Home Punjab>Ludhiana Punjab News: बिल्डिंग में पुलिस की रेड के दौरान हुआ विवाद, व्यक्ति ने दी धमकी, देखें वीडियो

Punjab News: बिल्डिंग में पुलिस की रेड के दौरान हुआ विवाद, व्यक्ति ने दी धमकी, देखें वीडियो

0
Punjab News: बिल्डिंग में पुलिस की रेड के दौरान हुआ विवाद, व्यक्ति ने दी धमकी, देखें वीडियो
लुधियानाः चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 नजदीक एक बिल्डिंग में पुलिस द्वारा रेड की गई। इस दौरान पुलिस जांच से पहले ही वहां पर कुछ लोगों का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। कुछ लोग रेड करने गए पुलिस कर्मचारियों से बहसबाजी तक करते दिखे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह पहले रेड को लेकर कुछ साबित करने की बात कहता है और उसके बाद पुलिस कर्मी को पकड़वाने की धमकी देता है। सूत्रों मुताबिक जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ रोड की नजदीक एक घर में कैसिनो चल रहा था। जहां CIA-3 की टीम ने जुआरियों की सूचना मिलने पर रेड की गई। पुलिस की रेड दौरान मौजूद लोगों की पुलिस कर्मियों से तू-तू मैं-मैं भी हुई। सरेआम जुआरी पुलिस पर भारी पड़ते नजर आए। इस मामले में पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी चुप्पी साधी है। बता दें पुलिस के साथ झड़प का ये कोई पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी महानगर में पुलिस के साथ मारपीट के कई मामले सामने आ चुके है। कुछ दिन पहले भी रेलवे स्टेशन के बाहर नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों पर कुछ युवकों ने एलिवेटेड पुल पर से ईंटो से हमला किया था। जिसमे एक एएसआई के कंधे व हैड कांस्टेबल के सिर पर गहरी चोंटे आई थी। इस मामले संबंधी CIA-3 के इंचार्ज नवदीप से बात की तो उन्होंने कहा कि रेड किसने की है उन्हें नहीं पता। वहीं थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ से रेड संबंधी जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मामले के बारे पता जरूर चला है लेकिन किस पुलिस पार्टी ने रेड की है ये उन्हें भी पता नहीं है। मामले की जांच कर रहे है। बता दें दीपावली नजदीक आने के कारण जुआरी शहर के अलग-अलग होटलों और घरों में सट्टेबाजी कर रहे है। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

व्यक्ति ने दी धमकी, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here