Home Punjab>Ludhiana Punjab News : पटाखे चलाते समय डाक्टर के पेट में लगी गोली

Punjab News : पटाखे चलाते समय डाक्टर के पेट में लगी गोली

0
Punjab News : पटाखे चलाते समय डाक्टर के पेट में लगी गोली

लुधियाना। शहर के सिविल में तैनात डाक्टर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पटाखे चलाते समय अचानक पिस्तौल से कारतूस फायर हो गया। जिसके बाद गोली डॉक्टर के पेट में लगी है। वहीं, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उन्हें एमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिल्वर कुंज इलाके का बताया जा रहा है। डाक्टर की पहचान 35 रवि घई के रूप में हुई। यह घटना उस समय हुई जब डाक्टर अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान उनकी पिस्तोल से गलती से गोली चल गई और उनके पेट में जा लगी। डॉ. घई फिलहाल सिविल अस्पताल लुधियाना में तैनात हैं।

एसीपी दविंदर चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक दुर्घटना थी। हालांकि, डॉ. घई के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जब वह बयान दे पाएंगे। गौरतलब है कि डॉ. घई अकाली दल के नेता दीपू घई के भाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here