Blog

  • जालंधर व शाहकोट में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर व शाहकोट में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह खालसा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। वहीं आज जालंधर और शाहकोट में पुलिस ने पैरामिल्ट्री फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। शाहकोट में जहां डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व में मॉडल थाना के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की निगरानी में पंजाब पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं जालंधर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल की अगुवाई मेें डीसीपी हेडक्वार्टर वत्सला गुप्ता की देखरेख में जालंधर के तंग बजाराें में फ्लैग मार्च निकाला गया और एसपी अंकुर गुप्ता भी साथ मौजदू रहे। 

    इस अवसर पर डीसीपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था का ध्यान रखें और अफवाहों फैलाने वालाें पर भी पुलिस सख्ता कार्यवाही करेंगी। शहर में शांतिपूर्ण महौल बनाया रखने के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स की 4 कंपनियां तैनात की हैं। आने वाले दिनाें में भी ये फ्लैग मार्च जारी रहेंगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजाब में हर जगह माहौल शांत है और लोगों को अफवाहों से सुचेत रहने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ शरारती अनंसरों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करके शाहकोट में लाया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है, उसकी तालाश जारी है। हालांकि अमृतपाल के कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ दौरान उन्हें अमृतसर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। 

  • बददी में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबो को मिलेगी मदद

    बददी में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबो को मिलेगी मदद

    जिसके पास अधिक है छोड जाईए और जरुरत है तो ले जाए का नारा दिया 

    नेकी की दीवार की तर्ज पर लोग दे सकेंगे कपडे व पुराना सामान

    बददी/ सचिन बैंसल : साई रोड बददी पर सामाजिक संस्था विजन लाईफ मानव अधिकार फाऊंडेशन ने कपडा बैंक की शुरुआत की। नेकी की दीवार पर इसका संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा। कपडा बैंक का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास ने की। कार्यक्रम में अमरावती कालोनी के लोगों व आसपास के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने कहा कि ने कहा कि विजन लाईफ मानवाधिकारी फाऊंडेशन ने इस प्रकल्प की जो शुरुआत की है वो काबिले तारीफ है।

    इससे गरीब व जरुरतमंद लोगों को बहुत मदद मिलेगी। विकास झा ने कहा कि अगर आपके घर में पुराने पहनने, ओढने, बिछाने के कपडे, किताबें, खिलौना, बर्तन एवं दवाइयां, क्रॉकरी, फर्नीचर आदि जो भी है, जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह बददी शहर के जरूरतमंदों के काम आ जाए तो आप उक्त सामान को कपडा बैंक को दे दीजिए। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। कपडे टांगने के लिए यहां खूंटियां लगाई गई हैं जिसमें आप नए व पुराने वस्त्र दोनो दे सकते हैं। इसके अलावा बर्तन आदि अन्य सामान रखने के लिए नीचे जगह बनाई गई है। यहां जरूरतमंद आकर अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी चीज ले सकता है। कपडा बैंक की दीवार उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। जरूरतमंद लोग यहां आकर अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें ले सकते हैं। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी  कृष्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष विकास झा, जिला सोलन महिला प्रमुख अंकिता शर्मा, ओम प्रकाश बंसल, प्रीतम झा, जयेश पाटील, रंजीत पांडे, रवि कुमार, हरविंदर  सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, रुपेश , जितेंद्र कुमार सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • ट्राले ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मारी

    ट्राले ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मारी

    ऊना सुशील पंडित: अम्ब तहसील के प्रम्ब गांव में रविवार को एक ट्राले ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी आरती पत्नी मनजीत सिंह निवासी कलरुही की शिकायत पर थाना अंब में ट्राला चालक और मोटरसाइकिल चालक दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरती ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार से चल रहे थे। दोनों के चालकों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को काफी चोटें भी आई हैं। 

