Home Punjab>Ludhiana Punjab News: नगर निगम के बाहर डेयरी मालिकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News: नगर निगम के बाहर डेयरी मालिकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News: नगर निगम के बाहर डेयरी मालिकों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

लुधियानाः नगर निगम के जोन डी दफ्तर के बाहर डेयरी मालिकों द्वारा आज प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डेयरी मालिकों ने गोबर फेंककर प्रदर्शन किया। डेयरी मालिकों का कहना हैकि ताजपुर रोड़ पर बनी डेयरी कॉप्लैक्स के अंदर पानी की निकासी को लेकर काफी परेशानी हो रही है। वह लंबे समय से परेशान डेयरी मालिको द्वारा बीते दिन धरना भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि वह कई बार पानी की निकासी को लेकर कई बार शिकायतें भी दे चुके है, लेकिन समस्या का हल ना होने के कारण आज दोबारा से डेयरी मालिकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

ऐसे में आज डेयरी मालिक नगर निगम जोन डी के बाहर ट्रालियों में गोबर भरकर लेकर आए है और उन्होंने दफ्तर के बाहर गोबर फेंककर रोष जाहिर किया है। इस दौरान डेयरी मालिकों द्वारा नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गोबर फेंककर डेयरी मालिकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। डेयरी मालिकों की मांग है कि डेयरी कॉप्लैक्स के अंदर पानी की निकासी को हल करवाया जाए।

पार्षद डेयरी संचालकों के साथ जब जोन डी दफ्तर पहुंचे तो कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया और पुलिस बुला दी। डेयरी संचालकों ने जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की और इस दौरान नगर निगम के गेट को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने उसके बाद सभी को पीछे कर दिया। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों का कहना है कि ताजपुर डेयरी कॉम्पलेक्स में ईटीपी लगाया गया है। हालांकि डेयरी संचालक जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से ईटीपी ओवरलोड हो रहा है। उनका कहना है कि प्रदर्शन करने वालों को बैठक के लिए बुलाया गया है। बुड्‌ढा दरिया को गंदा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here