमलावरों ने दुकानदार सहित परिवार पर बोला जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: रंजिश के चलते 10-15 हमलावरों ने दुकानदार सहित परिवार पर बोला जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः पॉश इलाके घूमार मंडी के पास कृष्णा नगर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई। 10-15 लोगों के समूह ने एक होम डेकोर दुकानदार और उनके परिवार पर हमला कर दिया।

    क्या हुआ पीड़ित के साथ
    पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 11:55 बजे अपने घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह गली के मोड़ पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद लवली नाम के युवक और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। बिना किसी बातचीत के उन्होंने कुलदीप पर हमला शुरू कर दिया और बुरी तरह पीटा।

    बचाने आई महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
    हमले की आवाज सुनकर कुलदीप की पत्नी और मां उन्हें बचाने के लिए बाहर आईं। लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इससे साफ है कि हमलावर पूरी तरह बेखौफ थे।

    वीडियो में कैद हुई वारदात
    इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर कुलदीप को खींचकर गाड़ी के पीछे ले जाते हैं और वहां बेरहमी से पिटाई करते हैं। जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

    पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
    इस पूरे मामले की जड़ करीब 5 महीने पुरानी बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पक्ष का एक युवक गली में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाता था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को खतरा रहता था। उस समय कुलदीप ने उसे गाड़ी धीरे चलाने को कहा था। इसी बात को लेकर आरोपी मन में दुश्मनी रखे हुए था और मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।

    पुलिस का आया बयान
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  •  श्रेष्ठ व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में बने, समाज में नहीं, श्रेष्ठ बनकर भगवान मिलते हैं इंसान नहीं:आचार्य तरुण डोगरा

     श्रेष्ठ व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में बने, समाज में नहीं, श्रेष्ठ बनकर भगवान मिलते हैं इंसान नहीं:आचार्य तरुण डोगरा

    हटली में शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान कथा चौथे दिवस पर पंडाल में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। उत्तरी भारत के सरल स्वभाव के धनी ठाकुर  के लाडले कथा व्यास आचार्य श्री श्री तरुण डोगरा महाराज  की वाणी के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए उगना, सुशीला और विद्यावती की प्रेरणादायक कथाएं सुनाई गईं, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान व्यास पीठ से आचार्य ने कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि प्राचीन समय में नैमिषारण्य में अनेक ऋषि-मुनियों ने एकत्र होकर सूत ऋषि से भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने का आग्रह किया था। सूत ऋषि  ने ऋषियों को भगवान शिव की अनंत महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    इसी क्रम में कथा व्यास ने उगना की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान शिव अपने परम भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में उनके पास पहुंच जाते हैं। उगना की कथा में बताया गया कि एक बार भगवान शिव अपने भक्त की सेवा करने के लिए उगना नाम के सेवक के रूप में प्रकट हुए। उन्होंने अपने भक्त की निष्ठा और सच्ची भक्ति को देखकर स्वयं उसकी सेवा की और समय आने पर उसे अपने दिव्य स्वरूप का दर्शन कराया। इस कथा से यह संदेश दिया गया कि भगवान शिव सच्चे भक्तों के प्रति सदैव करुणामय रहते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। चौथे दिन की कथा के दौरान सुशीला की कथा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास जी ने कहा कि सुशीला एक साधारण लेकिन अत्यंत धर्मपरायण महिला थी, जो अपने जीवन में सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलती रही। उसने भगवान शिव की आराधना में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। कथा व्यास ने बताया कि सुशीला की अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण भगवान शिव ने उसके जीवन की सभी कठिनाइयों को दूर किया और उसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।

    इस कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया गया कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि भगवान शिव पर अटूट विश्वास रखा जाए, तो जीवन में सफलता और शांति अवश्य प्राप्त होती है। इसके पश्चात कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा  ने  विद्यावती की कथा का भी वर्णन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। कथा व्यास ने बताया कि विद्यावती एक ऐसी महिला थी, जिसने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उसने कभी भी भगवान शिव की भक्ति को नहीं छोड़ा। उसकी अटूट श्रद्धा और भक्ति के कारण भगवान शिव ने उसे विशेष कृपा प्रदान की और उसके जीवन को सुखमय बनाया। इस कथा के माध्यम से यह बताया गया कि सच्ची भक्ति और विश्वास से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं और भगवान शिव अपने भक्तों की हर संकट में रक्षा करते हैं। कथा के दौरान कथा व्यास  ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि शिव महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करता है। इसमें वर्णित कथाएं मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा ने कहा कि भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों की छोटी से छोटी भक्ति से भी प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा फल प्रदान करते हैं।  कथा विराम के बाद हर दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग दिया। और अपनी सेवाएं दी।

