Home Punjab>Ludhiana Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, जमीन पर लिटाकर जमकर मारे लात-घूंसे, देखें वीडियो

Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, जमीन पर लिटाकर जमकर मारे लात-घूंसे, देखें वीडियो

0
Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, जमीन पर लिटाकर जमकर मारे लात-घूंसे, देखें वीडियो

लुधियानाः एक बार फिर से सिविल अस्पताल जंग का मैदान बनता हुआ दिखा। दरअसल गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

राजीव स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। उसकी मां बलबीर कौर ने रोते हुए बताया कि बुधवार शाम के वक्त वे अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गिल चौक के पास स्थित उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोस के एक फैक्ट्री मालिक के साथ बहस शुरू हो गई। मां बलबीर कौर के मुताबिक, उन्होंने फैक्ट्री वालों से कहा भी था कि लड़का अभी घर पर नहीं है। जैसे ही वह आएगा कार साइड कर दी जाएगी। इस पर फैक्ट्री वाले गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही राजीव घर पहुंचा फैक्ट्री वालों ने तैश में आकर आव देखा न ताव और उस पर हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया।

घर के पास हुई मारपीट में घायल राजीव को जब उसका परिवार मेडिकल जांच और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, तो आरोपी पक्ष भी वहां धमक गया। अस्पताल के भीतर ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम मां-बहन की गालियां देते रहे।

इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। अस्पताल के भीतर मचे इस बवाल के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल के भीतर इस तरह सरेआम हुई गुंडागर्दी ने सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है और मामले की आगामी तफ्तीश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here