Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਢਾਈ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਲਾਟਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ : ਜੇ ਹੋਵੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਸਵੱਲੀ ਤਾਂ ਪਲਾਂ ਵਿਚ ਹੀ ਫਰਸ਼ ਤੋਂ ਅਰਸ਼ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਣ ‘ਚ ਕੁਝ ਪਲ ਹੀ ਲੱਗਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹੀ ਤਾਜ਼ਾ ਮਿਸਾਲ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਤੋਂ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਆਏ ਇਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੀ ਢਾਈ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਨਿਕਲੀ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤੇ ਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਤਾਂਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸ਼ੀਤਲ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਲਈ ਆਏ ਸਨ ਤੇ, ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਲਾਟਰੀ ਖਰੀਦੀ ਗਈ ਸੀ। ਤੇ ਮਹਿਜ਼ 4 ਘੰਟਿਆਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਨਿਕਲ ਆਈ। ਜਿਸਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਾਟਰੀ ਸਟਾਲ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵਲੋਂ ਫੋਨ ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

    ਬਜ਼ੁਰਗ ਸ਼ੀਤਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਨੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ 2 ਬੱਚੇ ਨੇ ਜੋ ਕਿ ਵਿਆਹੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸਲਾਹ ਕਰਕੇ ਉਹ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨਗੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਟਾਲ ਮਾਲਕ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਲਾਟਰੀ ਵੇਚਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਸਨ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਟਾਲ ਦੀ ਅੱਜ ਤੀਜੀ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਟਰੀ ਨਿਕਲੀ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਵੱਡੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ।

  • पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार!

    चंडीगढ़ः अमरगढ़ से आप विधायक प्रो. जसवन्त सिंह गज्जन माजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक को ईडी ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मालेरकोटला के पास गोंसपुरा दुलम स्थित हेड ऑफिस से हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें बैंक में चल रहे केस के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले में ईडी की टीम द्वारा कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को ईडी ने एक पुराने बैंक मामले में हिरासत में लिया है।

    जब उन्हें हिरासत में लिया गया तब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के लिए ईडी की टीम गज्जन माजरा को लेकर जालंधर रवाना हो गई है। गज्जन माजरा को मालेरकोट से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई 40 करोड़ के पुराने लेनदेन मामले में की गई है। इस संबंध में पिछले साल ईडी ने उनके घर, दफ्तर और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। जानकारी के मुताबिक कार्यकर्ताओं के साथ चल रही बैठक के दौरान उन्हें उठाकर ईडी की टीम के साथ ले गये।

  • पंजाबः बारात आने से पहले कुछ ही पल में ढह गया पैलेस, जानें मामला 

    मानसाः शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, मैरिज पैलेस में शादी का प्रोग्राम रखा हुआ था। बारात आने से पहले ही पैलेस ताश के पत्तों की तरह गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन खुशी का माहौल खराब हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मानसा शहर के एक पैलेस में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इस खुशी के माहौल में तब खलल पड़ा जब पूरा पैलेस ढह गया। सौभाग्य से, दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

    परिवार ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अगर कुछ घंटे बाद हादसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह शादी की तैयारी कर रहे थे तभी महल के दोनों तरफ की दीवारें गिर गईं। छत गिर गई और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

    परिवार का कहना है कि वह मनसा जिले के लाला गांव के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी है और दोपहर को बरनाले के गांव लखरीवाला से बारात आनी थी, उससे पहले यह घटना घटी। साथ ही उन्होंने मानसा के डिप्टी कमिश्नर से मांग की है कि मानसा जिले में बने सभी महलों की जांच की जाए और भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।

  • पंजाबः सीएम-राज्यपाल विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

    चंडीगढ़ः सुप्रीम कोर्ट ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की ओर से देरी के खिलाफ पंजाब सरकार की याचिका पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के खिलाफ सख्स तेवर दिखाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आखिर राज्यपाल सरकार से तालमेल क्यों नहीं बिठा पाते। हर बार मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचता है। जबकि राज्यपाल को मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले ही सुलझा लेना चाहिए था।

    चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि राज्यपालों को थोड़ा आत्मावलोकन करने की आवश्यकता है। राज्यपालों को इस तथ्य से अनजान नहीं रहना चाहिए कि वह निर्वाचित अधिकारी नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्य सरकारों के अदालतों में जाने के बाद ही राज्यपाल विधेयकों पर कार्रवाई क्यों करते हैं? इसे खत्म करना होगा कि राज्यपाल तभी काम करते हैं जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है। राज्यपालों को मामला कोर्ट में आने से पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए।

    वहीं, पंजाब के राज्यपाल की ओर से पेश हुएसॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य के राज्यपाल ने उनके पास भेजे गए विधेयकों पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से दायर याचिका एक अनावश्यक मुकदमा है। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को पंजाब विधानसभा की ओर से पारित विधेयकों पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से उठाए गए कदमों परअद्यतन स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। 

