Blog

  • पंजाबः BSF ने ड्रोन पर फायरिंग कर कई चीनी पिस्टल और मैगजीन की बरामद

    पंजाबः BSF ने ड्रोन पर फायरिंग कर कई चीनी पिस्टल और मैगजीन की बरामद

    गुरदासपुरः पाकिस्तान ने पंजाब सीमा पर एक बार फिर नापाक हरकत की है। पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले एक संदिग्ध ड्रोन पर फायरिंग की। फायरिंग से ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गुरदासपुर के उंचा टकला गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए चार चीन निर्मित पिस्तौल, 8 मैगजीन और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने तरनतारन के सीमावर्ती एरिया से 5.92 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। यह हेरोइन पाकिस्तान से भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग तीन केस दर्ज किए थे। पिछले मंगलवार की सुबह ही बीएसएफ जवानों ने गांव नौशहरा ढाला के पास दो किलो 110 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पाकिस्तानी तस्करों ने पीले रंग के टेप में लिपटे चार पैकेट भारतीय सीमा में फेंके थे। बीएसएफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बीएसएफ प्रवक्ता के

    मुताबिक 10 जनवरी की सुबह सीमा पर धुंध के बीच जवान गश्त कर रहे थे। इस बीच जवानों ने फेंसिंग के पास कुछ गिरने की आवाज सुनी। तुरंत जवानों ने तस्करों पर फायरिंग की लेकिन पाकिस्तानी तस्कर धुंध का फायदा उठा अंधेरे में कहीं गायब हो गए। जवानों ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू किया तो जवानों को पीले रंग की टेप में लिपटे चार पैकेट मिले।

    पठानकोट पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने मंगलवार को करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को भट्ठी में झोंक दिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में बनी दो कमेटियों ने अमृतसर की खन्ना पेपर मिल की भट्ठियों में उक्त नशे को भस्म किया। पुलिस ने यह नशीले पदार्थ 12 मामलों में जब्त किए थे। एसएसपी ने बताया कि नशीले पदार्थों के निपटारे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। इसमें पहली हाइलेवल टीम ने 10 किलो 20 ग्राम हेरोइन को भट्ठी में डाला। इसके अलावा, दूसरी टीम ने 1864 किलोग्राम भुक्की, 3.87 किलोग्राम चरस, 10 ग्राम हेरोइन, 1.57 किलो नशीला पाउडर और 4090 नशीले कैप्सूलों को भट्ठी में डालकर स्वाहा किया।

  • पंजाब: चाइनीज डोर से युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    पंजाब: चाइनीज डोर से युवक का कटा गला, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में इन दिनों चाइना डोर एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस डोर से कई लोग जख्मी हो चुके हैं। वही अब जिले से घातक डोर से युवक के घायल होने का एक और मामला सामने आया है। चाइनीज डोर की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक अमृतसर शहर रहने वाला है, जो चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हुआ है।

    लड़के की गर्दन पर घाव हो गया और उसे करीब 20 टांके लगे हैं। गनीमत है कि वह बच गया वरना उसकी जान भी जा सकती थी। जिक्रयोग्य है कि चाइना डोर को लेकर प्रशासन ने भी कई तरह की पाबंदियां व आदेश जारी किए हुए हैं। लेकिन बावजूद इसके चाइना डोर की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिस कारण हर रोज कोई न कोई बड़ी घटना सामने आ जाती है, जिसने कईयों को घायल किया है।

  • जालंधर पहुंचेंगे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, वधीक डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

    जालंधर पहुंचेंगे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, वधीक डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

    जालंधर/वरुणः गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जायेगी। इस संबंध में डिप्टी कमीशनर (ज) मेजर अमित महाजन ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य स्तरीय आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दिन चिकित्सा टीमों की तैनाती के साथ-साथ आवश्यक दवाओं और एंबुलेंस के इंतजाम करने के लिए कहा।

    अधिकारियों को स्टेडियम की साफ-सफाई के निर्देश देते हुए डिप्टी कमीशनर ने चौंक व मुख्य स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान बैठने की व्यवस्था, पेयजल, निर्बाध बिजली, पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, दमकल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी।

