Blog

  • ਪੰਜਾਬ : 6 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਆਰੋਪੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    i20 ਕਾਰ ਵੀ ਹੋਈ ਬਰਾਮਦ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਸਮੇਂ ਛੇਵਾਂ ਦਰਿਆ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਬੜੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੇ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਜਦੋਂ ਜਹਿਦ ਕਰਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਆਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਵੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਪੂਰੇ ਐਕਸ਼ਨ ਮੂਡ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕੇ ਬੰਦਿਆ ਕਰਕੇ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ 6ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਅਟਾਰੀ ਸਰਹੱਦ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖੇਪ ਲੈ ਕੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰ ਇਹਨਾਂ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੌਰਵ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਰੋਪੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਦੋਨੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਲੱਕੀ ਦੇ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਜੋ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਬੈਠਾ ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਲੱਕੀ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਉੱਪਰ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਅਟਾਰੀ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਖੇਪ ਲੈ ਕੇ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵੱਲ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਵਧਣ ਕੁੱਲ 6 ਕਿਲੋ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਆਈ20 ਕਾਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਹੋਰ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : कार समेत तालाब में गिरे तीन दोस्त

    खन्ना :  कार समेत तीन दोस्त तालाब में गिर गए। इनमें से एक की मौत हो गई। 2 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों शादी समारोह से लौट रहे थे, रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय तरणदीप सिंह निवासी गांव राजेवाल के तौर पर हुई।जानकारी के अनुसार तरणदीप अपने दोस्त गुरप्रीत और निशांत के साथ एक शादी समारोह में गया था। शनिवार की रात वापसी पर तीनों कार में आ रहे थे।

    गांव नारायणगढ़ में कार बेकाबू हो गई। कार पहले खंभे से टकराई और फिर तालाब में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर ट्राली और रस्सियों की मदद से कार को बाहर निकालने की कोशिश की। गुरप्रीत और निशांत को घटना के 15 मिनट भीतर ही बाहर निकाल लिया गया था। जिस कारण उनकी जान बच गई। तरणदीप को जब तक निकाला गया तब तक मौत हो गई थी।

    पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

    तरणदीप सिंह खेतीबाड़ी करता था। परिवार में माता पिता, पत्नी और करीब 7 साल की बेटी है। इन्हें छोड़ तरणदीप सदा के लिए इस दुनिया से चला गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सदर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया।

  • जालंधरः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बड़े स्तर पर किया फेरबदल !

    जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जॉइन करते ही पुलिस डिपार्टमेंट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। स्वप्न शर्मा ने पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW ), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पीओ स्टाफ विंग को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया है। इन विभागों में तैनात करीब 50 मुलाजिमों को थानों में शिफ्ट कर दिया गया है।

    बता दें कि जालंधर कमिश्नरेट के थानों में पहले से ही मुलाजिमों की कमी है। इससे मुलाजिम पूरी करने में भी मदद मिलेगी। इसी समस्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

    सीआईए स्टाफ के इंचार्ज भी बदले सीपी शर्मा ने आते ही सीआईए स्टाफ के इंचार्ज को बदल दिया है। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार से सीआईए स्टाफ के इंचार्ज का चार्ज ले लिया था। उनकी जगह पर थाना फिल्लौर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह कंबोज को CIA इंचार्ज लगाया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह एंटी नारकोटिक सेल में लगाया गया है।

  • पंजाब : लड़का होने की मना रहे थे खुशी, हुआ हादसा

    अबोहरः गांव पंजकोसी में लड़के के जन्म की खुशी में पटाखे चला रहे ससुर-दामाद के साथ हादसा हो गया। जब वे पटाखे चला रहे थे तो पटाखा हाथ में ही विस्फोट हो जाने से उनके हाथ जल गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन कृष्ण लाल पुत्र चांद राम ने बताया कि उनके छोटे भाई बंसी लाल के घर दो बेटियों के बाद एक बेटे ने जन्म लिया है।

    इस खुशी में वह और उसका जवाई संजय पुत्र कृष्ण वासी खानपुर गली में पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान सूतली बम चलाते समय आग लगते ही वह फट गया और उनके हाथ की अंगुलियां जल गईं। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਤੇ ਹੋਇਆ ਤੱਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਕਿਹਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ :  ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਐਂਟੀ ਟੈਰੇਰਿਸਟ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਸਿਮਰਨ ਮੰਡ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਨੂੰ ਆੜੇ ਹਥ ਲੈਂਦੀਆਂ ਆਖਿਆ ਕੀ ਚਾਰ ਫੁੱਟ ਦਾ ਗਿੱਠਾ ਜਿਹਾ ਪੂਰੇ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਖਾਨਦਾਨ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੰਡ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਅਤੇ ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਦੋਵੇਂ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਹਨ ਅਤੇ ਜੋ ਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਪਿਆਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਸੀਂ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਾਂ।

