Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सरेआम कार का शीशा तोड़ बाइक सवारों ने उड़ाया नकदी से भरा Bag, देखें CCTV

Punjab News: सरेआम कार का शीशा तोड़ बाइक सवारों ने उड़ाया नकदी से भरा Bag, देखें CCTV

0
Punjab News: सरेआम कार का शीशा तोड़ बाइक सवारों ने उड़ाया नकदी से भरा Bag, देखें CCTV

लुधियानाः शहर के पॉश इलाके दुगरी फेस-1 की मार्केट में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने एक वरना कार को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ा और भीतर रखा कला बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। बैग में 97 हजार रुपए की नकदी, 2 चेक बुक और जरूरी दस्तावेज थे। इस दौरान पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक फुल्लांवाल की मोती बाग कॉलोनी के रहने वाले जॉनसन जो कि फाइनेंस का कारोबार करते हैं रविवार को अपने उन दोस्तों के साथ दुगरी फेस-1 मार्केट आए थे, जो चंडीगढ़ से उनसे मिलने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपनी वरना कार मार्केट में पार्क की और पास ही स्थित प्रीतम प्यारे रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए। जब वे खाना खाकर वापिस लौटे तो कार की हालत देख उनके होश उड़ गए। कार की पिछली सीट का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा कीमती बैग गायब था। जब उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए तो वह हैरान रह गए। फुटेज में दिख रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर लुटेरा कार के पास आता है। वह बड़े ही शातिर तरीके से किसी नुकीली चीज से कार की पिछली खिड़की के शीशे पर वार करता है। महज कुछ ही सेकंड में शीशा तोड़कर वह अंदर हाथ डालता है और काला बैग निकाल लेता है। बाद में शातिर लुटेरे बैग लेकर वहां से फरार हो जाते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here