  • ज्वालामुखी के युवक से चिट्टा बरामद

    ज्वालामुखी के युवक से चिट्टा बरामद

    ऊना सुशील पंडित : चिट्टा हिमाचल में पूरी तरह से पैर पसार चुका है। लगभग प्रत्येक जिले से रोजाना कोई न कोई युवा चिट्टे के साथ गिरफ्तार हो रहा है। गगरेट पुलिस ने भी रविवार को हनुमान मंदिर के पास शक की बिनह पर जब एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उससे 3.29 ग्राम हैरोईन (चिट्टा) बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित का नाम नवीन कुमार पुत्र रछपाल सिंह है जो ज्वालामुखी तहसील के कथोग गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबर में मनकोटिया परिवार का पितर चौथ पर भंडारा

    पंजाबर में मनकोटिया परिवार का पितर चौथ पर भंडारा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के पंजावर गांव में पितर चौथ के उपलक्ष पर समस्त मनकोटिया परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। देश और विदेश में रहने वाले मनकोटिया परिवार इस भंडारे में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। अपने पूर्वजों को स्मरण करते हुए जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा ने बताया कि यूं तो हमारी देहरियां और जठेरों को पूजते हुए सदियां हो चुकी हैं।

    भंडारे भी दशकों से हो रहे थे, मगर अब नई पीढ़ी ने कमान संभाल ली है। पिछले पांच वर्षों से भंडारे की पूरी जिम्मेदारी देश और विदेश में बसे मनकोटिया परिवारों के नौजवानों ने उठा रखी है। इस वर्ष भी मनकोटिया परिवार एकजुट होकर भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। मौके पर मनोज (मनू) मनकोटिया, चंदन मनकोटिया (कैनेडा), अमित मनकोटिया, मनीश मनकोटिया, अंकित मनकोटिया, विवेक मनकोटिया, आकाश व अमन मनकोटिया (ऑस्ट्रेलिया), रिम्मी मनकोटिया, सिम्मी मनकोटिया, प्रदीप मनकोटिया, अभिनव मनकोटिया (नौसेना), सूर्य प्रकाश मनकोटिया (कैनेडा) और अभिषेक मनकोटिया (न्यूजीलैंड) समेत असंख्य लोग मौजूद रहे।

  • पंजाबः सोशल मीडिया को लेकर IG Sukhchain Gill ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाबः सोशल मीडिया को लेकर IG Sukhchain Gill ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जानें Operation अमृतपाल सिंह को लेकर क्या कहा 

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैय़ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह या झूठी खबर पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि गलत खबर फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चैनलों से बिना तथ्यों के कोई भी खबर न चलाने की अपील की। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान अमृतपाल सिंह को लेकर आईजी ने कहा वह अभी भी फरार चल रहा है। उसकी तालाश में छापेमारी जारी है।

    आईजी ने बताया कि अमृतपाल सिंह पर 6 और मामले दर्ज किए जा चुके है। वहीं तथ्यों के आधार पर अमृतपाल पर भी NSA लगाया जा सकता है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह AKF (आनंदपुर खालसा फोर्स) नाम से फौज खड़ी कर रहा था और इस संबंधित कार्रवाई लगातार जारी है। पंजाब में इंटरनेट बंद होने के सवाल का जवाब देते हुए आईजी ने कहा कि राज्य में अमन-शांति को कायम रखने के लिए यह फैसला लिया गया है और आगे जैसे ही हालात होंगे, उन्हें देख कर ही फैसला लिया जाएगा कि इंटरनेट बंद करना है या नहीं। अभी तक 114 समर्थकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 10 हथियार बरामद किए है और 430 जिंदा कारतूस भी शामिल है। साथ ही बताया गया कि अमृतपाल के 5 साथी दलजीत कल्सी, बसंत, गुरमीत, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री, चाचा हरजीत सिंह पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया है, जिन्हें असम के डिब्रूगढ़ थाने में रखा गया है। 