  • Jalandhar News: Sudhir Sweet Shop के गोलीकांड मामले में Encounter पर CP Dhanpreet Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sudhir Sweet Shop के गोलीकांड मामले में Encounter पर CP Dhanpreet Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): फगवाड़ा में हुई सुधीर स्वीट शॉप फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में वांछित आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा को कमिश्नरेट पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिए टीम ने घेराबंदी की।

    इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे क्रॉस फायरिंग में गोपा घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का बयान

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम और सदर पुलिस गश्त व नाकेबंदी के दौरान फोल्डीवाल इलाके में मौजूद थी, जहाँ बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने युवक का पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियाँ चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गोली चलाई तो गोली उसकी टाँग में गोली लगी। जिसके बाद घायल होकर गिर गया।

    उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को फगवाड़ा में सुधीर स्वीट शॉप फायरिंग मामले में वांछित आरोपी को एनकाउंटर के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद किया। आरोपी सोनू खत्री गैंग और जोगा फोल्डीवाल के लिए काम करता था। पुलिस को प्राथमिक जाँच में पता चला कि बीते दिन फगवाड़ा इलाके में सुधीर स्वीट शाप पर गोलियाँ चलाने के मामले में आरोपी वांछित था।

    आरोपी के पास से हथियार बरामद
    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हथियार (वेपन) भी बरामद किए हैं।

    पहले से दर्ज हैं कई केस
    पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ गोपा के खिलाफ पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    आगे की जांच जारी
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि इस घटना से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

  • ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम संपन्न, पूर्व विधायक भुट्टो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल भाजपा के तहत त्यूड़ी बदोली, घंडावल, पनोह और लोअर बसाल में ग्राम केंद्र प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो मुख्यातिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम केंद्रों में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में देशभर में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सके। उन्होंने ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि यदि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाएगा, तो पार्टी को चुनावों में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का सिपाही है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS) शहर के जमशेर इलाके से एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों फगवाड़ा में Sudhir Sweets पर फायरिंग करने वाले शूटर कुलवंत सिंह उर्फ़ गोपा की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में गोपा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में काबू कर लिया। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराने के लिये अपने साथ ले गई।

     

    मौके पैर 10 से 12 राउंड फायर होने की सूचना मिली है। पकड़ा गया आरोपी सोनू खतरी गैंग का गुर्गा गोपा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपा सुधीर स्वीट शॉप में हुए गोलीकांड मे वांछित था। जिसे कमिशनरेट पुलिस की टीम ने मुकाबले में टांग में गोली लगने से घायल हो गया।

  • PM मोदी आज सभी मंत्रियों के साथ करेंगे हाई लेवल की मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

    PM मोदी आज सभी मंत्रियों के साथ करेंगे हाई लेवल की मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

    नई दिल्लीः Narendra Modi की सरकार पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने आज वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक अहम हाई-लेवल बैठक बुलाई है। इस बैठक में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा होगी।

    ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर खास चर्चा
    इस बैठक में खास तौर पर पेट्रोल, डीजल, कच्चे तेल, गैस और बिजली जैसे जरूरी ऊर्जा संसाधनों पर फोकस रहेगा। इसके अलावा उर्वरक (खाद) की सप्लाई पर भी बात हो सकती है, क्योंकि ये सभी चीजें सीधे आम लोगों और किसानों से जुड़ी हैं। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि देश में इनकी कमी न हो।

    सप्लाई और वितरण व्यवस्था पर जोर
    सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि पूरे देश में जरूरी चीजों की सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे। इसके लिए लॉजिस्टिक्स (ढुलाई व्यवस्था) और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार चाहती है कि आम जनता और उद्योगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    वैश्विक संकट का भारत पर असर
    ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर पड़ सकता है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक पश्चिम एशिया पर निर्भर है। ऐसे में वहां की स्थिति बिगड़ने से तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

    सरकार पहले से बना रही रणनीति
    इस संभावित संकट को देखते हुए भारत सरकार पहले से ही वैकल्पिक योजनाओं और रणनीतियों पर काम कर रही है। बैठक में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, व्यापारिक हितों और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि किसी भी आपात स्थिति में देश के हित सुरक्षित रहें।

     

  • Punjab News: होली पर हुई लड़ाई की रंजिश में युवक की मौत, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: होली पर हुई लड़ाई की रंजिश में युवक की मौत, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: जीरकपुर के ढकोली इलाके में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया था। जिसमें हथियारों से लैस हमलावरों ने एक युवक पर धावा बोल दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सुमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस मामले में जानकारी देते हुए थाना ढकोली के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 3 आरोपियों में एक आरोपी को होशियारपुर बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है। इस लड़ाई की वजह पुरानी रंजिश है जो होली के पर्व से शुरु हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुमित को घेरकर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह उभर नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।