  • शराब के नशे में टल्ली टीचर का वीडियो हुआ वायरल

    नई दिल्ली : यूपी के हमीरपुर जिले में एक सरकारी टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। इतना ही नहीं नशे में वह क्लास रूम के अंदर गया और कुर्सी में बैठकर सो गया। कुर्सी में लुढ़के पड़े टीचर को स्कूल के छात्र और अभिभावक जगाने की कोशिश करते रहे पर वो इतने नशे में था कि उठा ही नहीं।  टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने एक्शन लिया है। आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो इलाके में में चर्चा का विषय बना हुआ है।  हमीरपुर जिले मे एक प्राइमरी स्कूल के टीचर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्कूल में अपनी कुर्सी पर बैठकर शराब के नशे में झूमता दिखाई दे रहा है। स्कूल पहुंचे कुछ अभिभावकों ने टीचर को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा इस पर कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया  

    वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह मुस्करा ब्लॉक क्षेत्र के गलिहामऊ गांव का है स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राइमरी स्कूल में तैनात टीचर बीते दिन शराब के नशे में धुत होकर अपनी कुर्सी में झूम रहा था जिसकी सूचना पर कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे और टीचर को उठाने की कोशिश की लेकिन उसने इतनी शराब पी ली थी कि कुर्सी से उठ नहीं पा रहा था   इसी दौरान नशे में चूर टीचर का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी यह टीचर कई बार शराब के नशे में स्कूल आ चुका है लेकिन समझाने के बाद भी नही माना जिसके चलते वीडियो बनाकर टीचर की करतूत को उजागर किया गया इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई गई है जिसमें टीचर दोषी पाया गया है इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया है 

  • पंजाबः 7 महीने पहले कनाडा गए युवक की मौ’त

    तरनतारनः कनाडा में लगातार पंजाबी युवकों की मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां 7 महीने पर कनाडा गए युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरभेज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मीयांविंड के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि हरभेज 7 साल से दुबई में ड्राइवर की नौकरी करता रहा था और अब 7 महीने पहले वह कनाडा गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत की खबर परिवार को मिली। परिजनों ने कनाडा में लगातार हो रही मौतों पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सरकार को इसका कारण भी पता लगाना चाहिए। उन्होंने सरकार से शव को पंजाब लाने की गुहार लगाई है।

  • भीषण हादसा : पुलिया तोड़ रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राजस्थान के दौसा में भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डीएम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि हादसा नेशनल हाईवे-21 पर हुआ है। यहां एक सवारी बस पुलिया की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी, जिससे ट्रेनों का आवागमन भी बंद हो गया है। दौसा के डीएम कमर चौधरी के मुताबिक रविवार की देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

    यहां हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई। बस सीधे जयपुर दिल्ली रेल मार्ग के ट्रैक पर जा गिरी। पुलिया से बस रेलवे ट्रेक पर गिरने की सूचना मिलने पर जिले में हड़कम्प मच गया और मौके के लिए पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ पड़ीं। हादसे के कुछ देर बाद ही जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बन्द कर दिया गया।

    पुलिया से नीचे गिरकर पलट गई बस

    जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही यह सवारी बस रात करीब सवा दो बजे अनियंत्रित हुई। तेज रफ्तार बस लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई डिवाइडर की जगह से होकर सीधे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे के बाद बस हाईवे के दोनों लेन के बीच वाली जगह से होते हुए नीचे ट्रेक पर गिरकर पलट गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਲੈਣ ਲਈ ਦਰ-ਦਰ ਦੀਆਂ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਠੋਕਰਾਂ ਵਿਅਕਤੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮੰਗ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਹਲਕਾ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਦੀ ਕੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਆਪਣੀ ਮਾਲਕੀ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਰ-ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾ ਖਾਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੈ। ਚਾਹੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇਣ ਲਈ ਲੱਖਾਂ ਦਾਵੇ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਿਜੀਟਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਆਨਲਾਈਨ ਨੰਬਰ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੰਬਰਾਂ ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਕਰਨ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਇਹ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦਰ ਦੀਆਂ ਠੋਕਰਾਂ ਖਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਲਕਾ ਗੁਰੂ ਹਰਸਾਏ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਦੀ ਕੇ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਪੀੜਤ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਨਾਲ 43 ਕਰਨਾਲਾਂ ਪਟਵਾਰੀ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਗੋ ਤੇ ਧੋਖੇ ਨਾਲ ਗਬਣ ਕਰਨ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਰਿਕਾਰਡ ਨਾਲ ਵੀ ਛੇੜ ਛਾੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੈਂ ਆਪਣੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਦੀ ਖਰੀਦੀ ਹੋਈ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿੱਚੋਂ ਵੀ ਇੰਤਕਾਲ ਚਲਦੇ ਵਿੱਚ 6 ਕਨਾਲਾਂ 7 ਮਰਲੇ ਗਬਨ ਕਰਨ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ।

