इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और ऑटो चालक के घटना स्थल पर कुछ युवकों को बुलाकर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक संदीप ने कहा कि 33 फूटा रोड पर राखी के त्योहार के कारण दुकानदारों ने बाहर स्टाल लगाए हुए थे। जिस कारण बाजार में जाम लग गया। संदीप मुताबिक उसकी ट्रैक्टर आगे एक ऑटो चालक खड़ा था। जाम लगने के कारण उसने ट्रैक्टर का हार्न बजाकर ऑटो आगे करने के लिए कहा। इस दौरान गुस्से में आए ऑटो चालक ने उससे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। संदीप मुताबिक उसने ऑटो चालक से हार्न बजाने के कारण माफी भी मांग ली। जिसके बाद मामला खत्म हो गया। घटना के कुछ देर बाद जब वह चक्कर लगाकर वापस घर जाने लगा तो ऑटो चालक अपने साथियों के साथ उसके घर तक पहुंचकर करीब 1 घंटे तक ईंट पत्थर बरसाए। संदीप मुताबिक ऑटो चालक को जानता नहीं है। संदीप ने कहा कि उसे जान का खतरा है। पीड़ित ने कहा कि ऐसे में ऑटो चालक उस पर दोबारा हमला कर सकता है, जिसके चलते वह आज सुबह थाने में पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दर्ज करवाएंगा।Punjab News: इस इलाके में मामूली बात को लेकर जमकर चले ईंट-पत्थर, लोगों में डर का माहौल #PunjabNews #encounternews pic.twitter.com/WenEsWgI4g
— Encounter India (@Encounter_India) August 19, 2024