Home Punjab>Ludhiana Punjab News: खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, पत्नी पर लगे पति की हत्या के आरोप

Punjab News: खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, पत्नी पर लगे पति की हत्या के आरोप

0
Punjab News: खाली प्लाट में मिला व्यक्ति का शव, पत्नी पर लगे पति की हत्या के आरोप

लुधियानाः गिल रोड से मलेरकोटला रोड पर जाते हुए एक खाली प्लॉट में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का कत्ल किसी ओर ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने परिजनों के संग मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। खाली प्लाट में पड़े व्यक्ति के शव को देर रात राहगीर ने देखा और शोर मचाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

मौके पर थाना सदर की पुलिस ने शव के कब्जे में सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति 38 वर्षीय पवन कुमार पेशे से ड्राइवर था। वह मूलरुप से यूपी के जिला बलरामपुर के गांव उदयपुर का रहने वाला है। वह लुधियाना में गिल रोड पर किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मृतक के पड़ोसियों से पूछताछ कर मृतक की महिला को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक के अपने ही किसी पहचान की महिला के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। जिसके चलते उसकी पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पवन की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के शव को मलेरकोटला रोड मैकडी के शोरूम के साथ लगते प्लॉट में फेंक कर सभी फरार हो गए। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आज प्रेसवार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here