Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कार पार्किंग को लेकर हुई खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

Punjab News: कार पार्किंग को लेकर हुई खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News: कार पार्किंग को लेकर हुई खूनी झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के शिवपुरी इलाके में देर रात कार पार्किंग को लेकर 2 पड़ोसियों में जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया है। भारी हंगामा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। जब वह अपनी एक्टिवा अंदर करने लगे तभी पीछे से आए पड़ोसियों ने उन पर हमला बोल दिया। राकेश का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया।

घायल अवस्था में राकेश ने पुलिस को मौका दिखाया और अपना मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल चले गए। वहीं दूसरी ओर रॉबिन नामक युवक ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए अपनी बात रखी। रॉबिन ने कहा दो दिन पहले उन्होंने पड़ोसी से कार हटाने को कहा था क्योंकि वहां उनकी गाड़ी लगती है। पड़ोसी रॉबिन ने बताया कि वहाँ खुद धक्का लगवाकर उनकी कार दूसरी जगह शिफ्ट करवाई थी। शाम को जब पड़ोसी ने फिर वहीं कार खड़ी की तो पूछने पर उनके लड़के ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

मामले में दो दिन पुराना एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक पहले गाली-गलौज करता है जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इसके अलावा एक ताजा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का घर पर पत्थर मारता दिख रहा है और एक अन्य युवक के हाथ में हथौड़ी नजर आ रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने बताया कि दोनों पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर पुराना विवाद है। दो दिन पहले एक पक्ष ने शिकायत दी थी और अब दूसरे पक्ष ने दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here