    ਪੀੜਤ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੀਆਂ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੂੰ ਦੇ ਚੁੱਕਿਆ ਹਾਂ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਹਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਐਸਡੀਐਮ ਨੂੰ ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਗੋ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਦਾ ਜਵਾਬ ਮੰਗਿਆ ਸੀ। ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਟਿੱਚ ਜਾਣਦੇ ਨੇ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਰਿਪੋਰਟ ਨਹੀਂ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੇਰੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਦੀ ਜਲਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਜਲਦੀ ਹੀ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਕੋਲ ਭੇਜੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • Chandigarh में पलटा डीजल से भरा टैंकर, मच गई लूटने की होड़, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़: सेक्टर 20/21 चौक पर रविवार रात एक डीजल टैंकर पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ जब डीजल से भरा टैंकर चौक की ओर आ रहा था। टैंकर के सामने अचानक से एक कार आ गई, जिसे बचाने के दौरान टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया। इस कार को महिला चला रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर से बह रहे तेल को देख किसी बड़े हादसे की संभावना के चलते टैंकर के एरिया को सुरक्षित कर दिया। पुलिस ने बैरिकेटिंग कर चौक के आधे रास्ते को बंद कर दिया, ताकि सड़क पर फैले हुए डीजल के चलते कोई और बड़ा हादसा न हो जाए। पलटे टैंकर को सीधा कराकर सड़क से हटवाने के लिए पुलिस की ओर से जेसीबी मंगवाई गई।

    हालांकि रात 10.30 बजे के करीब हुए हादसे के डेढ़ घंटे बाद देर रात 12 बजे तक टैंकर को हटाने के लिए जेसीबी मौके पर नहीं पहुंची थी, न ही स्टेट डिजास्टर की टीम के सदस्य मौजूद थे। गनीमत या रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद से टैंकर सवार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। हादसे के बाद टैंकर से निकाल कर सड़क पर बह रहे तेल को देख लोग काफी घबरा गए। तेल में आग लगने के खतरे की संभावना के चलते कई वाहन चालक ब्रेक लगाकर खड़े हो गए। चौक के एक तरफ फैले डीजल की वजह से पूरे चौक पर डीजल की बदबू फैली हुई थी।

    टैंकर के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने के बाद टैंकर में भरा हुआ डीजल सड़क पर बहने लगा। जिसे देख कई लोग डीजल को बाल्टियों में भरकर ले जाते हुए नजर आए। जिसे बाल्टी नहीं मिली तो उन्होंने प्लास्टिक की कैन और बाल्टी में ही डीजल को भरने की कोशिश की। इस मौके पर पुलिस की जिप्सी भी मौजूद रही, लेकिन उन्होंने भी डीजल चोरी को नहीं रोका। लोगों ने पुलिस की भी परवाह नहीं की और वह डीजल ले जाते नजर आए।

  • सड़क हादसा: ‘इंडियन आइडल’ फेम पर टूटा दुखों का पहाड़

    नई दिल्ली : इंडियन आइडल 10 फेम नितिन कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नितिन कुमार के पिता राजेंद्र बबलू की सड़क हादसे में मौत हो गई। अम्ब के ज्वार में सड़क क्रॉस करते हुए पिकअप ने नितिन कुमार के पिता को टक्कर मार दी। उन्हें जल्द ही पीजीआई ले जाया गया पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता की मौत से नितिन कुमार का बुरा हाल है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक ढाबा चलाने वाले इरफान खान ने पुलिस को बताया कि वह ज्वार के अम्ब बाजार में ढाबा चलाते हैं। पांच नवंबर को राजेंद्र बबलू अपनी कार (HP19F-0634) लेकर आए।

    कार को साइड में खड़ी करके राजेंद्र बबलू ढाबे से सामान लेने लगे लेकिन जैसे ही वह वापस गाड़ी की ओर जाने लगे तो पीछे से एक अन्य पिकअप, जिसका नंबर UP13CT-7644 था वह बड़ी तेज रफ्तार में आई और गाड़ी के पास पहुंच रहे राजेंद्र बबलू को अपनी चपेट में ले लिया। जीप की टक्कर से राजेंद्र वहीं सड़क पर गिर गए और जीप चालक मौके से फरार हो गया। इरफान खान ने आगे बताया कि आरोपी लम्बा सैल की तरफ भाग गया तो उन्होंने तुरंत ही वहां फोन किया और फिर नितिन के घायल पिता राजेंद्र बबलू को हॉस्पिटल ले गए। आरोपी तेज रफतार और लापरवाही से जीप चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस मामले में अब जीप चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 और मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 की धारा187 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।