  •  ऊना कॉलेज और स्पेसविंडो कंपनी में हुआ एमओयू

     ऊना कॉलेज और स्पेसविंडो कंपनी में हुआ एमओयू

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय ऊना के एमसीए विभाग और स्पेसविंडो प्राइवेट लिमिटेड मोहाली के मध्य एक एमओयु हस्ताक्षरित हुआ है। इस एमओयु के तहत कंपनी 2023 से 2025 तक चलने वाले सत्र में छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग देगी। विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो. पुनीत प्रेम कंवर ने बताया कि सत्र के दौरान छात्रों के हित अनुसार किसी भी तकनीक पर बूरे बैच को एक महीने में अधिकतम दो कार्यशालाएं व सेमिनार प्रदान किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त कंपनी छात्रों को साल में एक बार औद्योगिक दौरे भी भेजेगी। मेजबान संस्थान छात्रों के लिए एक प्रवेश परीक्षा लेगा। जो छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे उन्हें प्रशिक्षण लागत में रियायत भी मिलेगी। इस एमओयू पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सतदेव भारद्वाज ने एमसीए विभाग को बधाई दी है।

  • पंजाबः मौसम ने ली करवट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    पंजाबः मौसम ने ली करवट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में आज दोपहर अचानक मौसम में आए बदलाव से झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। बता दें कि महज 48 घंटे पहले तेज बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था और अब फिर से तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे किसानों का ओर अधिक नुकसान होना तय है। आसमान में छाए काले बादल इस बात का संकेत हैं कि बारिश की क्रिया दोबारा हो सकती है।

  • शुभ योगों में प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि व नव संवत्सर

    शुभ योगों में प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि व नव संवत्सर

    कुछ प्रांतों में सत्ता परिवर्तन, विग्रह, राजनीतिक उथल-पुथल व राजनैतिक अस्थिरता बढ़ेगी

    ऊना/सुशील पंडित : सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, चैत्र माह और शारदीय नवरात्रि को प्रमुख माना जाता है। चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि बुधवार 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हो रहे हैं। जिसका समापन 30 मार्च गुरुवार में होगा। जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा बताते हैं कि इस वर्ष मां दुर्गा जी का आगमन नौका पर होगा। शास्त्रों में मां के इस रूप को भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। पंडित डोगरा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस समय में घटस्थापना आपके लिए बहुत ही लाभदायक और उन्नतिकारक सिद्ध होगा।

    उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि से ही नया हिंदू वर्ष प्रारंभ हो जाता है, चैत्र नवरात्रि में अबकी बार पूरे नौ दिनों की नवरात्रि होगी, नवरात्रि के दौरान तीन सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च, 30 मार्च को लगेगा। जबकि अमृत सिद्धि योग 27 और 30 मार्च को लगेगा। रवि योग 24 मार्च, 26 मार्च और 29 मार्च को लगेगा और नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के दिन गुरु पुष्य योग भी रहेगा। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है, चैत्र माह और शारदीय नवरात्रि को प्रमुख माना जाता है। नवरात्रि के दौरान तीन सर्वार्थ सिद्धि योग 23 मार्च, 27 मार्च, 30 मार्च को लगेगा। चैत्र नवरात्र का आरंभ अबकी बार बुधवार को हो रहा है। इसी दिन से हिंदू नववर्ष भी आरंभ भी हो जाएगा चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसी दिन से अनल तदुपरांत पिंगल नामक संवत भी शुरू होगा। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर माता का वाहन नाव होगा जो इस बात का संकेत है इस वर्ष खूब वर्षा होगी। अश्विन और चैत्र मास की नवरात्रि सबसे ज्यादा प्रचलित है। कहा जाता है कि सतयुग में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और प्रचलित चैत्र नवरात्रि थी, इसी दिन से युग का आरंभ भी माना जाता है। इसलिए संवत का आरंभ चैत्र नवरात्रि से ही होता है।

    घटस्थापना शुभ मुहूर्त

    घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को सुबह 6:29 बजे से शुरू होकर सुबह 7:40 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में ही नवरात्रि पूजा का आरंभ किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी विशेष अनुष्ठान को करना है तो उसके लिए भी यही सही समय रहेगा। 

