Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Railway Track-Airport, Parking सहित में 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

Punjab News: Railway Track-Airport, Parking सहित में 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

0
Punjab News: Railway Track-Airport, Parking सहित में 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में काफी समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को लेकर धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज एक बार फिर से ई-मेल के जरिए स्कूलों को धमकी मिली है। ई-मेल में 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसमें दुगरी स्थित बाल भारती स्कूल, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल, द एशियन स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर (BVM) की किचलू नगर, उधम सिंह नगर व सेक्टर 39 शाखा शामिल है। भारतीय विद्या मंदिर स्कूल RSS के शिक्षा भारती की तरफ से चलाए जाते हैं।

इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग में भी ब्लास्ट और धूरी से दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी उड़ाने की भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने स्कूलों को खाली करवाया और स्कूल में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूलों में उस समय परीक्षा चल रही थी। धमकी का पता चलते ही पेरेंट्स में हड़कंप मच गया। वह अपने सारे काम छोड़कर बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए। लुधियाना के अलावा संगरूर के भी कुछ स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है।

इस बारे में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि एक ई-मेल रिसीव हुआ था। जिसके बाद एंटी सबोटाज टीमों के साथ चेकिंग की गई है। ऐसी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। ई-मेल कहां से आई थी, साइबर टीम की हेल्प से उसे ट्रेस करा रहे हैं। इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि डीएवी पब्लिक स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन से सूचना मिली थी कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम स्कूल में पहुंची और जांच की। उन्होंने बताया कि बच्चों का पेपर था और उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया था। स्कूल की जांच कही लेकिन कहीं पर कुछ नहीं मिला।

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here