    ਸਾਰੇ ਧਰਮਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੇ ਭਰਾ ਹਨ, ਅਤੇ ਜਿਹੜਾ ਸਾਨੂੰ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੇਗਾ ਉਸਨੂੰ ਉਸਦੀ ਨਾਨੀ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਦਿਆਂਗੇ।  ਮੰਡ ਨੇ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਕਾਊਂਟ ਤੇ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜੋ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब : गुरु की पालकी के साथ निकला नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    बठिंडा : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित रविवार को नगर कीर्तन समूह संगत के सहयोग से निकाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन जयकारों की गूंज में रवाना हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर प्रताप नगर, परस राम नगर, हंस नगर, सुखपीर सिंह रोड और विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लो से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न हुआ।

    नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुरु की पालकी को सुंदर फूलों से सजाया गया था। इस कीर्तन में पालकी के साथ-साथ श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे।

  • पंजाब : लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर छीना ट्रेक्टर, देखें वीडियो

    चालक का किया अपहरण

    गुरदासपुर : ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर लौट रहे एक चालक से धमराई पुल पर 5 लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर ट्रेक्टर छीन लिया। जिसके बाद चालक का अपहरण कर उसे नौशहरा मज्झा सिंह के खेतों में बांधकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना दीनानगर की पुलिस मौके पर पहुंची और अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। रणधीर सिंह पुत्र मुखतयार सिंह निवासी गांव चक्क आलिया ने बताया कि वह अपने ट्रेक्टर ट्राली पर पराली की गांठे लेकर धमराई पुल पहुंचा। तो एक स्विफ्ट कार में 5 लोग सवार होकर आए। जिन्होंने पिस्टौल के बल पर उसका ट्रेक्टर छीन लिया और चालक का अपहरण कर लिया।

    जबकि ट्रेक्टर चलाने के लिए आरोपियों ने अपना एक साथी लगा दिया। उसे पूरी रात घुमाने के बाद नौशहरा मज्झा सिंह के खेतो में एक पोल पर बांध दिया और उसका ट्रेक्टर लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे करके उसने खुद को छुड़वाया। जिसके बाद उसने किसी से फोन लेकर पूरी घटना अपने घर वालों को बताई। इसके बाद उसने सूचना थाना दीनानगर की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

  • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलिया, देखे CCTV

    मोहाली :  जुझार नगर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच गोलिया चलने का मामला सामने आया है। बीती रात अमृतसर के मजीठा रोड पर उक्त गैंगस्टरों ने  डॉक्टर से ऑडी गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस की सुचना मिली थी कि गैंगस्टर गाड़ी लेकर मोहाली की ओर आ रहे है।  इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और गैंगस्टरों ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद गैंगस्टर गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे जिसकी cctv फुटेज सामने आई है।

  • पंजाब : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    मोगा : बाघा पुराना के मोगा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर आग लगने का मामला सामने आया है। जैसे प्रशासन को जानकारी मिली वह हरकत में आ गए। कड़ी मुश्क्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दुकान का सारा सामान जल के खाक हो गया।

    जानकारी के मुताबिक करीब 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकान ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • पहले की 2 हत्याएं, फिर खुद को गोली से उड़ाया

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनकी पति ने ससुराल पहुंच कर पत्नी को जिंदा जलाने के बाद ससुर की पत्थर मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। 2 हत्याओं और एक आत्महत्या से यहां हड़कंप मचा हुआ हैमौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

    आरोपी पति आज यानि रविवार को सुबह 4 बजे ससुराल के घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और इसके बाद उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर उस समय जिंदा जला दिया जब वह चारपाई में सो रही थी चीख-पुकार सुनकर बचाने आए ससुर को भी आरोपी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चों की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की दो लोगों की हत्या करने के बाद स्वयं को भी तमंचे से गोली मार ली जिससे उसकी भी घटना स्थल पर ही मौत हो गई

    रविवार सुबह की है घटना

    बीच बचाव में हमलावर पति का साथी प्रधानाध्यापक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना आज सवेरे की है जैसे ही इसकी खबर इलाके में पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया है मौके पर पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट जांच-पड़ताल में जुटी हुई है तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जीवित बची बेटी ने बताया कि कैसे और क्यों पिता ने हत्याएं की है