Home Punjab>Ludhiana Punjab News: फैक्टरी में हुआ धमाका, छत गिरने से कई लोग घायल, एक की मौत की आशंका, देखें वीडियो

Punjab News: फैक्टरी में हुआ धमाका, छत गिरने से कई लोग घायल, एक की मौत की आशंका, देखें वीडियो

0
Punjab News: फैक्टरी में हुआ धमाका, छत गिरने से कई लोग घायल, एक की मौत की आशंका, देखें वीडियो

लुधियानाः रायकोट के पास जोधा गांव में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार सुधार इलाके में एक फैक्टरी की इमारत तेज धमाके के साथ गिर गई। हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक भीषण धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत गिर गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान फैक्टरी में 15 लोग मौजूद थे। हालांकि 4 लोग घायल हो गए। मृतक के पिता ने बताया कि माचिस बनाने की फैक्टरी है, जहां अचानक आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में सिलेंडर को आग लगने से धमाका हो गया। लड़के के पिता जुमेल ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करते थे। पटाखा बनाने वाली माचिस में काम के दौरान अचानक तेज हवा चलने के बाद बिजली चली गई।

ऐसे में अब यह नहीं पता कि शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान लैंटर गिर गया और हादसे में 16 वर्षीय लड़की का सिर में चोट आई है और उसका 18 वर्षीय बेटे मोहम्मद की मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह पहली बार लुधियाना में काम के लिए आए थे। फैक्टरी मालिक घटना स्थल पर मौजूद नहीं है।

फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई है कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आ गए और मुल्लापुर से फायर टीम आई है। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे।

एक व्यक्ति को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था और उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। एक महिला के सिर पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। उनका कहना है कि बरामदे के अंदर पटाखे बनाने का काम होता हैं। उसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो-तीन परिवार रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here