    अंक ज्योतिष के अनुसार नव संवत्सर

    अंक ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि 22 मार्च (बुधवार) को नव संवत 2080 की शुरुआत होने जा रही है। इसका राजा बुध व मंत्री शुक्र होगा। बुध युवाओं व वाणी का कारक है और शुक्र स्त्री व विलासिता का कारक है। अंक ज्योतिष के हिसाब से संवत 2080 = 2 + 0 + 8 + 0 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक सूर्य का अंक है। सूर्य यश व सत्ता का कारक है। 22 मार्च 2+2=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो भ्रमित करता है। राहु जो श्मशान योग बनाता है। राहु जो सत्ता में अचानक ही बदलाव ले आता है। 2023 जिसका 2 + 0 + 2 +  3 = 7 अंक केतु का बनता है। केतु बिना सिर का ग्रह है जो बिना दिशा का है। ये वर्ष राहु व केतु की चपेट में रहेगा। युवाओं को संकट का सामना करना पड़ेगा। युवाओं को खोने का भय इस वर्ष में बहुत रहेगी। विश्व में युद्ध व अशांति का माहौल बनेगा। भारत वर्ष विश्व में आगे बढ़ेगा व अपना नाम ऊंचा करेगा।

    *साहित्य की आड़ में छिपे विरोधी होंगे उजागर*

    पंडित डोगरा ने बताया कि संवत 2080 में वर्षा अच्छी होने की संभावना है। राजा बुध होने से उस वर्ष देश में ठगी छल कपट करने वाले लोगों का बोलबाला व प्रभाव अधिक रहेगा। देश में कुछ सफेदपोश अपराधियों का भंडाफोड़ होगा। इस संवत में गीतकार, संगीतकार, अभिनेता, लेखकों की गैर कानूनी एवं देश विरोधी गतिविधियां उजागर और दृष्टिगोचर होगी। शासक वर्ग द्वारा किसी विशेष वर्ग को प्रसन्न करने के लिए लोकप्रिय एवं लोकलुभावन घोषणाएं भी की जाएगी, व्यापारियों  को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। परंतु उनका विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। संतों एवं महंतों का वर्चस्व बढ़ेगा, प्रतिष्ठित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। जिसके कारण उन्हें जेल का योग बन रहा है। कुछ प्रांतों में शासन परिवर्तन, विग्रह एवं राजनीतिक उथल-पुथल, राजनीतिक अस्थिरता बनेगी। प्रजा में रोग व आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। संवत का मंत्री शुक्र होने के कारण भूस्खलन व प्राकृतिक प्रकोप से कृषि धन आदि की हानि होगी। शुक्र के कारण वात-पित, शुगर एवं यौन रोगों का प्रकोप बढ़ेगा। ऐश्वर्या एवं सौंदर्य प्रसाधनों तथा भडक़ाऊ फैशन पर अधिक खर्च करेंगे। इस संवत में 3 सूर्य ग्रहण व 1 चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसके कारण विश्व में बड़ी उथल पुथल के योग बन रहे है। युद्ध की तरफ विश्व जा सकता है।

  • कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 

    कैंट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 

    अंबालाः हरियाणा में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में सोमवार सुबह मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी अंबाला कैंट स्टेशन से डांगरू के लिए रवाना हुई थी। अभी 50 मीटर ही चली थी कि अचानक 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे मामले की जांच कर रहा है। स्टाफ की लापरवाही उजागर होने पर गाज गिरनी लाजमी है। जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी सामान लेकर अंबाला से लुधियाना होते हुए डांगरू की तरफ रवाना हुई थी।

    सुबह साढ़े 9 बजे अचानक गाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे कैसे पटरी से नीचे उतरे इसकी जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट तैयार करने में 2-3 का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि डिब्बे पटरी से नीचे उतरने के कारण कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों डिब्बों को पटरी पर चढ़ा दिया है।