    इस दौरान पीटी कार्यक्रम के अलावा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की फाइनल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्तरीय आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस मौके पर एसडीएम बलबीर राज सिंह, एसडीएम रणदीप सिंह हीर, सहायक कमिशनर पंकज बंसल, सहायक सिविल सर्जन वीरिंदर कौर थिंड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • मरीज को ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत 

    मरीज को ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत 

    ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 101 किमी दक्षिण में शरतपुर जिले में मंगलवार  तड़के हुई एक अजीबोगरीब घटना पूरे देश और दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस चार मरीजों को लेकर राजधानी ढाका के एक अस्पताल जा रही थी। चालक और सहायक समेत एंबुलेंस में कुल 6 लोग सवार थे। मरीजों की स्थिति गंभीर होने के चलते एंबुलेंस का ड्राइवर उनकी जिंदगी बचाने के लिए तेजी से अस्पताल की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर यमराज ने ट्रक लेकर एंबुलेंस का पीछा कर लिया था। मरीजों में जहां जिंदगी बचाने की जद्दोजहद थी तो वहीं यमराज में जिंदगी छीनने की। लिहाजा अस्पताल पहुंचने से 101 किलोमीटर पहले ही यमराज ट्रक लेकर आ गए। फिर जो हुआ उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

    हादसे में एंबुलेंस के उड़े परखच्चे

    अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कोहरे के कारण एंबुलेंस रास्ते में चकमा खा गया। इस दौरान यमराज रूपी ट्रक से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। घटना सुबह हुई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सहित सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचावकर्मियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से शवों को निकालने के लिए उन्हें घंटों तक राहत कार्य करना पड़ा। जिले की अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मोहम्मद सेलिम मिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:20 बजे ढाका जा रही एम्बुलेंस कंप्रेस्ड नेचुरल गैस से भरी ट्रक से जा टकराई।

    चालक और सहायक समेत सभी 6 लोगों की मौत

    इस हादसे में  एंबुलेंस चालक और एक सहायक समेत सभी 4 मरीजों की मौत हो गई। उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। एंबुलेंस मरीज को ढाका के एक अस्पताल ले जा रही थी,तभी वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। खराब राजमार्गों, खराब रखरखाव वाले वाहनों, अयोग्य चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग द्वारा निगरानी की कमी के कारण दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं के लिए बांग्लादेश की मृत्यु दर अधिक है। एक स्थानीय संगठन, बांग्लादेश पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 में देश भर में 7,617 सड़क, रेलवे और जलमार्ग दुर्घटनाओं में कुल 10,858 लोग मारे गए और 12,875 अन्य घायल हुए।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अध्यापकों की भर्ती को लेकर की यह घोषणा

    पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अध्यापकों की भर्ती को लेकर की यह घोषणा

    साहिबज़ादा अजीत सिंह नगरः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। यह प्रगटावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज शिक्षा विभाग के मुख्यालय मोहाली में मैरीटोरियस स्कूलों के लिए भर्ती किये लैक्चररों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान किया। बैंस ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए यत्नशील है जिसमें स्कूलों की इमारतों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार के लिए भी योजनाबंदी की गई है।

    बैंस ने बताया कि अध्यापकों की भर्ती का काम सभी पद भरे जाने तक लगातार जारी रहेगा। नव-नियुक्त लैक्चररों को बधाई देते हुए बैंस ने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं जिनको शिक्षा जैसे पवित्र पेशे में सेवा करने का मौका मिला और अब वह विद्यार्थियों का आदर्श बनकर उनका मार्गदर्शन करें। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आने वाले दिनों में मास्टर काडर के अध्यापकों को स्टेशन अलाटमैंट के साथ-साथ सब वर्गों की लम्बित तरक्कियां भी की जाएंगी।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने ‘जनता दरबार’ 250 से अधिक लोगों की सुनी शिकायतें 

