Home Punjab>Ludhiana Punjab News: धागा फैक्टरी में बने क्वार्टर में कर्मी का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

Punjab News: धागा फैक्टरी में बने क्वार्टर में कर्मी का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

0
Punjab News: धागा फैक्टरी में बने क्वार्टर में कर्मी का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः माछीवाड़ा के कुहाड़ा रोड़ पर स्थित धागा फैक्टरी में व्यक्ति का लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार फैक्टरी के अंदर बने क्वार्टरों में कर्मी का शव लटकता पाया गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अंकुश वर्मा के रूप में हुई है, जोकि फैक्टरी में बने क्वार्टर में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुश वर्मा ने करीब 1 साल पहले फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था, जो फैक्टरी के अंदर बने क्वार्टर में अपने साथी नमन कुमार के साथ रहता था।

बताया जा रहा है अकुंश का सहकर्मी रात की ड्यूटी पर गया हुआ था और सुबह जब कमरे में आया तो उसने देखा कि अंकुश वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की हुई है। नमन कुमार ने तुरंत इस घटना की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन को दी। जिसके बाद फैक्टरी के मैनेजर महिंदर सिंह द्वारा घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पार्टी सहति थाना प्रमुख पवित्र सिंह पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कमरे की गहनता से तलाशी ली लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे पता चल सके कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की है। वहीं साथी नमन कुमार ने कहा कि उसका कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं था। थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है ताकि अंकुश के आत्महत्या करने के कारणों के बारें में कुछ पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर मृतक के वारिसों को सूचित कर दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here