Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Middle East में चल रहे संघर्ष को लेकर कारोबारियों ने जताया चिंता, व्यापार को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

Punjab News: Middle East में चल रहे संघर्ष को लेकर कारोबारियों ने जताया चिंता, व्यापार को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

0
Punjab News: Middle East में चल रहे संघर्ष को लेकर कारोबारियों ने जताया चिंता, व्यापार को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

लुधियानाः मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का असर अब भारतीय कारोबार और उद्योगों पर साफ दिखाई देने लगा है। वहीं, पंजाब की टेक्सटाइल और निटवियर इंडस्ट्री पर साफ देखना को मिल रहा। इसी बीच लुधियाना के इंडस्ट्रियल शहर के बिजनेसमैनों ने इस संकट पर गहरी चिंता जताई है। इस दौरान चिंता जताते हुए कहा कि बाहरी देशों में चल रहे संघर्ष का असर अब साफ दिखने लगा है। जिससे लेकर बिजनेशमैनों को व्यापार करने में दिक्कत आ रही है।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट कमलदेव चौहान ने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री पहले से ही घाटे में चल रही है। खाड़ी देशों में चल रही लड़ाई इस संकट को और गंभीर बना सकती है और बिजनेसमैन के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

वहीं, निटवियर एसोसिएशन क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने कहा कि टेक्सटाइल और निटवियर इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट पर निर्भर करता है। लड़ाई की वजह से कई कंटेनर रास्ते में फंस गए हैं, जिससे इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here