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने ‘जनता दरबार’ 250 से अधिक लोगों की सुनी शिकायतें 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के साथ किये वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्न रही है। उन्होंने बताया पंजाब सरकार आम लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीते 10 महीनों के दौरान कृषि, उद्योग, शिक्षा और सेहत, रोज़गार के क्षेत्र में संजीदगी के साथ काम किया है और लोक हित के यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे।यह प्रगटावा पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, कृषि और किसान कल्याण और प्रवासी भारतीय मामलों के बारे मंत्री ने आज विकास भवन, एसएएस नगर (मोहाली) में करवाए साप्ताहिक ‘जनता दरबार’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनने के मौके पर किया।

    धालीवाल ने सम्बन्धित मुख्यालय, चंडीगढ़ और ज़िला अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों और समस्याओं का निपटारा बिना देरी के करना यकीनी बनाया जा रहा है। धालीवाल ने आगे बताया कि आज 263 मामलों की सुनवाई की गई है और मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को फ़ोन के द्वारा निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने अपने विभागों से सम्बन्धित कर्मचारियों, अधिकारियों को लोक हित में मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए कहा।

  • कुटलैहड़ की हर पँचायत के विकास कार्यों का होगा निरीक्षण, पँचायत स्तर पर सुनी जाएगी समस्याएं:  भुट्टो 

    कुटलैहड़ की हर पँचायत के विकास कार्यों का होगा निरीक्षण, पँचायत स्तर पर सुनी जाएगी समस्याएं:  भुट्टो 

    कुटलैहड़ के मोमन्यार पँचायत के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुटटो ने मोमन्यार जिला पार्षद बार्ड में पँचायत में चल रहे बिकास कार्यो का निरीक्षण करने के वाद कहा कि कुटलैहड़ में अब पँचायत स्तर पर जाकर पँचायत में विकास कार्यों का जायज़ा लिया जाएगा। जहाँ पर जिस पँचायत वार्ड अथवा गांब में कोई समस्या है। या किसी घर अथवा गांव को रास्ता अथवा सड़क उपलब्ध नहीं है। तो उसे तुरंत प्रभाव से समस्या का हल होगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र तुतडू से लेकर कोहडरा तक ओर कोहडरा से लेकर उना तक ओर दूसरी तरफ डठवाड़ा से लेकर डीहर तक एरिया पड़ता है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करीव 63 पंचायते आती है।
    कुटलैहड़ का एक हिस्सा हिंडोला जो पंजाव के नंगल के साथ लगता है। ऐसे में हमने यह तय किया है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पँचायत में चल रहे बिकास कार्यो का निरीक्षण किया जाएगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास करवाना ही हमारी प्राथमिकता में शुमार है। और बिना की राजनीति द्वेश या भेदभाव से हर पँचायत में विकास कार्यो को गति प्रदान की जाएगी।
    भुट्टो ने कहा कि हर पँचायत में पँचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य वार्ड सदस्यों के साथ बैठक करके बिकास कार्यो को गति प्रदान होगी। ओर हर पँचायत में मनरेगा के तहत कौन कौन कार्य डाले गए है। और किस गांव को सड़क रास्ता या फिर अन्य बिकास कार्यों को तबज्जो प्रदान की गई है। इसकी सारी रिपोर्ट पंचायतों से तलब की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में किन पंचायतों ने 15 वें वित्त की धनराशि कितनी खर्च की है या फिर कौन पंचायते ऐसी हैं। जिन्होंने 15 वें वित्त में धन खर्च नहीं किया है। इसकी भी पूरी रिपोर्ट विभाग से तलब की जाएगी। 

    राज्य सरकार के निर्णायक फैसलों से भाजपा को हो रही परेशानी

    भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णायक फैसलों में जैसे ओपीएस बहाली, महिलाओं को 15 सौ रुपये आदि से भाजपा को परेशानी हो रही है। इसका मतलब साफ है। कि भाजपा का जनता के प्रति असली चेहरा सामने आ गया है। और भाजपा ने हमेशा जनता के प्रति अपनी जन विरोधी नीतियां लागू करके जनता को छला है। भुट्टो ने कहा कि समय रहते भाजपा देखेगी कि राज्य सरकार ने जो चुनावों में कहा है। उससे बढ़िया काम व कर्मचारियों और जनता के लिए निर्णायक फैसले लेकर उन्हें लाभ पहुंचाया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,प्रधान राज कुमार , महासचिब अजय शर्मा युवा काँग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, राजीव धीमान, कमल चंदेल व दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – एसडीएम

    केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – एसडीएम

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के तहत गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने इस संबंध में आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के कैडिटस द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी स्कूल अपने प्रतिभागियों की सूची 20 जनवरी तक प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • पंजाबः रेत खनन मामले में मंत्री मीत हेयर की सख्ती, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः रेत खनन मामले में मंत्री मीत हेयर की सख्ती, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को वाजिब कीमतों पर रेत-बजरी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और खनन विभाग के अधिकारी इस वचनबद्धता को पूरा करना यकीनी बनाएं। यह बात खनन और भू विज्ञान मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज पंजाब भवन चंडीगढ़ में नये मिले विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए रखी मीटिंग के दौरान कही।

    मीत हेयर ने कहा कि वह विभाग की समीक्षा मीटिंग निरंतर करते रहेंगे और पूरे कामकाज का लगातार जायज़ा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग यह यकीनी बनाएं कि लोगों को अपेक्षित रेत बजरी वाजिब कीमतों पर मिलती रहे। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी खनन को सहन नहीं किया जायेगा और इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मीत हेयर ने मीटिंग के दौरान बंद पड़े करशरों की असली स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विभाग को सभी करशरों सम्बन्धी पावरकॉम के अधिकारियों के साथ मिलकर बिजली कुनैकशनों के बारे सांझा रिपोर्ट देने को कहा। इसी तरह करशरों के क्यू फार्म सम्बन्धी रोज़मर्रा की आधारित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

    खनन मंत्री ने रेत की गड्ढों सम्बन्धी वातावरण क्लीयरेंस के लिए की जाती ज़रूरी औपचारिक कार्यवाहियों को समय पर मुकम्मल करने के लिए भी कहा। इस काम में तेज़ी लाने के लिए कहा। डीएस आरज़ को समय पर तैयार करने के आदेश दिए। रेत और बजरी को ऑनलाइन बेचने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएं। मीटिंग में सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर डी पी एस खरबन्दा, चीफ़ इंजीनियर, सुपरडैंट इंजीनियर और फील्ड के ऐक्सियन उपस्थित थे।

  • जालंधरः डीसी की सरकारी स्कूलों को सौगात

    जालंधरः डीसी की सरकारी स्कूलों को सौगात

    जालंधर/वरुण: महानगर में प्रशासन ने सरकारी स्कूलों को लेकर विशेष पहल की शुरुआत की है। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि विशेष पहल के तहत एक प्रोजैक्ट गैर-सरकारी संस्था आईसीआईसीआई फाऊंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों की ईमारतों को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने के लिए पहले चरण अधीन 40 स्कूलों का चयन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के द्वारा 60 लाख रुपए की लागत से 40 किलोवाट की क्षमता वाले 11 रूफ टॉप सौलर पैनल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पैनल गांव जमशेर, बिनपालके, बल्ल, पचरंगा, वरियाना, चूहडवाली, कल्याणपुर, ढींडसा, नथेवाल और गोपालपुर के सरकारी स्कूलों में लगाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि शेष 29 स्कूलों में सौर पैनल जल्द लगाए जा रहे हैं और अगले पड़ाव में इन 40 स्कूलों में भूमिगत वर्षा जल संचयन प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। आईसीआईसीआई फाऊंडेशन के कार्यकारी ट्रेनी बानी सिंह और कम्युनिटी फेसिलिटेटर साधु राम ने इस प्रोजैक्ट को शुरू करने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए डिप्टी कमिश्नर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रूफ टॉप सोलर सिस्टम को पावर बैकअप सुविधा से लैस किया गया है, जिससे ये स्कूल बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगने के तुरंत बाद इन स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएगे। 

    उन्होंने यह भी बताया कि फाऊंडेशन की तरफ से सिविल अस्पताल को ब्लड ट्रांसपोर्ट व्हीकल उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जिले में रक्त को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में काफी आसानी होगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर अधीन सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था पहले ही जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों से पहले से ही जुड़ा हुआ है और यह योजना सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।