Home Punjab>Ludhiana Punjab News: लाखों की लेन-देने को लेकर 2 फर्मों में हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: लाखों की लेन-देने को लेकर 2 फर्मों में हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: लाखों की लेन-देने को लेकर 2 फर्मों में हुआ विवाद, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में 2 परिवारिक सदस्यों की फर्म को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। जहां दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। इस दौरान एक पक्ष बीके इंटरनेशनल के संचालक प्रदीप टंडन उर्फ सन्नी का कहना है कि उन्होंने एसपी मल्होत्रा ट्रेड्स, आरके हौजरी मील के साथ काम को लेकर समझौता हुआ था। पक्ष का कहना है कि इस घटना में साहिल मल्हौता मुख दोषी है। इस दौरान वह 2014 से 2023 तक इस फर्म के साथ काम किया है और तैयार माल बनाकर देते थे। 2020 के बाद फर्म ने उनके पैसे रोकने शुरू कर दिए। इस दौरान 2020 से लेकर 2023 तक के पैसे लौटाने को लेकर टाल-मटौल करते रहे। लेकिन कुछ समय के बाद वह पैसे देने से आनाकानी करने लगे।

प्रदीप ने कहा कि 2026 में फर्म की ओर से 2 चैक 30 लाख और 35 लाख के दिए। 17 मार्च 2026 को चैक बैंक में लगाए तो वह चैक बाउंस हो गए। इस मामले को लेकर 23 मार्च 2026 को पुलिस कमिशनर को दी। इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद फर्म पर मामला दर्ज हो गया और उन्होंने कोर्ट का रूख करके जमानत ले ली। प्रदीप के अनुसार जांच के दौरान आईओ को दिए दस्तावेजों में कई दस्तावेज गायब पाए गए। इस मामले में पुलिस ने जुर्म में बढ़ौतरी करते हुए नई एफआईआर दर्ज की। पुलिस जांच में सामने आया कि फर्म के दोषी दिल्ली के लीला होटल में रुके हुए है। इस मामले को लेकर 30 तारीख को पुलिस कमिशनर से परमिशन लेकर दिल्ली पहुंचे।

जहां दिल्ली पुलिस को सूचना देने के बाद लीला होटल में दबिश दी और दोषियों को काब करके लुधियाना लाने की प्रक्रिया शुरू की। रास्ते में दोराहा हाईवे पर गुरु रोमी भल्ला के साथ मुलाकात करने की पुलिस से अपील की। जिसके बाद थाने में आशा नामक महिला द्वारा गालियां निकाली गई और उन पर राजीनामा करने का दवाब बनाया गया। प्रदीप के अनुसार वह थाना प्रभारी से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। घटना की रात चेतन वबेजा और जतिंदर थाने में आते है। जिसके बाद घटना स्थल पर 12 बजे उनके साथ हाथापाई की। प्रदीप का आरोप है कि हाथापाई में उसकी सोने की चेन और नगदी निकाल ली। आरोप है कि पिस्टल दिखाकर और हूटर बजाकर मौके से दोषियों को लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि 32 सेक्टर में जाकर एक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते है। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई। इस मामले को लेकर प्रदीप ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वह उनके पास नौकरी करते थे। इस दौरान प्रदीप ने कहाकि वह उसके पास कोई नौकरी नहीं करता था, वह उनके साथ व्यापार करता था। इस दौरान चैक बुक चोरी करने के आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने प्रदीप का घर भी छुड़वाया है। उन्होंने थ्रेट देने के आरोप लगाए है और कहा कि दोराहा में रोककर उन्हें धमकियां दिलवाई गई। वहीं प्रदीप ने कहाकि साहिल की सास आशा रानी है। वहीं मामे के लड़के के साथ उनका विवाद है। प्रदीप का कहना है कि धमकी देने के आरोप बे बुनियाद है और कहा कि उनके द्वारा आज भी पैसे लिए जाने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here