Home Punjab>Ludhiana Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व फौजी की मौत

Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व फौजी की मौत

0
Punjab News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व फौजी की मौत

लुधियानाः जिले के जगराओं में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण हुए एक सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, सतवीर सिंह (45) नकोदर से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से जगराओं होते हुए गांव ढोलन लौट रहे थे। रामगढ़ के पास स्काई होटल के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सतवीर सिंह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा घनी धुंध के कारण हुआ। थाना सदर जगराओं के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here